/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz 21.66 करोड़ से पहाड़पुर गांव से सेमराधनाथ धाम तक होगा निर्माण Bhadohi
21.66 करोड़ से पहाड़पुर गांव से सेमराधनाथ धाम तक होगा निर्माण
*सीतामढ़ी को जाने वाला मार्ग 7 मीटर चौड़ा होगा*




रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही । जिले के एक मात्र पर्यटक स्थल सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी को अच्छी सड़क से जोड़ने की कवायद की जा रही है। बेरवां पहाड़पुर गांव होते सेमराधनाथ धाम को जोड़ने वाले मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। इससे आवागमन में काफी सहूलियतें मिलेंगी। मार्ग निर्माण पर 21.66 करोड़ खर्च किया जाएगा। बता दें कि सूबे के सबसे छाटे जनपद भदेही भदोही में 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब 25 सौ किमी सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत, नगर पंचायत और मंडी समिति आदि एजेंसियां सड़कों की देखरेख करती हैं। इनमें सभी निर्माण कार्यों का नोडल लोक निर्माण विभाग होता है। जरूरत के अनुसार सड़कों के मरम्मत, निर्माण से लेकर चौड़ीकरण का कार्य किया जाता है। धार्मिक स्थल सीतामढ़ी से कलिंजरा, बेरवां पहाड़पुर होते सेमराध नाथ धाम जाने वाले मार्ग पर लगातार बने रहने वाले आवागमन एवं महत्ता को देखते हुए सड़क के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली है। 21.66 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क अब करीब सात मीटर तक चौड़ी होगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। मार्ग निर्माण से सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी सेमराधनाथ धाम तक आने जाने वाले लोगों को अभी जंगीगंज से सीतामढ़ी मार्ग से होकर आवागमन करना पड़ता है। इससे लोगों को करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ती थी। सीतामढ़ी से कलिंजरा, बेरवा पहाड़पुर होते सेमराध जाने वाली सड़क के चौड़ी होने से लोग 12 किलोमीटर की दूरी तय कर एक से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संदीप सरोज ने बताया कि सीतामढ़ी से सेमराध मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य के लिए स्वीकृति मिल गई है। निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया भी पूरी कराई जा चुकी है। जल्द ही निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।जिले के सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी में प्रतिदिन बड़ी तादाद में लोग दर्शन-पूजन को आते हैं। जिसमें दिल्ली, बिहार, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ आदि प्रांतों के लोगों की संख्या ज्यादा होती है। मंदिर से जुड़ाव को अच्छी सड़क बनने से उनको आवागमन में काफी सहूलियतें मिलेंगी। साथ ही दूरी भी कम होने से समय बचेगा। वहीं, मंदिर में जिले के साथ ही पूर्वांचल भर के जनपदों से भी पूजन को आने वालों की तादाद ठीक ठाक होती है। आषाण माह में लवकुश जयंती पर मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी तादाद में लोग जुटते हैं।
भदोही में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का नवीनीकरण: विधायक, डीएम और एसपी ने किया लोकार्पण, ₹9.90 लाख हुए खर्च

नितेश श्रीवास्तव



भदोही। भदोही जनपद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के नवीनीकरण कार्य का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस कार्य पर लगभग ₹9.90 लाख की लागत आई है, जिससे कार्यालय परिसर को अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए कार्य की गुणवत्ता की सराहना की। नवीनीकरण के तहत कार्यालय कक्षों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ परिसर की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता और कर्मचारियों तथा आगंतुकों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर में शेष आवश्यक कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि एक स्वच्छ और व्यवस्थित कार्यालय न केवल कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि आमजन को भी बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होता है।
विधायक विपुल दुबे ने कहा कि शैक्षणिक और प्रशासनिक संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रयासों से कार्य संस्कृति में सकारात्मक परिवर्तन आता है और आमजन को बेहतर वातावरण में सेवाएं मिलती हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने भी नवीनीकरण कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित कार्यालय परिसर प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता को और बेहतर बनाते हैं। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
काशी नरेश विश्वविद्यालय, भदोही में: शैक्षणिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया पर पहली बैठक
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही स्थित नवस्थापित काशी नरेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने पर पहली बैठक हुई। कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रवेश नियमावली की रूपरेखा तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय में सभी प्रवेश 'समर्थ पोर्टल' के माध्यम से किए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम और व्यवस्थित बनाना है। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए सीटों के निर्धारण और विषय आवंटन पर भी विचार-विमर्श हुआ। कुलपति ने इन बिंदुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विश्वविद्यालय में परंपरागत और व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों के साथ-साथ रोजगारपरक डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शुरू करने पर चर्चा हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करना है। संभावित पाठ्यक्रमों और उनकी उपयोगिता पर भी विचार किया गया।
कुलपति ने संबंधित अधिकारियों और समिति सदस्यों को निर्देश दिया कि प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से शुरू करने और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां जल्द पूरी की जाएं। आगामी शैक्षणिक सत्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रशासनिक और शैक्षणिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि उचित योजना और समन्वय से सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होगी। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।
3 व 04 जून को आयोजित टीजीटी परीक्षा जनपद के 06 परीक्षा केदो पर 8220 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित
*नकलविहीन व पारदर्शी टीजीटी परीक्षा के लिए प्रशासन तैयार, सीसीटीवी, सुरक्षा और परिवहन व्यवस्थाओं की एडीएम ने की समीक्षा*

