/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ: जिलाधिकारी शैलेष कुमार बोले, युवाओं को मिलेगा नया आयाम Bhadohi
मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ: जिलाधिकारी शैलेष कुमार बोले, युवाओं को मिलेगा नया आयाम
रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव



भदोही। जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। ज्ञानपुर स्थित केएनपीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य ऐसे मेधावी युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करना है, जो आर्थिक बाधाओं के कारण उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं के सपनों को साकार करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

जिलाधिकारी ने सफलता के मंत्र बताते हुए कहा कि इसका कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर अध्ययन, अनुशासन, समय का सदुपयोग और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से इस निःशुल्क कोचिंग केंद्र की सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने और पूरी मेहनत व समर्पण के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र जनपद के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE), राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA), संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जैसी विभिन्न प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का अधिकतम लाभ उठाने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की अपील की। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि कठिन परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन के समन्वय से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें अपने जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और निष्ठा के साथ उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि यह कोचिंग केंद्र जनपद के युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाएगा।
           इस अवसर पर उप जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव प्रकाश, बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, जिला समाज कल्याण अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के नोडल अधिकारी पंकज पटेल सहित अन्य अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
            कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सफल क्रियान्वयन के संकल्प के साथ हुआ।
वैदिक हवन-पूजन के साथ डीपीएम पब्लिक स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, आधुनिक शिक्षा और संस्कारों पर दिया गया जोर

बहसूमा (मेरठ)। ग्रीष्मकालीन अवकाश के उपरांत डीपीएम पब्लिक स्कूल, बहसूमा में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन-पूजन के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर हुआ, जिसके बाद वैदिक विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया। विद्यालय परिसर में पूरे समय आध्यात्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना रहा।

विद्यालय के सचिव जगदीश त्यागी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जिया ज़ैदी, शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं ने हवन में आहुति देकर राष्ट्र, समाज, विद्यालय और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर सचिव जगदीश त्यागी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में श्रेष्ठ चरित्र, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, समय का सदुपयोग, अनुशासन और कठिन परिश्रम को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यालय में डिजिटल एजुकेशन, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक शिक्षण सामग्री और तकनीक आधारित शिक्षण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया गया है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतियोगी शिक्षा मिल सके। साथ ही विद्यालय के आधारभूत ढांचे और परिवहन व्यवस्था को भी अधिक सुरक्षित एवं आधुनिक
यूपी टीईटी कल से, 15,360 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा:सात केंद्रों पर होगी परीक्षा, कंट्रोल रूम से निगरानी


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। जिले में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो से चार जुलाई तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 15,360 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से की जाएगी।
परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर (दो केंद्र), विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही और श्रीइंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है।
पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने के लिए सभी सात केंद्रों को एनआईसी के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। मंगलवार को यह प्रक्रिया पूरी हुई। सभी सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं, जिनसे परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। बुधवार को सभी केंद्रों पर डेस्क स्लिप लगाई जाएगी।
परीक्षा दो और तीन जुलाई को दो-दो पालियों में आयोजित होगी, जबकि चार जुलाई को एक पाली में होगी। प्रत्येक पाली में 3072 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं और वे परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अधिकारी केंद्रों पर पहुंच जाएंगे।
डीआईओएस अंशुमान ने बताया, "परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कर एनआईसी के कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। दो से चार जुलाई तक परीक्षा चलेगी।"
भदोही में आधुनिक सर्विलांस कक्ष का उद्घाटन: पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने अपराध नियंत्रण हेतु किया लोकार्पण


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी (आईपीएस) ने एक आधुनिक सर्विलांस कक्ष का उद्घाटन किया है। यह नया कक्ष पुलिस अधीक्षक कैम्प कार्यालय परिसर में स्थापित किया गया है। उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नारियल अर्पित कर और फीता काटकर नवनिर्मित कक्ष को जनपद की तकनीकी पुलिसिंग टीम को समर्पित किया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि वर्तमान युग तकनीक का है। अपराधियों के तौर-तरीके बदलने के साथ पुलिस के लिए भी अपनी तकनीकी क्षमताओं को लगातार उन्नत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह नया सर्विलांस कक्ष इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आधुनिक सर्विलांस सेंटर के क्रियाशील होने से कई महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आएगी। इनमें गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी, साइबर धोखाधड़ी के मामलों का शीघ्र निस्तारण, अपराधियों की सटीक लोकेशन का पता लगाना और तकनीकी विश्लेषण शामिल हैं। यह कक्ष अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और जिले की सुरक्षा व्यवस्था की 24 घंटे निगरानी करने में आधुनिक उपकरणों का सहयोग करेगा। इस उद्घाटन समारोह में सर्विलांस प्रभारी सहित कैम्प कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी ने जनपद की सुरक्षा में इस नई तकनीकी इकाई की शुरुआत का स्वागत किया।
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान: महाराजा चेतसिंह अस्पताल में दीर्घायु की कामना

