/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png StreetBuzz राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने जगन्नाथपुर रथयात्रा में खींची रथ की रस्सी, तोरणद्वार निर्माण की घोषणा Jharkhand
राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने जगन्नाथपुर रथयात्रा में खींची रथ की रस्सी, तोरणद्वार निर्माण की घोषणा

रांची: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव 2026 धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित रथयात्रा में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार और माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन सम्मिलित हुए।

पूजा-अर्चना के दौरान दोनों ने महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की विधिवत पूजा कर समस्त झारखंडवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान 'जय जय जगन्नाथ' के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मुख्यमंत्री के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने भी रथ खींचने में भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रथयात्रा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जगन्नाथपुर मंदिर की भव्यता को नई पहचान दी जाएगी और इसे पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया जाएगा।

तोरणद्वार निर्माण की घोषणा

सीएम ने घोषणा की कि रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर की दूर से ही पहचान हो, इसके लिए मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर राज्य सरकार द्वारा भव्य तोरणद्वार का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि रथयात्रा महोत्सव का पूरे साल श्रद्धालु इंतजार करते हैं और आने वाले समय में इस मेले को और अधिक सफल व प्रभावशाली बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में माननीय मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु

उपस्थित थे।

लोकल से ग्लोबल' की ओर झारखंड: भारत टेक्स 2026 में 6 जीआई टैग उत्पादों की धूम

नई दिल्ली/रांची:- नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 में उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव ने झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमारी पहचान केवल राज्य की सीमाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि देश और दुनिया तक पहुँचनी चाहिए। झारखंड की समृद्ध हस्तकरघा और वस्त्र विरासत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाकर हम राज्य में रोजगार के अधिक अवसर सृजित करना चाहते हैं, ताकि हमारे युवाओं को रोजगार की तलाश में बाहर न जाना पड़े। रोजगार बढ़ेगा तो झारखंड का विकास भी नई गति से आगे बढ़ेगा।

बुनकरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अवसर उपलब्ध कराना उद्देश्य

मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि भारत टेक्स 2026 झारखंड के पारंपरिक वस्त्र उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने, बुनकरों और कारीगरों को नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने तथा राज्य के वस्त्र उद्योग को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

राज्य के छह जीआई टैग प्राप्त हस्तकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी, झारखंड की समृद्ध वस्त्र विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और बुनकरों की प्रतिभा को सम्मान

झारखंड पवेलियन में राज्य के छह जीआई टैग प्राप्त हस्तकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी ने झारखंड की समृद्ध वस्त्र विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और बुनकरों की प्रतिभा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के समक्ष प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

तसर सिल्क, कुचाई सिल्क, भगैया साड़ी एवं फैब्रिक, टुमका चादर, भोया साड़ी एवं फैब्रिक तथा पंछी साड़ी एवं फैब्रिक का प्रदर्शन किया गया।

भारत की वस्त्र एवं फैशन क्षेत्र में बढ़ती वैश्विक नेतृत्व में झारखंड की हस्तकरघा उत्पाद का अहम योगदान

फैशन और फैशन से वैश्विक बाज़ार से प्रेरित भारत टेक्स 2026 वस्त्र एवं परिधान उद्योग की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला के लिए व्यापार, निवेश, नवाचार, नीतिगत संवाद और रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख वैश्विक मंच बन चुका है। यह आयोजन भारत की वस्त्र एवं फैशन क्षेत्र में बढ़ती वैश्विक नेतृत्व क्षमता, सतत विकास, तकनीकी नवाचार, निवेश और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में उद्योग विभाग के निदेशक श्री विशाल सागर, अपर सचिव श्रीमती प्रीति सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस आयोजन में देश-विदेश के निर्माता, निर्यातक, वैश्विक खरीदार, निवेशक, नीति-निर्माता, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल, स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी प्रदाता तथा हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा क्षेत्र से जुड़े कारीगर बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।

