भदोही में 'स्कूल चलो अभियान' रैली:शत-प्रतिशत नामांकन के लिए बच्चों संग अभिभावक भी हुए शामिल
रिपोर्टर - नितेश श्रीवास्तव
भदोही। विकास क्षेत्र भदोही के कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर में 'स्कूल चलो अभियान' के दूसरे चरण के तहत एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करना और शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है।
रैली के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं हाथों में 'स्कूल चलो अभियान' से संबंधित आकर्षक पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर चल रहे थे। बच्चों ने गगनभेदी नारों और शिक्षाप्रद उद्घोषों के माध्यम से पूरे गांव का भ्रमण किया।
बच्चों के इस उत्साह को देखकर गांव के अभिभावक भी खुद को रोक नहीं पाए और वे भी शिक्षा की इस अलख को जगाने के लिए बच्चों के साथ रैली में सम्मिलित हुए। बच्चों और शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में कराने के लिए प्रेरित किया।
यह विशेष अभियान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शिवम पांडेय एवं खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) यशवंत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि शिक्षा से कोई भी बच्चा वंचित न रहे। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मुस्तैद रहा, जिसमें सहायक अध्यापक अजय कुमार सिंह, संजय कुमार कुशवाहा, चंद्रभूषण मिश्रा, सूर्य भूषण पटेल, वीरेंद्र कुमार, राजकुमार, अनिल महतो, रविंद्र बच्चन, पंकज कुमार, सुशील कुमार सिंह, राजू यादव, मैंना देवी, ऋषिकेश सिंह और आरती गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यालय में मिलने वाली निःशुल्क सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।




नितेश श्रीवास्तव
नितेश श्रीवास्तव
रिपोर्टर - नितेश श्रीवास्तव
Jul 18 2026, 17:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1