/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz गोपीगंज पुलिस ने 2 गैंगस्टर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार :नकली आभूषणों से बैंक को धोखाधड़ी कर पहुंचाया था नुकसान Bhadohi
गोपीगंज पुलिस ने 2 गैंगस्टर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार :नकली आभूषणों से बैंक को धोखाधड़ी कर पहुंचाया था नुकसान
नितेश श्रीवास्तव



भदोही। गोपीगंज पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट (उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम) के तहत वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई हुई। गैंग लीडर राजू सेठ और उसके 21 सक्रिय सदस्यों ने एक गिरोह बनाकर बैंकों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का षडयंत्र रचा था। वे नकली आभूषणों को असली बताकर प्रमाणित करते थे और बैंक के साथ धोखाधड़ी करते थे। इस संबंध में गोपीगंज थाने में धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा संख्या 174/2026 पंजीकृत किया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को उनके घर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शंकर लाल पुत्र लालमणि (निवासी नारेपार, थाना कोईरौना, जनपद भदोही, उम्र लगभग 30 वर्ष) और हंसराज पुत्र राजमणि (निवासी नारेपार, थाना कोईरौना, जनपद भदोही, उम्र लगभग 24 वर्ष) के रूप में हुई है। गिरफ्तार गैंगस्टर अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है। उनके खिलाफ गोपीगंज थाने में मुकदमा संख्या 150/25, धारा 419/420/120बी/409/467/468/471 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद तिवारी, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, आरक्षी दीपू और चालक पीआरडी रामलाल शामिल थे।
बारिश में बजबजाएंगे कचरे के ढेर संक्रामक बीमारियों को देंगे न्योता

निकायों में जगह-जगह है कचरे का ढेर,निकाय प्रशासन बना अनजान


नितेश श्रीवास्तव



भदोही। निकाय क्षेत्र के डंप हुए कचरे बारिश के बाद संक्रामक बीमारियों को न्योता देंगे। सातों निकायों में 15 जगहों पर कचरों का ढेर लगा है। बारिश होने के बाद ये कचरे बजबजाने लगेंगे और आसपास के लोगों के बीच बीमारियों को बढ़ाएंगे। सातों निकायों में साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च करके एक-एक कूड़ा निस्तारण केंद्र (एमआरएफ) बनाया गया, लेकिन वहां कितना कचरा पहुंचता है। यह एक बड़ा सवाल है।

जिले के निकायों में जगह-जगह फैली गंदगी स्वच्छता मुहिम को मुंह चिढ़ा रही है। गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया, बुखार, टाइफाइड होता है। नौनिहालों में इन्फेक्शन होने का ज्यादा खतरा बना रहा है। आसपास के रहवासी अपने रूम के खिड़की नहीं खोलते हैं। जिले में भदोही व गोपीगंज पालिका और ज्ञानपुर, सुरियावां, खमरिया, घोसिया, नई बाजार नगर पंचायत है। यहां कुल 128 वार्ड है। इन वार्डों से हर दिन करीब 30 से 35 टन कचरा निकलता है। बृहस्पतिवार को Street Buzz News की टीम ने निकायों में फैले कचरे की हकीकत देखने निकली। जहां सुरियावां के वार्ड संख्या 9 नेहरू नगर में फोरलेन सड़क से अंदर जाने वाली सड़क के किनारे कूड़ा कचरा का ढेर लगा है। जहां मवेशी पॉलिथीन खा रही है।

गल्ला मंडी, पुरानी बाजार, घोसिया के वार्ड संख्या छह कच्चा तालाब, वार्ड के कल्लितारा पर कूड़े का अंबार लगा है। नई बाजार के वार्ड नंबर आठ गुलौर, ज्ञानपुर के जिला पंचायत के पीछे, बालीपुर, गोपीगंज के खडहट्टी मोहाल, लिंक रोड, गणेश मंदिर, सुरियावां के ईओ नई बाजार के प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि हर वार्ड में डस्टबिन है। जहां कूड़े का ढेर है। भदोही के ईओ घोसिया के प्रभारी दयाशंकर वर्मा ने बताया कि सभी का निस्तारण किया जाएगा।
पांच साल रोशन करने की गारंटी डेढ़ साल में ही अंधेरे का कब्जा