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों को फल भी वितरित किए गए।
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव संतोष यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कई दर्जन समाजवादी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की।
संतोष यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रक्तदान कर उनकी लंबी उम्र की कामना की है। उन्होंने 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की भी इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामला सरोज, राम सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंजनी शुक्ला, आनंद सोनकर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्याम लाल यादव, पूर्व प्रवक्ता महेंद्र यादव, विकास यादव, बच्चन पाल, गुलाब पाल, विवेक मौर्य, वीरेंद्र यादव, धीरज, कमलेश, पवन शुक्ला, पवन पांडे, अनुराग, अरुण यादव सहित सैकड़ों समाजवादी साथी उपस्थित रहे।
ज्ञानपुर का चयन प्रदेश के 58 जिला मुख्यालयों में हुआ: अब स्मार्ट सिटी की तर्ज पर होगा नगर का विकास
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। ज्ञानपुर नगर पंचायत का चयन प्रदेश के 58 जिला मुख्यालयों में किया गया है। अब यहां स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकास और निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत संसाधनों का विस्तार होने के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

नगर के 11 वार्डों में लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, प्रकाश व्यवस्था और नए कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, डिजिटल गवर्नेंस, ई-सेवाओं और तकनीकी समाधानों को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे नागरिक सेवाएं अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनेंगी।

चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक महीने पहले 'नवयुग पालिका योजना' के तहत इन 58 जिला मुख्यालयों वाले नगरीय निकायों का चयन किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य निकाय में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

इस योजना में सड़कों, जल निकासी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं का विस्तार शामिल है। जिला मुख्यालयों को विकसित करने से विभिन्न विभागों के बीच विकास की असमानताओं को कम करने में मदद मिलेगी।

लिपिक कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इससे निकाय से बाहर के क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। नगर के सभी तिराहे-चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके तहत हाईमास्ट लाइटें, बैठने के लिए बेंच और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। नगर में कुल 11 वार्ड हैं, जहां लगभग 25 से 30 हजार की आबादी निवास करती है।
परिषदीय विद्यालयों से होगी आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग परिषदीय स्कूलों के साथ की जाएगी। अभी तक विद्यालयों से दो सौ मीटर दूर आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग की गई थी। अब ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय से एक किमी दूर और शहरी क्षेत्र में पांच सौ मीटर दूर तक के आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग कर यहां पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में 885 परिषदीय विद्यालय और 1496 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। अभी तक 200 मीटर की परिधि में आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रो को विद्यालय परिसर में ही संचालित किया जाता। जिससे बच्चों को जरूरी सुविधाएं मिलती थी। अब बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय एवं महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने इसे लेकर संयुक्त आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से हॉट कुक्ड मील पोर्टल तैयार किया गया है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को उसके सबसे निकट स्थित प्राथमिक विद्यालय से जोड़ा जाएगा, ताकि बच्चों को स्कूल रेडीनेस, शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं का समन्वित लाभ मिल सके। अभी तक पोर्टल पर केवल को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बाल वाटिकाओं को फीड किया गया है, लेकिन उनकी मैपिंग किन विद्यालयों के साथ है इसका ब्योरा नहीं दर्ज है। अब इसमें यू-डायस कोड भी अंकित किया जाएगा। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को निकटतम विद्यालयों से मैप करके जोड़ने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इसके क्रम में जिला कार्यक्रम विभाग से समन्वय स्थापित करके प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी कर ली जाएगी। ग्रामीण में एक किमी और शहरी क्षेत्र में 500 मीटर परिधि में आने वाले केंद्रो को विद्यालय से जोड़ा जाएगा।
गोपीगंज पुलिस ने 4 गैंगस्टर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार:बैंक धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप में हुई कार्रवाई

