/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz एल. बी. एस. डिग्री कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ Gonda
एल. बी. एस. डिग्री कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ
गोण्डा, 18 जुलाई। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में वर्तमान सत्र के लिए एम.ए., एम.एससी. एवं एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
महाविद्यालय से निर्गत सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। इसके उपरांत वे महाविद्यालय की वेबसाइट www.lbsdc.org.in⁠ पर 18 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
महाविद्यालय में कला संकाय के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, भूगोल, रक्षा अध्ययन, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान और शिक्षा शास्त्र में एम. ए. पाठ्यक्रम संचालित है।
एम.एससी. के अंतर्गत भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान में छात्र-छात्राएं प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालय में एम. कॉम. पाठ्यक्रम के लिए भी प्रवेशार्थी छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने पंचम/षष्ठम सेमेस्टर के अंकपत्र की प्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण होने के बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
इसके बाद परास्नातक की इन कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें। उन्हें प्रवेश के बारे में समस्त प्रामाणिक जानकारियाँ वेबसाइट पर मिलेंगी।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि यदि पंजीकरण अथवा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई आती है, तो अभ्यर्थी महाविद्यालय के छात्रवृत्ति विभाग से संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सके।
फार्मा कंपनी की आड़ में नशे का कारोबार, 6 जिलों की टीम का 3 दिन से छापा

*किराना स्टोर से खुला नशीली दवाओं का काला कारोबार, 4 गोदाम सील, कोडीन सिरप बरामद


गोंडा।नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रमुख सचिव डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर गोंडा के बरियारपुरवा भट्ठा स्थित अमन फार्मास्यूटिकल कंपनी पर शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी छापेमारी जारी रही।कार्रवाई को तेज करने के लिए अब 6 जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर इस छापेमारी में शामिल किए गए हैं। पहले 3 जिलों के अधिकारी जांच कर रहे थे, लेकिन कारोबार बड़े पैमाने पर होने के चलते 3 और जिलों की टीम बढ़ाई गई है।जांच में शुरुआती तौर पर पता चला कि अमन फार्मास्यूटिकल कंपनी जिस पते पर पंजीकृत है, वहां एक किराना स्टोर संचालित हो रहा था। पुलिस ने कंपनी मालिक अमन के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दो गोदामों का पता चला। इन गोदामों पर 36 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की गई। इसके बाद पूछताछ में दो और गोदामों की जानकारी मिली।तीन दिनों से चल रही इस कार्रवाई में कोडीन सिरप सहित भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। सभी दवाओं की सैंपलिंग की जा रही है और विधिवत कागजी कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई का नेतृत्व गोंडा के ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा, बाराबंकी की ड्रग इंस्पेक्टर रजिया बानो और अयोध्या के ड्रग इंस्पेक्टर आलोक द्विवेदी कर रहे हैं। कंपनी का मालिक अमन अभी भी फरार है और जांच में शामिल नहीं हुआ है। विभाग की टीम उसकी तलाश कर रही है। इस पूरी कार्रवाई की सीधी रिपोर्ट प्रमुख सचिव डॉ. रोशन जैकब को भेजी जा रही है।
घाघरा का जलस्तर 18 सेमी घटा,परन्तु नेपाल से छोड़े गए 2.12 लाख क्यूसेक से बढ़ी चिंता
गोंडा।जिले में घाघरा नदी का जलस्तर भले ही कम हो रहा हो, लेकिन पड़ोसी देश नेपाल से लगातार पानी छोड़े जाने से बाढ़ का खतरा टला नहीं है। बाढ़ खंड विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 18 सेंटीमीटर कम हुआ है। लेकिन बीते 12 घंटे में नेपाल ने गिरजा, शारदा और सरयू बैराज से कुल 2 लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया है। शनिवार सुबह 9:30 बजे गिरजा बैराज से 95,457 क्यूसेक, शारदा बैराज से 14,295 क्यूसेक और सरयू बैराज से 1,101 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस तरह आज सुबह कुल 1,10,853 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे पहले शुक्रवार रात 10 बजे 1,01,694 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।जलस्तर के उतार-चढ़ाव से तटीय इलाकों के लोग परेशान हैं। ढेमवाघाट मार्ग पर पानी भरने से आवागमन बंद है। लोग जान जोखिम में डालकर नाव से आ-जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा अभी तक निःशुल्क नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। नाविक प्रति व्यक्ति 30 से 50 रुपये किराया वसूल रहे हैं।आपदा विभाग तटीय क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी कैंप कर रही हैं। नदी कटान से फसलें और जमीनें भी प्रभावित हो रही हैं।
रील के नाम पर युवक को पेड़ पर उल्टा लटकाकर पीटा,आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
गोंडा।जिले में रील बनाने के चक्कर में एक 22 वर्षीय युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर बुरी तरह से पीटा गया है।उक्त घटना तरबगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की है,उक्त मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसके बाद तरबगंज थाने की पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दिया है।वायरल वीडियो चार दिन पुराना 14 जुलाई का बताया जा रहा है।युवक के दोनों पैर पेड़ में फंसाया गया है और वह स्वयं को हाथों के सहारे रोकने की कोशिश कर रहा है।एक व्यक्ति प्लास्टिक के पट्टे से उसकी कमर व शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार वार कर रहा है।युवक दर्द से चिल्ला रहा है परन्तु उसकी पिटाई जारी रहती है।इस मारपीट का वीडियो खानपुर गांव के ही भोला दूबे खानपुर नामक व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल किया है।वीडियो में भोला दूबे यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि इसको और मारिए,पैर की तरफ मारिए,मुंह की तरफ मारिए,ताकि दोबारा इस तरह से गलती न करे।पुलिस अब वीडियो में दिख रहे पीड़ित युवक और मारपीट करने वाले व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।तरबगंज थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।उन्होंने कहा कि इस तरीके से किसी के साथ मारपीट करके रील बनाना भी अपराध है,जांच करके कठोर कार्रवाई की जाएगी।वीडियो डालने व्यक्ति से भी पूरे वीडियो को लेकर पूछताछ की जा रही है।
चूहा पकड़ने लगाई थी चूहा दानी, फंसा जहरीला कोबरा