विश्व जनसंख्या दिवस पर गढ़वा में जागरूकता कार्यक्रम सम्मान समारोह एवं रैली का आयोजन


गढ़वा :- गढ़वा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति गढ़वा के तत्वावधान में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

वहीं कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व, किशोर स्वास्थ्य तथा जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूक करना एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित करना था।

वहीं कार्यक्रम के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सकों,

एएनएम, परिवार नियोजन बी.टी.टी. (FP BTT) एवं सहियाओं को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह ने स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें भविष्य में भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं कार्यक्रम में परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण विषय पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। कलाकारों ने छोटे परिवार के महत्व, सुरक्षित मातृत्व, बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल रखने तथा परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के उपयोग के प्रति लोगों को सरल एवं रोचक तरीके से जागरूक किया। उपस्थित लोगों ने इस प्रस्तुति की सराहना करते हुए परिवार नियोजन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

वहीं इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व, किशोर स्वास्थ्य एवं जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश पहुँचाना है।उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों का प्रभावी समाधान जन-जागरूकता एवं परिवार नियोजन सेवाओं के व्यापक उपयोग से ही संभव है। प्रत्येक परिवार को उपलब्ध परिवार नियोजन साधनों एवं सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाकर स्वस्थ, शिक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, 27 लोगों की दर्दनाक मौत, 60 से ज्यादा घायल

#thailandmassivefireatapubinbangkok27peopledead

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार तड़के एक पब में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। जबकि 60 से ज्यादा घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में 22 लोगों की हालत गंभीर है।

पब के मुख्य द्वार से ऊंची लपटें उठती दिखीं

मौके पर पहुंचने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने ऑनलाइन वीडियो शेयर किए हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में उत्तरी बैंकॉक स्थित पब के मुख्य द्वार से ऊंची लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। लोग जान बचाने के लिए बाहर भागते नजर आए, जबकि आसमान में काले धुएं का घना गुबार फैल गया। बताया जा रहा है कि उन्हें आधी रात के आसपास बैंकॉक के उत्तरी हिस्से में स्थित ना लादप्राओ पब में आग लगी।

63 लोगों को लाया गया अस्पताल

समाचार एजेंसी एपी ने बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपुंट के हवाले से बताया कि 63 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें 22 की हालत गंभीर है। अधिकारियों के सामने लोगों पीड़ितों की पहचान करने में मुश्किल हो रही है, क्योंकि कई लोगों के पास आईडी नहीं थी या वे बेहोश थे। घटनास्थल पर अपने प्रियजनों की जानकारी लेने आ रहे लोगों से जानकारी इकठ्ठा करने के लिए एक रजिस्ट्रेशन डेस्क भी बनाया गया है।

अग्निकांड पर क्या बोले थाईलैंड के प्रधानमंत्री?

घटना की जानकारी के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीरकुल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हादसे में 27 लोगों की मौत हुई है और कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पब में एक म्यूजीशियन ने सबसे पहले स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलते देखा। कुछ ही सेकंड बाद बिजली चली गई, फिर धमाके जैसी आवाज आई और पूरा हॉल काले धुएं से भर गया। अंधेरा इतना घना था कि लोग एक-दूसरे को देख तक नहीं पा रहे थे। बाहर निकलने की कोशिश में अफरा-तफरी मच गई

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

थाईलैंड में इस तरह की त्रासदियां पहले भी हो चुकी हैं। साल 2022 में देश के पूर्वी हिस्से के एक म्यूजिक पब में लगी आग में 14 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले 1 जनवरी 2009 को बैंकॉक के सैंटिका नाइटक्लब में नववर्ष समारोह के दौरान आग लगने से 66 लोगों की जान गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे।

रांची वेंडर महासमिति का गठन, ललित नारायण ओझा बने मुख्य संयोजक

आज रांची के पिस्का मोड़ विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में रांची के विभिन्न क्षेत्र से आए दुकानदारों के साथ हुई बैठक l