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। गोपीगंज पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले एक संगठित गिरोह के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, गैंग लीडर राजू सेठ और उसके 21 सक्रिय सदस्यों ने एक गिरोह बनाकर बैंकों को आर्थिक क्षति पहुंचाने के इरादे से नकली आभूषणों को असली के रूप में प्रमाणित किया। उन्होंने बैंक के साथ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचकर नुकसान पहुंचाया। इस संबंध में थाना गोपीगंज में धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

बुधवार, गोपीगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 176/2026 धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को उनके घरों से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
1. प्रदीप कुमार (42 वर्ष), पुत्र स्व. ओम प्रकाश, निवासी गुलौरी उपरवार, थाना गोपीगंज, जिला भदोही।
2. बच्चन प्रजापति (45 वर्ष), पुत्र स्व. दुधनाथ, निवासी गोपपुर, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही।
3. मनोज कुमार माली (40 वर्ष), पुत्र पुलई माली, निवासी कालीदेवी मंदिर मिर्जापुर रोड, कस्बा गोपीगंज, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही।
4. राम सिंह (52 वर्ष), पुत्र कड़े बहादुर, निवासी बंजारी, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही।
गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी है। उनके खिलाफ थाना गोपीगंज में निम्नलिखित मामले दर्ज हैं:
1. मु0अ0सं0 150/25 धारा 419/420/120बी/409/467/468/471 भा०द०वि०
2. मु0अ0सं0 254/24 धारा 419/420/120बी/409/467/468/471 भा०द०वि०
3. मु0अ0सं0 255/24 धारा 419/420/120बी/409/467/468/471 भा०द०वि०


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, उ0नि0ओम प्रकाश यादव,उ0नि0 नथुनी सिंह यादव,उ0नि0 वीरेन्द्र नाथ यादव, का0 अखिलेश सरोज, रि0का0 सुभाष चन्द्र, रि0का0 मोहित कुमार रि0का0 प्रिन्स कुमार व रि0का0 सचिन कुमार थाना गोपीगंज जनपद भदोही।
29 जून से 3 जुलाई तक घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, कोई भी बच्चा न छूटे : जिलाधिकारी
*राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के विशेष बूथ दिवस के अवसर पर रविवार को महाराजा चेतसिंह चिकित्सालय, ज्ञानपुर में जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर एवं दिव्यांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की प्रत्येक खुराक अवश्य पिलाने तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों का पूरा सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2014 से पोलियो मुक्त है और इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में इस अभियान के तहत लगभग 2.82 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष बूथ दिवस पर जनपद के 618 पोलियो बूथों पर 1,50,252 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान के सफल संचालन हेतु पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों एवं 450 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है, जो पूरे अभियान की सतत निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके। इसके अतिरिक्त 6 जुलाई 2026 को विशेष बी-टीम अभियान चलाया जाएगा, ताकि जनपद का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे समाज का जनआंदोलन है। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा बहुओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आमजन के सहयोग से ही इस अभियान को पूर्ण सफलता मिल सकती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई भी 0 से 5 वर्ष आयु का बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूट गया हो तो इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को दें तथा घर-घर पहुंचने वाली टीमों का सहयोग करें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी अभय का किया गया सम्मान, हुआ भव्य स्वागत
रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। हांगकांग में आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता अभय कुमार दूबे का रविवार को हास्टल चौराहा के समीप खान स्पोर्ट्स एकेडमी में सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी व विधायक विपुल दूबे ने उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। हांगकांग चीन में आयोजित 22 वीं जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चार गुणे चार सौ मीटर रिले दौड़ में पिपरिस निवासी अभय दूबे ने भारत को कांस्य पदक दिलाया। जिला एथलोटिक्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के अलावा उपस्थित अन्य लोगों ने भी अभय का हौसला बढ़ाया।  जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि अभय जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी न केवल भदोही बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। कोई भी एथलीट वर्षों के कठोर परिश्रम अनुशासन और अटूट लगन के बाद ही यह मुकाम हासिल करता है, जिससे पूरा देश गौरवान्वित होता है। विधायक ने कहा कि हमारे जनपद में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है बस जरूरत है उन्हें अवसर प्रदान करने की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, रुस्तम खान, श्यामधर मिश्र, बृजेश गुप्ता, मनीष पांडेय, शाहिद खान आदि लोग उपस्थित रहे।