गोंडा।चूहे पकड़ने के लिए लगाई गई चूहादानी में जब जहरीला कोबरा निकला तो पूरे परिवार के होश उड़ गए।
मामला नगर कोतवाली क्षेत्र की भार्गव कॉलोनी का है। आवास विकास में रहने वाले संजय कुमार ने घर में चूहों के उत्पात से परेशान होकर 3 दिन पहले चूहादानी लगाई थी। शनिवार सुबह करीब 8 बजे जब संजय दानी देखने पहुंचे तो उसमें चूहे की जगह कोबरा सांप फंसा मिला। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पहले तो परिवार में हड़कंप मच गया। फिर काफी सावधानी के साथ कोबरा को रेस्क्यू कर बोरी में बंद किया गया। बाद में उसे घर से दूर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया।
नारकोटिक्स की 36 घंटे की छापेमारी, अमन फार्मा के 4 गोदामों से करोड़ों की नशीली दवाएं बरामद
*संचालक फरार

गोंडा।नारकोटिक्स विभाग ने गोंडा शहर के जयनगरा बरियारपुरवा क्षेत्र में स्थित दवा कारोबारी के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बाराबंकी और अयोध्या समेत 6 जिलों की संयुक्त टीम पिछले करीब 36 घंटे से लगातार जांच और तलाशी अभियान चला रही है।कार्रवाई के दौरान अमन फार्मा के संचालक अमन कसौधन के चार गोदामों की तलाशी ली गई। चौंकाने वाली बात यह है कि रिहायशी इलाके में स्थित एक मकान को भी गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।छापेमारी में टीम को भारी मात्रा में नशीली दवाओं का जखीरा मिला है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। बरामद सामान में कोडिन युक्त कफ सिरप, ट्रामाडोल टैबलेट, स्पास्मो कैप्सूल, अल्प्राजोलम टैबलेट और मफरिन सहित कई प्रकार की नियंत्रित दवाएं और इंजेक्शन शामिल हैं।कार्रवाई के दौरान अमन कसौधन मौके से फरार हो गया। पुलिस और नारकोटिक्स विभाग उसकी तलाश में जुटे हैं।नारकोटिक्स विभाग और संबंधित एजेंसियां बरामद दवाओं के दस्तावेज, लाइसेंस और सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यूटा की कार्यकारिणी का हुआ गठन, ब्लॉक अध्यक्ष बने अरुण
गोंडा। शुक्रवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा की झंझरी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसके अंतर्गत जानकीनगर न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय देवरिया चूड़ामणि में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत अरुण मिश्र को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष नामित किया गया, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री मिश्र ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षकों के हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करना है जल्द हीं ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आगे की रणनीति बनाई जाएगी, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने कहा की श्री मिश्र पहले से हीं संगठन में जनपदीय मीडिया प्रभारी का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं ऐसे में मुख्यालय स्थित ब्लॉक का अध्यक्ष बनने पर संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी, इस अवसर पर जिला संरक्षक हेमंत तिवारी, जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र, महामंत्री आत्रेय मिश्रा, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह, विकास मौर्य, उपेंद्र बहादुर सिंह, रवि प्रकाश पाठक, रंजीत कुमार, सादिक अली, अशोक गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गेश कुमार मिश्रा, रवि प्रताप मिश्रा एवं अन्य ब्लॉक के पदाधिकारियों ने बधाई दी।
आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने ग्राम स्तर पर विवादों के वाद-मुक्त  देवीपाटन: संवाद से समाधान
*बलरामपुर मॉडल पर छात्र-छात्राओं को फोल्डेबल स्टडी टेबल उपलब्ध कराने के निर्देश, विकास कार्यों व राजस्व वसूली की भी हुई मंडलीय समीक्षा*


*गांवों के विवाद अदालत पहुंचने से पहले सुलझें, पांच सदस्यीय मध्यस्थता टीम बनाएंगे अधिकारी: आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल*


*विकास कार्यों में तेजी और राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश, आयुक्त ने डीएम-सीडीओ के वर्चुअल की मंडलीय समीक्षा*


*ग्रामीण विवादों का गांव में ही समाधान हो, समय और धन की बचत प्रशासन की प्राथमिकता: आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल*




गोण्डा, 17 जुलाई 2026।

देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की। बैठक में ग्राम स्तर पर उत्पन्न होने वाले विवादों के समयबद्ध एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए नई रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही विकास कार्यों, राजस्व वसूली तथा कर एवं करेत्तर राजस्व की मंडलीय समीक्षा भी की गई।

बैठक में आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर पारिवारिक विवाद, सीमा एवं रास्ता विवाद, खेत की मेड़ एवं भूमि संबंधी विवाद, जल बंटवारा, संपत्ति बंटवारा, छोटी धनराशि की वसूली, पेड़ काटने के विवाद तथा अन्य स्थानीय स्तर के विवाद उत्पन्न होते रहते हैं। इन मामलों का समय पर समाधान न होने के कारण कई बार ये विवाद गंभीर रूप धारण कर लेते हैं और अंततः न्यायालय तक पहुंच जाते हैं। इससे आम नागरिकों का बहुमूल्य समय और धन दोनों व्यर्थ होता है तथा वर्षों तक मुकदमेबाजी चलती रहती है।

आयुक्त ने निर्देश दिए कि ऐसे विवादों के समाधान के लिए *वाद मुक्त देवीपाटन: संवाद से समाधान* कार्यक्रम के तहत ग्राम स्तर पर पांच सदस्यीय मध्यस्थता टीम का गठन किया जाए। यह टीम दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी सहमति एवं मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि यदि अधिकांश छोटे विवाद गांव में ही सुलझा दिए जाएं तो न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ कम होगा, सामाजिक सौहार्द बना रहेगा तथा ग्रामीणों को अनावश्यक आर्थिक एवं मानसिक परेशानी से भी राहत मिलेगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों से इस व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त ने शिक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने बलरामपुर जिले में संचालित फोल्डेबल स्टडी टेबल वितरण मॉडल की सराहना करते हुए मंडल के अन्य जनपदों में भी इसे लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' सहित अन्य उपयुक्त योजनाओं एवं संसाधनों के माध्यम से छात्र-छात्राओं के लिए फोल्डेबल स्टडी टेबल की खरीद कर उन्हें वितरित कराया जाए, जिससे बच्चों को घर पर पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके और उनकी शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार आए।