रांची वेंडर महासमिति का गठन

ललित नारायण ओझा बने मुख्य संयोजक संजय कुमार जयसवाल बिंदुल वर्मा दिनेश चौबे संयोजक बने

ललित नारायण ओझा ने कहा जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय के बाद ही बने राजधानी को साफ सुथरा,अतिक्रमण मुक्त करने का प्लान बनाए सरकार

वेंडर लाइसेंस उनके क्षेत्र और संख्या का आकलन करें राज्य सरकार lनई जगह पर अतिक्रमण न होने दे इसकी परवाह करें रांची जिला प्रशासन और रांची नगर निगम राजधानी के गरीबों के घर का चूल्हा टूटेगा तो होगी राजधानी ठप्प

राज्य सरकार सभी नगर निगम क्षेत्र में जनप्रतिनिधि, नगर निगम के चुने हुए मेयर, उप महापौर पार्षदों के साथ मिलकर जल्द बनाये समन्वय समिति

आज के मंथन शिविर में मुख्य रूप से छात्रा युवा संघर्ष समिति,घर बचाओ संघर्ष समिति रांची लोकल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन रांची ब्रोकर्स एसोसिएशन रातू रोड व्यवसाय संघ, पंडरा व्यवसाय संघ सहित अन्य संगठन शामिल रहे l

हज़ारो गरीब फुटपाथ दुकानदार फल सब्जी बेचने वाले रेवड़ी पटरी लगाकर व्यवसाय करने वाले को बेरोजगार करने का निर्णय गरीब विरोधी एवं लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार करने वाला है l

आज के मंथन शिविर में मुख्य बाते,आंदोलन को तेज करना वेंडर को एकजुट करना एवं अपने अधिकारों के लिए बड़ा आंदोलन करने की तैयारी को लेकर सहमति बनी l

इसमें मुख्य रूप से उपस्थित संजय कुमार जायसवाल बिंदुल वर्मा दिनेश चौबे महेंद्र राय संजय यादव बाली राय मनोज पासवान रामायण चंद्रवासी गौरी शंकर बबलू माथुर सांतिंदर यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे l

CJI सूर्यकांत ने UAPA कानून पर कही बड़ी बात, उमर खालिद जैसे मामलों मे देरी पर दिया ये जवाब

#cjijusticesuryakantonuapadelhiriotscase

दिल्ली दंगों और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत जेल में बंद उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य आरोपियों के ट्रायल में हो रही देरी के बीच सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने बड़ा बयान दिया है।

यूएपीए मामले पर न्यायिक स्तर पर ध्यान देने की जरूरत

चीफ जस्टिस सूर्यकांत शनिवार को राजधानी दिल्ली में भारतीय मध्यस्थता एवं सुलह संस्थान के रजत जयंती समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने UAPA के साथ ही सुनवाई में लेट-लतीफी पर अपनी राय रखी। किसी खास मामले या आरोपी का जिक्र किए बिना, सीजेआई ने कहा कि यूएपीए एक ऐसा मामला है जिस पर न्यायिक स्तर पर ध्यान देने की जरूरत है।

मामलों का शीघ्र निपटारा ही विवाद का प्रभावी समाधान-सीजेआई

देश में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत दर्ज मामलों के लंबा खिंचने पर अक्‍सर ही सवाल उठते रहते हैं। खासकर दिल्ली दंगा मामलों में लंबित ट्रायल और लंबे समय से विचाराधीन कैदियों को जमानत नहीं मिलने को लेकर कुछ गंभीर सवाल उठे हैं। इन सबके बीच सीजेआई सूर्यकांत ने कहा है कि ऐसे मामलों का शीघ्र निपटारा ही इस विवाद का सबसे प्रभावी समाधान है।

