अंश-अंशिका की तलाश में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 और बच्चे बरामद, 13 गिरफ्तार
रांची 18 जनवरी 2026 : 2 जनवरी को धुर्वा के मल्लार कोचा, मौसीबाड़ी से लापता अंश व अंशिका की 14 जनवरी को सकुशल बरामदगी के बाद आरोपी दंपती नभ खरवार और उसकी पत्नी सोनी कुमारी को रांची एसआइटी ने गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ के बाद बच्चा चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया |रविवार को झारखंड पुलिस ने इस बड़े गिरोह के 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 12 और बच्चों को बरामद कर लिया |
![]()
इस पूरे गिरोह में अब तक 9 पुरुष और 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है | इनमें बच्चों का अपहरण करने वाले 12 लोग और बच्चों के खरीदने वाले तीन लोग शामिल हैं |
रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि यह गिरोह गुलगुलिया की तरह रहता है. मौका देखते ही बच्चों का अपहरण कर लेता है. गिरोह मुख्य रूप से झोपड़पट्टी में रहनेवाले, कूड़ा चुननेवाले जैसे गरीब बच्चों को टारगेट करता है | सही खरीदार नहीं मिलने पर गिरोह के लोग बच्चों को अपने पास एक-दो साल रखते हैं और खुद के बच्चे कहते हैं. इनसे चोरी और पॉकेटमारी समेत अनैतिक कार्य करवाते हैं. यह गिरोह झारखंड समेत ओडिशा, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में सक्रिय है. गिरफ्तार आरोपियों में कुछ पहले से चार्जशीटेट हैं. गिरोह बच्चा चोरी करनेवाला प्रोफेशनल मानव तस्कर है |



4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k