दो करोड़ से डेढ़ साल पहले गोपीगंज नगर में लगी थी 250 स्ट्रीट लाइटें,35 फीसदी खराब


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। नगर के सुंदरीकरण के लिए लगाई गई स्ट्रीट लाइटें डेढ़ साल के भीतर ही खराब होने लगी हैं। नगर विकास योजना के तहत करीब दो करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई 250 स्ट्रीट लाइटों में से करीब 35 फीसदी खराब हैं। इन लाइटों की गारंटी पांच वर्ष की बताई गई थी, लेकिन ये डेढ़ साल भी नहीं चल सकीं। नगर में लगी अधिकतर लाइटें अब शोपीस बनकर रह गई हैं। प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव मार्ग पर लाइटें बंद होने से अंधेरा रहता है।

गोपीगंज जिले का प्रमुख व्यावसायिक नगर है। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर स्थित होने के कारण इसका महत्व और बढ़ जाता है। यहां जनपद के अलावा अन्य जिलों से भी व्यापारी व्यापार के लिए आते हैं। नगर की सुंदरता बढ़ाने और प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से करीब डेढ़ साल पहले तिरंगा स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई फैंसी एलईडी लाइटों में से कई अब बंद हो चुकी हैं। नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर लगी अधिकांश लाइटें खराब हैं। सबसे खराब स्थिति प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम मार्ग की बताई गई है, जहां 50 में से 25 लाइटें बंद हैं।

इसी प्रकार ज्ञानपुर-गोपीगंज मुख्य मार्ग पर करीब 15, सदर मोहाल में करीब 15 तथा अन्य वार्डों में भी आठ, 10 और 15 लाइटें बंद होने की बात कही गई है। बंद पड़ी लाइटों के कारण न केवल नगर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, बल्कि रात के समय राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


एक पोल पर 80 हजार रुपये खर्च, फिर भी गुणवत्ता पर सवाल
नगर में करीब 250 तिरंगा स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, जिनकी गारंटी पांच वर्ष की थी। परियोजना पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस आधार पर प्रति पोल करीब 80 हजार रुपये खर्च हुए। इसके बावजूद बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से उनकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि खराब लाइटों की मरम्मत को लेकर न तो नगर पालिका गंभीर है और न ही कार्यदायी संस्था।



ज्ञानपुर रोड पर पालिका के सामने लगा शो लैंप टूटकर गिर गया है। इसे आज तक नहीं बनाया गया है। इस रोड पर कई लाइटें बंद रहती हैं। - धर्मराज दुबे, गोपीगंज
बड़े शिव मार्ग पर ज्यादातर लाइटें बंद हैं। कई लाइटें तो शुरू से ही बंद पड़ी हैं, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गुणवत्ता भी खराब रही है। - विदेंश गुप्ता, गोपीगंज
इस साल सर्पदंश के 20 मामले आए, बरसात में बढ़ती हैं घटनाएं