विशेष अदालतों से बढ़ी उम्मीदें

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि इस समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने बताया कि न्यायिक प्रक्रिया के जरिये केंद्र सरकार को यूएपीए, पीएमएलए और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टेंसेज (एनडीपीएस) कानून से जुड़े मामलों की सुवाई के लिए विशेष अदालतें स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस दिशा में सहमति जताई है और इन कानूनों के तहत मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतें स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीजेआई के अनुसार, यदि इन अदालतों के माध्यम से मुकदमों का निपटारा एक वर्ष के भीतर या यथासंभव शीघ्र किया जा सके, तो लंबे समय तक विचाराधीन कैद और जमानत से जुड़े विवाद स्वतः समाप्त हो जाएंगे।

झारखंड में जल्द खुलेगा रिम्स-2 और एम्स, हर सदर अस्पताल में खुलेगा 100 बेड का सी-सेक्शन सेंटर: डॉ इरफान अंसारी

राँची:-स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा कि झारखंड के मरीजों का पूरा भार एक ही रिम्स पर है । केंद्रीय स्वाथ्य मंत्री से रांची में एक एम्स की स्थापना पर बात हुई है साथ ही रिम्स-2 भी जल्द अस्तित्व में आएगी । स्वास्थ्य विभाग को दुरुस्त कर झारखंड के अंतिम पायदान के व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवायेंगे । साहिया बहनों से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया गया है ।

साहिया बहनों के लिए 400 छोटे एम्बुलेंस के माँग की गई है। । नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किए जा रहे हैं। सी सेक्शन प्रसव के लिए राज्य के सभी सदर अस्पताल में एक सेंटर खोलने की योजना है। सदर अस्पताल में सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टर रहेंगे उनका वार्ड होगा । सभी लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगा । सभी एक दूसरे के सहयोग से राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को देने का काम करें ।

राज्य के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने का प्रयास किया जा रहा है । डॉ इरफान अंसारी शनिवार को होटल बीएनआर चाणक्या,रांची में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने इस अवसर पर अंतरा पोस्टर ,इम्प्लांट और पीपीएफ पोस्टर का अनावरण किया । साथ ही जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों , सहियाओं, एएनएम, एवं अन्य पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया

बढ़ती जनसंख्या को बेहतर सुधारें मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार जनसंख्या नियंत्रण पर कई कार्यक्रम चला रही है ।परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण के कई उपायों को अपनाने हेतु कई कार्यक्रम किए जा हैं। और इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग में बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित भी किया गया है । उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या को बेहतर सुधारें मुहैया कराना राज्य सरकार के चुनौती है और हम इस चुनौती को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं । इस बढ़ती आबादी तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर योजनाओं को बनाना हमारा लक्ष्य है। ताकि रोजगारों के अवसर विकसित हो और राज्य विकसित हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए इन्वेस्टर कॉनक्लेव में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का विज़न दिखा । निवेश में मेडिकल क्षेत्रों में भी समान अवसर देखने को मिला

बढ़ती जनसंख्या को चुनौती नहीं बल्कि अवसर के रूप में लेकर मानव संसाधन का बेहतर उपयोग कर बनायेंगे विकसित। राज्य