भदोही 01 जून 2026:–उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक/टीजीटी की परीक्षा 03 व 04 जून 2026 को प्रतिदिन दो पॉलियों में (पूर्वान्हन 09:30 बजे से 11:30 बजे तक एवं अपरान्ह 02:30 बजे 04:30 बजे तक) सकुशल आयोजित कराने विषयक बैठक जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शुभांगी शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जनपद भदोही में निर्धारित 06 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 8220 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें।
       अपर जिलाधिकारी वि0 /रा0 शुभांगी शुक्ला ने निर्देश दिया की सभी 06 परीक्षा केंद्रों के सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहे। निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर एक्टिव मोड में रहे, जिससे सीसीटीवी बंद ना हो। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के रोड का पहले से भ्रमण कर लें जिससे कि केंद्र पर पहुंचने में देरी न हो। जनपद के बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ,बस स्टेशन पर परीक्षा केदो सहित रैन बसेरा,गेस्ट हाउस तक पहुंचने के लिए साइनेज, चार्ट बोर्ड लगवाए जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र खोजने में असुविधा न हो। परीक्षा की संबेदना शीलता को देखते हुए कक्ष निरीक्षकों की लिखित में ड्यूटी लगाई जाए। प्रत्येक कक्ष में एक दीवार घड़ी लगाई अभ्यर्थियों को समय देखने के लिए। अभ्यर्थियों के चेकिंग के स्थान पर छाया की व्यवस्था अवश्य हो। सीएमओ सभी परीक्षा केदो पर ओआरएस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराए।
         परीक्षा के सफल एवं शान्ति पूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में भारतीय न्याय संहिता की धारा-163 लगाये जाने व ध्वनि विस्तारण यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन एवं आई०टी० गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित करने व इस हेतु परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी हेतु तैनात करने, अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने तथा प्रश्नपत्र के रख-रखाव एवं उनके संचरण के मध्य समुचित सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रशासन / पुलिस बल उपलब्ध कराने, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये जाने की कार्यवाही की गयी है।
क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज औराई, भदोही परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के एवं अन्य जनपदों से परीक्षार्थियों के अधिक संख्या में आवागमन हेतु अतिरिक्त/पर्याप्त संख्या में सरकारी बसों की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करेंगे। स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन ज्ञानपुर, भदोही परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के एवं अन्य जनपदों से परीक्षार्थियों के अधिक संख्या में आवागमन हेतु रेलवे स्टेशन पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायेगें।
      जिला विद्यालय निरीक्षक सभी केन्द्र व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार स्टाफ व आधार भूत सुविधायें यथा बिजली, पानी, जनरेटर इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।‌ परीक्षा दिवस के दो दिन पूर्व जनपद में निर्धारित समस्त परीक्षा केन्द्रों की होर्डिंग को रोडवेज, रेलवे स्टेशन एवं प्रमुख चौराहों आदि पर लगवाई जाय जिसमें परीक्षा केन्द्रों से सम्बन्धित रूटचार्ट, प्रमुख स्थानों से परीक्षा केन्द्रों की दूरी, होटल/सराय आदि का स्पष्ट उल्लेख हो।
          सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन /प्रवर्तन समय से क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज सें समन्वय स्थापित कर परीक्षार्थियों के आवागमन एवं परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाये।
         जिला विकास अधिकारी/प्राचार्य डायट/जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी,  भदोही को इस निर्देशित किया गया कि अपने अधीनस्थ ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारीगण को अपने स्तर से अवगत कराये। जिला विद्यालय निरीक्षक/प्रभारी परीक्षा कन्ट्रोल रूम को परीक्षा दिनांक 03 व 04 जून 2026 को प्रातः 04:00 बजे तक प्रत्येक दशा में पहुंचकर जिला विद्यालय निरीक्षक, भदोही के कार्यालय में स्थापित परीक्षा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष को क्रियाशील रखते हुए संबंधित कर्मचारी को निर्देशित करें कि परीक्षा मे
लगे सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी पर उपस्थिति एवं अन्य प्राप्त शिकायतों को पंजीकृत करेंगे तथा किसी भी स्थिति को परीक्षा के नोडल अधिकारी (प्रशासन) / अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि/रा) भदोही, को प्रत्येक घन्टे सूचना उपलब्ध करायेंगे।
           अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन परीक्षा दिनांक 03 व 04 जून 2026 को जनपद में आयोजित होने वाली परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों, रोडवेज, रेलवे स्टेशन एवं मुख्य चौराहों पर खाद्य सामग्री की शुद्धता की जॉच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी समस्त परीक्षा केन्द्रो हेतु आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराने एवं परीक्षा दिनांक 03 व 04 जून 2026 को परीक्षा केन्द्र के निकटतम प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र को सक्रिय रखते हुए, परीक्षा अवधि में चिकित्साधिकारी को तैनाती करने के साथ-साथ एम्बुलेन्स को भी सक्रिय करने के साथ-साथ प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक चिकित्साधिकारी नामित कर, उसकी सूची परीक्षा दिवस के पूर्व इस जिला कार्यालय को उपलब्ध करायेगें।
          अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत समस्त परीक्षा केन्द्रों पर विद्युत व्यवस्था निर्वाध रूप से बनाये रखने के साथ-साथ प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक उप खण्ड अधिकारी/अवर अभियन्ता नामित कर, उसकी सूची परीक्षा दिवस के पूर्व उपलब्ध कराए। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी समस्त परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापकों के माध्यम से अग्नि शमन के आवश्यक व्यवस्था कराना सुनिश्चित करायेंगे।
       बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान सहित समस्त केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट व अन्य उपस्थित रहे।
नाले में 14 जगहों पर कचरे का कब्जा