*30 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2205 एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध, गंगा के मैदानी इलाकों में ज्यादा खतरा*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। बारिश का मौसम शुरू होने से पहले स्वास्थ्य केंद्रों पर जहरीले जंतुओं से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2205 एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) मौजूद है। इस साल अब तक जिले में सर्पदंश के 20 मामले सामने आए हैं।
बारिश के बाद घटनाओं में इजाफा होता है। जनपद में 12 से 15 प्रजातियों के सांप पाए जाते हैं, जिनमें चार बेहद जहरीले हैं। बाकी ज्यादातर विषहीन प्रजातियों के सांप होते हैं। जिले में बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ती हैं। ग्रामीण इलाकों में इस तरह की घटनाएं ज्यादा होती हैं। खेतों काम करते समय और कच्चे घरों के कोने में दुबके सांप लोगों को निशाना बनाते हैं। हालांकि माना जाता है कि सभी सांप जहरीले नहीं होते, लेकिन डर और घबराहट के कारण कई बार लोगों की जान चली जाती है। सर्पदंश की घटनाओं से लोगों की जान बचाने फिलहाल जिले में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम मौजूद है। जिले के 30 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2205 एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। प्रत्येक पीएचसी पर 10-10 और छह सीएचसी पर 301 एंटी स्नेक वेनम रखे गए हैं।


बारिश से सर्पदंश की घटनाओं से निपटने के लिए तैयार पूरी है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। सर्पदंश के बाद घबराने की बजाय तत्काल अस्पताल जाना चाहिए। झाड़ - फूंक की बजाय इलाज के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तो सर्पदंश से जनहानि नहीं होगी।

डॉ एसके चक मुख्य चिकित्सा अधिकारी
मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ: जिलाधिकारी शैलेष कुमार बोले, युवाओं को मिलेगा नया आयाम
रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव



भदोही। जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। ज्ञानपुर स्थित केएनपीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य ऐसे मेधावी युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करना है, जो आर्थिक बाधाओं के कारण उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं के सपनों को साकार करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

जिलाधिकारी ने सफलता के मंत्र बताते हुए कहा कि इसका कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर अध्ययन, अनुशासन, समय का सदुपयोग और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से इस निःशुल्क कोचिंग केंद्र की सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने और पूरी मेहनत व समर्पण के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र जनपद के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE), राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जैसी विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का अधिकतम लाभ उठाने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की अपील की। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि कठिन परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन के समन्वय से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें अपने जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और निष्ठा के साथ उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि यह कोचिंग केंद्र जनपद के युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाएगा।
           इस अवसर पर उप जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव प्रकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, जिला समाज कल्याण अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के नोडल अधिकारी पंकज पटेल सहित अन्य अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
            कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सफल क्रियान्वयन के संकल्प के साथ हुआ।
वैदिक हवन-पूजन के साथ डीपीएम पब्लिक स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, आधुनिक शिक्षा और संस्कारों पर दिया गया जोर

बहसूमा (मेरठ)। ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत डीपीएम पब्लिक स्कूल, बहसूमा में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर हुआ, जिसके बाद वैदिक विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया। विद्यालय परिसर में पूरे समय आध्यात्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना रहा।

विद्यालय के सचिव जगदीश त्यागी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जिया ज़ैदी, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं ने हवन में आहुति देकर राष्ट्र, समाज, विद्यालय और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर सचिव जगदीश त्यागी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में श्रेष्ठ चरित्र, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, समय का सदुपयोग, अनुशासन और कठिन परिश्रम को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यालय में डिजिटल एजुकेशन, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक शिक्षण सामग्री और तकनीक आधारित शिक्षण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया गया है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतियोगी शिक्षा मिल सके। साथ ही विद्यालय के आधारभूत ढांचे और परिवहन व्यवस्था को भी अधिक सुरक्षित एवं आधुनिक
यूपी टीईटी कल से, 15,360 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा:सात केंद्रों पर होगी परीक्षा, कंट्रोल रूम से निगरानी


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। जिले में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो से चार जुलाई तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 15,360 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से की जाएगी।
परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर (दो केंद्र), विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही और श्रीइंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है।
पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए सभी सात केंद्रों को एनआईसी के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। मंगलवार को यह प्रक्रिया पूरी हुई। सभी सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं, जिनसे परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। बुधवार को सभी केंद्रों पर डेस्क स्लिप लगाई जाएगी।
परीक्षा दो और तीन जुलाई को दो-दो पालियों में आयोजित होगी, जबकि चार जुलाई को एक पाली में होगी। प्रत्येक पाली में 3072 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं और वे परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अधिकारी केंद्रों पर पहुंच जाएंगे।
डीआईओएस अंशुमान ने बताया, "परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कर एनआईसी के कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। दो से चार जुलाई तक परीक्षा चलेगी।"
भदोही में आधुनिक सर्विलांस कक्ष का उद्घाटन: पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने अपराध नियंत्रण हेतु किया लोकार्पण