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम में सम्मानित लोगों को बधाई देते हुए कहा कि जनसंख्या दिवस मनाने का उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या पूरे विश्व में सामने बड़ी चुनौती है । इस दिवस के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या को हमलोग चुनौती नहीं बल्कि अवसर के रूप में लेकर मानव संसाधन को कैसे उपयोग कर विकसित देश और राज्य बना सकें इस दिशा में कार्य करना है । मानव संसाधन का बेहतर उपयोग के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं और कार्यक्रम चला रही है। एनएचएम का कार्यक्रम मैटरनिटी और चाइल्ड केयर पर फोकस्ड है। बेहतर शिक्षा, कौशल विकास के माध्यम से युवाओं का कौशल विकास किया जा रहा है ताकि युवा वर्ग का बेहतर उपयोग कर देश एवं राज्य के विकास में सहयोग मिल सके । स्वास्थ्य विभाग का सभी कार्यक्रम मानव संसाधन के विकास पर ही केंद्रित है । और आप सभी स्वास्थ्य कर्मी इस दिशा में बेहतर काम कर रहे हैं लेकिन इससे और जायदा बेहतर काम करने की जरूरत है । इन्फेंट मोटरिलिटी रेट और कुपोषण पर और बेहतर काम करने की जरूरत है और यह आपकी ज़िम्मेदारी है । गाँव में लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने की बहुत आवश्यकता है । सदर अस्पताल में टेलीरेडियोलॉजी सेंटर खोला है । नए नए तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं। अभी सदर अस्पताल में प्रसव में सी सेक्शन के मामले ज़्यादा आते है । सरकार का लक्ष्य सी सेक्शन को सदर अस्पताल से नीचे लाना है इस हेतु हर जिला में एक स्पेशल सेंटर खोला जाएगा जहाँ सी सेक्शन डिलीवरी होगा । सी सेक्शन के लिए 100 बेड का सेंटर हर अस्पताल में होगा । सब सेंटर और सीएचसी में सी सेक्शन ऑपरेशन आने वाले दो वर्षों में करने का लक्ष्य है । मइयाँ सम्मान योजना में महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। इस तरह की योजनाओं से सशक्त करना सरकार की प्राथमिकता है । इस तरह कार्यशाला को सभी सब सेंटर में करने का प्लान तैयार करें ।

स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ है सुधार,बीमारियों से होने वाली मौतों पर पाया है काबू

अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वस्थ मिशन श्री शशि प्रकाश झा ने कहा कि दुनिया में भारत आबादी के मामले में पहले पायदान पर है। बढ़ती आबादी से लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर असर पड़ता है । जनसंख्या नियंत्रण क्वालिटी ऑफ़ लाइफ के लिए की जाती है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है । बीमारियों से होने वाली मौतों पर हमने काबू पाया है। इस कारण भी आबादी में सुधार हुआ है । जागरूकता के माध्यम से भी हम बढ़ती जनसंख्या को काबू कर सकते हैं। जनसंख्या नियंत्रण से आर्थिक,सामाजिक और बौद्धिक विकास में भी सफलता मिलेगी ।

डॉक्टरों ने रखें अपने विचार

सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है । युवा आबादी का कौशल विकास होगा तभी भारत के विकास में गति दे पाएंगे । बढ़ती आबादी के कारण संसाधन पर दबाव बढ़ेगा ।

आबादी के कारण इंफ्रास्ट्रक्चर,पर्यावरण,भूमिगत जल को नुकसान पहुंचेगा । कम उम्र में विवाह को नियंत्रित करना है । साथ ही उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कई उपायों पर बात की । राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ पुष्पा ने विश्व की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए परिवार नियोजन और अन्य उपायों पर जानकारी दी । बढ़ती जनसंख्या के कारण होने वाली समस्याओं पर बात रखीं । जनसंख्या नियंत्रण पर झारखंड सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी । स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी ।

कार्यशाला में उपस्थित चिकित्सकों ने जनसंख्या नियंत्रण पर अपने कार्य अनुभव और उपाय पर अपने विचार रखे । विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यशाला में परिवार नियोजन और अन्य जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला गया ।

कार्यशाला में नोडल पदाधिकारी गुणवत्ता कोषांग डॉ रंजीत , नोडल पदाधिकारी परिवार नियोजन कोषांग डॉ पुष्पा, सिविल सर्जन खूंटी , डॉ ललित रंजन पाठक, डॉ रवि रंजन, डॉ एन डी मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, मुखिया, स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित थे ।

14 जुलाई को राज्य के हर मतदान केंद्र पर होगी बीएलओ–बीएलए 2 की बैठक और चुनाव पाठशाला: के. रवि कुमार