*मानसून में बचे 20 दिन,अब तक शुरू नहीं हुई नाले की सफाई, बाजार और आबादी वाले इलाकों में नालियां जाम*



नितेश श्रीवास्तव

भदोही। मानसून सीजन में 20 दिन बचे हैं। हाईवे के 46 किलोमीटर के दायरे में दोनों पटरियों पर 14 जगहों पर नाले जाम हैं। गिराई और माधोसिंह बाजार में नाला ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सर्विसलेन पर बह रहा है। बाजार और आबादी वाले इलाकों में नालियां चोक हैं। गिराई के पास तो नाले का पानी बिजली उपकेंद्र में घुस जाता है।

नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अनुसार, राजातालाब-हंडिया खंड के 72 किलोमीटर हाईवे के 46 किमी दायरा भदोही की सीमा से होकर गुजरता है। हाईवे पर जंगीगंज, कौलापुर, गोपीगंज, घोसिया, औराई, बाबूसराय और महराजगंज जैसे प्रमुख बाजार हैं। एनएचएआई की ओर से बारिश के पानी की निकासी के लिए हाईवे के दोनों तरफ नाले बनाए गए हैं। नालों को कई जगहों पर खुला छोड़ दिया गया है। हाईवे पर नाले कचरे से पट गए हैं। हर साल मानसून सीजन के पहले हाईवे प्राधिकरण को नालों की सफाई करानी होती है, लेकिन इस साल अब तक हाईवे के नालों की सफाई नहीं नहीं हो सकी है। सोमवार को street buzz News की  हाईवे के नालों की हकीकत की देखी। महराजगंज बाजार, बाबूसराय, औराई दक्षिणी लेन, माधोसिंह, अमवा, ओबीटी कंपनी के पास, गिराई उत्तरी व दक्षिणी लेन, जंगीगंज बाजार में हाईवे के नाले कचरे से पटे दिखे। दो दिन पहले हुई बारिश में गिराई और माधोसिंह के पास कचरे बाहर आ गए हैं और सर्विसलेन पर फैल गए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून के आसपास मानसून का आगमन हो जाता है।