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी (आईपीएस) ने एक आधुनिक सर्विलांस कक्ष का उद्घाटन किया है। यह नया कक्ष पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय परिसर में स्थापित किया गया है। उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नारियल अर्पित कर और फीता काटकर नवनिर्मित कक्ष को जनपद की तकनीकी पुलिसिंग टीम को समर्पित किया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि वर्तमान युग तकनीक का है। अपराधियों के तौर-तरीके बदलने के साथ पुलिस के लिए भी अपनी तकनीकी क्षमताओं को लगातार उन्नत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह नया सर्विलांस कक्ष इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आधुनिक सर्विलांस सेंटर के क्रियाशील होने से कई महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आएगी। इनमें गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी, साइबर धोखाधड़ी के मामलों का शीघ्र निस्तारण, अपराधियों की सटीक लोकेशन का पता लगाना और तकनीकी विश्लेषण शामिल हैं। यह कक्ष अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और जिले की सुरक्षा व्यवस्था की 24 घंटे निगरानी करने में आधुनिक उपकरणों का सहयोग करेगा। इस उद्घाटन समारोह में सर्विलांस प्रभारी सहित कैम्प कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी ने जनपद की सुरक्षा में इस नई तकनीकी इकाई की शुरुआत का स्वागत किया।
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान: महाराजा चेतसिंह अस्पताल में दीर्घायु की कामना

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों को फल भी वितरित किए गए।
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव संतोष यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कई दर्जन समाजवादी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की।
संतोष यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रक्तदान कर उनकी लंबी उम्र की कामना की है। उन्होंने 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की भी इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामला सरोज, राम सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंजनी शुक्ला, आनंद सोनकर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्याम लाल यादव, पूर्व प्रवक्ता महेंद्र यादव, विकास यादव, बच्चन पाल, गुलाब पाल, विवेक मौर्य, वीरेंद्र यादव, धीरज, कमलेश, पवन शुक्ला, पवन पांडे, अनुराग, अरुण यादव सहित सैकड़ों समाजवादी साथी उपस्थित रहे।
ज्ञानपुर का चयन प्रदेश के 58 जिला मुख्यालयों में हुआ: अब स्मार्ट सिटी की तर्ज पर होगा नगर का विकास
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। ज्ञानपुर नगर पंचायत का चयन प्रदेश के 58 जिला मुख्यालयों में किया गया है। अब यहां स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकास और निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत संसाधनों का विस्तार होने के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

नगर के 11 वार्डों में लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, प्रकाश व्यवस्था और नए कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, डिजिटल गवर्नेंस, ई-सेवाओं और तकनीकी समाधानों को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे नागरिक सेवाएं अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनेंगी।

चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक महीने पहले 'नवयुग पालिका योजना' के तहत इन 58 जिला मुख्यालयों वाले नगरीय निकायों का चयन किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य निकाय में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

इस योजना में सड़कों, जल निकासी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार शामिल है। जिला मुख्यालयों को विकसित करने से विभिन्न विभागों के बीच विकास की असमानताओं को कम करने में मदद मिलेगी।

लिपिक कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इससे निकाय से बाहर के क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। नगर के सभी तिराहे-चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके तहत हाईमास्ट लाइटें, बैठने के लिए बेंच और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। नगर में कुल 11 वार्ड हैं, जहां लगभग 25 से 30 हजार की आबादी निवास करती है।