विश्व जनसंख्या दिवस पर गढ़वा में जागरूकता कार्यक्रम सम्मान समारोह एवं रैली का आयोजन
गढ़वा :- गढ़वा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति गढ़वा के तत्वावधान में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
![]()
वहीं कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व, किशोर स्वास्थ्य तथा जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूक करना एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित करना था।
वहीं कार्यक्रम के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम के सफल संचालन एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सकों,
एएनएम, परिवार नियोजन बी.टी.टी. (FP BTT) एवं सहियाओं को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह ने स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें भविष्य में भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं कार्यक्रम में परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण विषय पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। कलाकारों ने छोटे परिवार के महत्व, सुरक्षित मातृत्व, बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल रखने तथा परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के उपयोग के प्रति लोगों को सरल एवं रोचक तरीके से जागरूक किया। उपस्थित लोगों ने इस प्रस्तुति की सराहना करते हुए परिवार नियोजन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
वहीं इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व, किशोर स्वास्थ्य एवं जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश पहुँचाना है।उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या की चुनौतियों का प्रभावी समाधान जन-जागरूकता एवं परिवार नियोजन सेवाओं के व्यापक उपयोग से ही संभव है। प्रत्येक परिवार को उपलब्ध परिवार नियोजन साधनों एवं सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाकर स्वस्थ, शिक्षित एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।










Jul 15 2026, 08:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k