इसके उपरांत आयुक्त ने मंडल के सभी जिलों की विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाए तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में कर एवं करेत्तर राजस्व तथा राजस्व वसूली की भी मंडलीय समीक्षा की गई। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को वसूली की प्रगति में तेजी लाने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रगति पर सतत निगरानी रखें।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता केवल विकास कार्यों को गति देना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक समरसता, त्वरित न्याय, शिक्षा को प्रोत्साहन तथा सुशासन को मजबूत करना भी है। उन्होंने सभी अधिकारियों से निर्देशों का गंभीरता से पालन करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा
शासकीय कार्य में लापरवाही एवं कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन पर लेखपाल निलंबित

*फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ड्यूटी के दौरान अनुचित व्यवहार एवं आदेशों की अवहेलना करना पड़ा भारी*


*गोण्डा 17 जुलाई,2026*।
जनपद में संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान के दौरान शासकीय कार्यों में लापरवाही तथा कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तहसील तरबगंज के लेखपाल श्री संदीप कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई तहसीलदार तरबगंज की जांच आख्या के आधार पर की गई है।

जांच के अनुसार श्री संदीप कुमार यादव, लेखपाल क्षेत्र दौलतपुर, परगना नवाबगंज, तहसील तरबगंज, की ड्यूटी 13 एवं 14 जुलाई, 2026 को राजस्व ग्राम दुर्जनपुर में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर में लगाई गई थी। अभियान के दौरान पंचायत विभाग के कर्मचारी द्वारा दूरभाष के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री की अद्यतन प्रगति संबंधी सूचना मांगी गई, लेकिन संबंधित लेखपाल ने अपेक्षित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।


*जांच में कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन की पुष्टि, प्रशासन ने दिखाई सख्ती*


तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि संबंधित लेखपाल का आचरण शासकीय सेवक से अपेक्षित मर्यादा एवं अनुशासन के अनुरूप नहीं था। साथ ही, उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना, विभागीय समन्वय में बाधा उत्पन्न करना तथा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतना प्रथम दृष्टया सिद्ध पाया गया। इसे शासन की प्राथमिकता वाले अभियान में गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए सक्षम प्राधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई।

*निलंबन अवधि में रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय तरबगंज से रहेंगे संबद्ध*

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान श्री संदीप कुमार यादव को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय योजनाओं एवं अभियानों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन तथा जनहित से जुड़े कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

*सात दिन में धनराशि जमा न करने पर 144 पुरानी समितियों के खिलाफ होगी एफआईआर*


*जनपद की सभी समितियों पर समय से यूरिया व डीएपी की उपलब्धता कराने के कड़े निर्देश*


*किसानों को किसी भी स्थिति में उर्वरक की कमी नहीं होनी चाहिए-जिलाधिकारी*


*आवंटन संबंधी शिकायत मिलने पर होगी सख्त विभागीय  कार्रवाई-जिलाधिकारी*


*गोण्डा 17 जुलाई,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद में उर्वरक वितरण एवं उठान व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त उर्वरक बिक्री केंद्र प्रभारियों, बी-पैक्स, डीसीडीएफ, क्रय-विक्रय सहकारी संघ के सचिवों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने की रणनीति पर चर्चा करना रहा।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद की सभी सहकारी समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर यूरिया एवं डीएपी की शत-प्रतिशत उपलब्धता समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारु रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनपद की 144 पुरानी समितियां यदि सात दिवस के भीतर निर्धारित धनराशि जमा नहीं करती हैं, तो उनके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं एवं उर्वरक वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

जिलाधिकारी ने बैठक में यह भी स्पष्ट किया कि उर्वरक आवंटन एवं वितरण से संबंधित यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित अधिकारी उसके लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से नियमित निगरानी, प्रभावी समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को निर्बाध रूप से उर्वरक उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उर्वरक वितरण व्यवस्था को प्रभावी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एआर कोऑपरेटिव रवि शंकर चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समस्त उर्वरक बिक्री केंद्र प्रभारी, बी-पैक्स, डीसीडीएफ एवं सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।