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर आगामी 14 जुलाई 2026 को बीएलओ – बीएलए 2 की द्वितीय संयुक्त बैठक एवं चुनाव पाठशाला का विशेष आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 की यह पूरी कवायद एक सहभागी प्रक्रिया है, जिसे शत-प्रतिशत त्रुटिहीन और सफल बनाने के लिए राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक, मतदाता और सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा है।

श्री के रवि कुमार ने कहा कि इस विशेष अभियान के तहत 14 जुलाई 2026 को दिन के 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए 2 की बैठकों का संचालन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि इस चुनाव पाठशाला में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से प्रारूप एएसडीडी सूची को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया जाए, ताकि इस सूची को सत्यापित किया जा सके। इसके साथ ही, बैठक के दौरान अनमैप्ड मतदाताओं के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 195 एवं 196 तोरपा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 87, बड़कागाँव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 44 एवं सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 218 के बीएलओ ने अपने मतदान केंद्र क्षेत्र के सभी मतदाताओं का इन्यूमरेशन फॉर्म भरवाकर इसका 100% डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके लिए यहां के बीएलओ के साथ–साथ मतदाताओं, बीएलए 2 एवं निर्वाचन से संबंधित सभी स्टेकहोल्डर को हार्दिक बधाई। उन्होंने राज्य के अन्य सभी मतदान केंद्र के बीएलओ एवं प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिकों से अपेक्षा की है कि वे भी इसी प्रकार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें एवं ससमय अपने इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर एवं हस्ताक्षर कर अपने बीएलओ को यथाशीघ्र लौटाएं जिससे ससमय सभी इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन प्रक्रिया पूरी की जा सके। उन्होंने बताया कि अबतक राज्य में बीएलओ द्वारा 83.40% मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए है जिसमें आज के रिपोर्ट जारी करने तक 5336 ऐसे मतदान केंद्र है जहां 100% मतदाताओं को उनके बीएलओ द्वारा इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए इस बैठक में मतदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, यंग भोटर ईएलसी, चुनाव पाठशाला, बूथ अवेयरनेस ग्रुप के मेंबर एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट की सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है। इस बैठक में कोई गैर भारतीय व्यक्ति शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य "कोई पात्र भारतीय नागरिक न छूटे और कोई अपात्र व्यक्ति न जुड़े"।

रांची: ईटकी और बड़गाईं की 20 हजार महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की 7500 रुपये की राशि मिली

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची में द्वितीय चरण का भी भुगतान कर दिया गया है। दूसरे चरण में ईटकी प्रखण्ड और बड़गाईं अंचल के लाभुकों को एक साथ अप्रैल से जून 2026 तक की सम्मान राशि (7500 रूपये) का भुगतान किया गया है। ईटकी प्रखण्ड के 10327 और बड़गाईं अंचल के 10204 लाभुकों के मध्य 15 करोड़ 39 लाख 82 हजार 500 की सम्मान राशि का आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है।

इसके पूर्व प्रथम चरण में जिले की 3 लाख 66 हज़ार 664 लाभुकों के बैंक खातों में माह अप्रैल 2026 से जून 2026 तक की 03 माह की सम्मान राशि (₹7,500 प्रत्येक लाभुक) कुल ₹274 करोड़ 99 लाख 80 हजार हस्तांतरित की जा चुकी है।

राष्ट्रीय हितधारक परामर्श 2026: झारखंड पर्यटन निवेश और समावेशी विकास का नया केंद्र बनेगा

नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय हितधारक परामर्श 2026 के दूसरे दिन पर्यटन एवं औद्योगिक विकास पर व्यापक मंथन हुआ।

डेस्टिनेशन झारखंड - पर्यटन निवेश एवं समावेशी विकास को गति" विषय पर आयोजित इस सत्र में नीति-निर्माताओं, पर्यटन विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा विकास साझेदारों ने भाग लिया और झारखंड को देश के अग्रणी पर्यटन एवं निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

परामर्श के दौरान बताया गया कि झारखंड तेजी से एक बहुआयामी एवं निवेश-उन्मुख पर्यटन राज्य के रूप में उभर रहा है। पर्यटन राज्य में आर्थिक विकास, रोजगार सृजन तथा सतत विकास का महत्वपूर्ण आधार बन रहा है। वर्ष 2024 में राज्य में 5.85 करोड़ पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया, जिनमें 4.40 करोड़ श्रद्धालु शामिल हैं। यह राज्य की विशाल पर्यटन क्षमता को दर्शाता है।

पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा प्रदान कर राज्य सरकार ने निजी निवेश, संस्थागत वित्तपोषण तथा पर्यटन अवसंरचना के विकास के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। धार्मिक पर्यटन को सुदृढ़ करने के साथ-साथ राज्य में इको-टूरिज्म, वन्यजीव पर्यटन, साहसिक पर्यटन, वाटर स्पोर्ट्स, माइनिंग टूरिज्म तथा सामुदायिक आधारित जनजातीय पर्यटन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

राज्य सरकार प्रस्तावित पर्यटन नीति-2026, होमस्टे नीति-2026, डिजिटल सिंगल विंडो पंजीकरण व्यवस्था तथा अन्य निवेशक-अनुकूल सुधारों के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है। प्रसाद (PRASHAD) एवं स्वदेश दर्शन (Swadesh Darshan) जैसी केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है तथा राज्यभर में नए पर्यटन स्थलों एवं पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने होटल, रिसॉर्ट, रोपवे, स्काईवॉक, वाटर स्पोर्ट्स, फ्लोटिंग रेस्तरां, हाउसबोट, कैंपिंग साइट्स तथा अनुभवात्मक पर्यटन परियोजनाओं में निजी निवेश के लिए आकर्षक प्रोत्साहन पैकेज के साथ निवेशकों को आमंत्रित किया है।

झारखंड की अनुपम प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध आध्यात्मिक विरासत, जीवंत जनजातीय संस्कृति, विश्वस्तरीय पर्यटन अवसंरचना तथा स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी के बल पर राज्य सरकार झारखंड को पूर्वी भारत का अग्रणी, सतत एवं निवेश-अनुकूल पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा—

"प्रकृति ने झारखंड को केवल खनिज संपदा ही नहीं, बल्कि अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य का भी अमूल्य उपहार दिया है। हमारी इच्छा है कि झारखंड केवल खनिज संपदा के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी पूरे देश में पहचाना जाए। झारखंड ने पर्यटन के लिए अपने द्वार खोल दिए हैं और हम पूरे देश के पर्यटकों का हार्दिक स्वागत करते हैं।"

सामुदायिक आधारित पर्यटन की रोजगार क्षमता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा—

"एक फाइव स्टार होटल प्रत्यक्ष रूप से लगभग 200 लोगों को रोजगार देता है, लेकिन यदि 100 होमस्टे विकसित किए जाएं और प्रत्येक परिवार में पाँच सदस्य हों, तो लगभग 500 लोगों को आजीविका से जोड़ा जा सकता है। हमारी आगामी होमस्टे नीति अत्यंत आकर्षक होगी और झारखंड को देश के अग्रणी होमस्टे गंतव्यों में स्थापित करेगी।"

धार्मिक पर्यटन के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार देशभर के लोगों को झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रही है।

उन्होंने निवेशकों एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों को आश्वस्त करते हुए कहा—

"झारखंड की अपनी एक विशिष्ट पहचान और आकर्षण है। जो भी यहाँ आता है या इस राज्य से जुड़ता है, वह इसकी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और आत्मीयता से हमेशा के लिए जुड़ जाता है। आइए, झारखंड को जानिए, इसे अनुभव कीजिए और इसके विकास की इस यात्रा में सहभागी बनिए।"

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, माननीय मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, माननीय मंत्री श्री इरफान अंसारी तथा कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित रहे।