शेषनाथ यादव, आरई, रखरखाव संस्था, एनएचएआई ने कहा कि बारिश के पहले हाईवे नालियों की सफाई के लिए टीम बना दी गई है। गोपीगंज के नाले को जोड़ दिया गया है। इससे काफी परेशानी होती है। गिराई और माधोसिंह के पास पंप लगाकर पानी निकाला जाता है। बारिश के पहले एनएचएआई की तैयारी लगभग पूरी है। जल्द ही नाले की सफाई करा दी जाएगी।
भदोही के छह केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न:कुल 408 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, केंद्रों पर पुलिस बल तैनात
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही जिले में रविवार को छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो पालियों में बीएड प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कुल 408 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 4954 परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए।
परीक्षा की पहली पाली में कुल 2681 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 203 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 2681 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 205 ने परीक्षा नहीं दी। इस प्रकार, दोनों पालियों को मिलाकर कुल 408 परीक्षार्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले कक्ष निरीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा प्रत्येक परीक्षार्थी की विधिवत जांच की गई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था।
बीएड परीक्षा के जिला समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि जिले के सभी छह परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया और परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। उन्होंने यह भी बताया कि ज्ञानपुर में चार और भदोही में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
नो तंबाकू दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ:सीएमओ ने चिकित्सकों और कर्मचारियों को तंबाकू छोड़ने का संकल्प दिलाया

नितेश श्रीवास्तव


भदोही। रविवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के चक की अध्यक्षता शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर  उपस्थित सभी स्वास्थ्य  कर्मी व चिकित्सकों ने तंबाकू ना खाने का शपथ लेते हुए संकल्प लिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष चक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू दिवस पर सभी जनपद वासियों से मेरा वहां है कि बीड़ी सिगरेट गुटका पान से दूरी बनाए रखें जिससे स्वस्थ शरीर बना रहे उन्होंने कहा कि तंबाकू से आए दिन लोगों की मौत की सूचना मिलती है जिसको रोकना हम लोगों को जागरूक होने के साथ ही दूसरे को जागरूक करना है उन्होंने कहा कि आज के दिन से ही सभी जनपद वशी तंबाकू जैसे स्वीट प्वाइजन को छोड़े और अपने स्वस्थ शरीर पर ध्यान दें स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा धन होता है। जिसमें डॉक्टर पीके सिंह महाराजा चेतसिंह सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर में मौजूद रहे
भदोही में दो उपनिरीक्षक अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त: पुलिस लाइन में विदाई समारोह आयोजित, सुखमय जीवन की कामना की गई
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही में रविवार को दो उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) अपनी अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन से कार्य किया। इस अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानपुर में उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में पुलिस उपाधीक्षक विश्वज्योति राय ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार और स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने उनके आगामी सुखमय और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस विदाई कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री हरवंश सिंह और उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री सरफराज अहमद सिद्दीकी शामिल हैं, जो जनपद भदोही में नियुक्त थे।
ग्लूकोमा का लक्षण तो कराएं इलाज

नितेश श्रीवास्तव

भदोही । हर मौसम में आंख के प्रति विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। ग्लूकोमा का लक्षण दिखे तो तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेते हुए उचित इलाज कराएं। आंख की सुरक्षा में क्या सावधनी बरतें व किस स्थान पर क्या परहेज करें इसपर चर्चा की गई।
सीएमाओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि काला मोतिया (ग्लूकोमा) आंखों की एक गंभीर समस्या है जो पांच प्रकार का होता है। प्राथमिक क्रानिक या ओपन एंगुल ग्लूकोमा काला मोतिया का सबसे सामान्य प्रकार है। इसमें आखों से तरल पदार्थों को बाहर निकालने वाली नालियां ब्लाक हो जाती है। इससे आंख के तरल पदार्थ उचित मात्रा में बाहर नहीं निकल पाते जिससे आंख में दबाव या इंट्रा आक्युलर प्रेशर बढ़ने लगता है। कहा कि आंखों में हल्की परेशानी होती है तो नियमित रुप से इलाज कराएं। योगा व व्यायाम से भी आंख को स्वस्थ रखा जा सकता है।
धोखाधड़ी मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार:प्रॉफिट बॉन्ड से रुपए दोगुना करने का लालच देकर ठगी

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने 'प्रॉफिट बॉन्ड' के माध्यम से लोगों को ठगने वाले एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी असम प्रांत से की गई। अभियुक्तों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को उनकी गाढ़ी कमाई दोगुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी की। गोपीगंज थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, अभियुक्तों ने 5 दिसंबर 2022 को शिकायतकर्ता को कम समय में पैसे दोगुना करने का झांसा दिया था। विश्वास दिलाने के लिए उन्होंने एक फर्जी एग्रीमेंट और 'प्रॉफिट बॉन्ड' तैयार कर पीड़ित को दिया और बड़ी रकम हड़प ली।
निर्धारित समय पूरा होने पर जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो अभियुक्तों ने रकम देने से इनकार कर दिया और धमकी दी। इस संबंध में गोपीगंज थाने में मु0अ0सं0 502/2025 धारा 419, 420, 467, 468, 406, 504, 506 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देशन में गोपीगंज पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। टीम ने शातिर अभियुक्त सद्दीक अहमद पुत्र फकरूद्दीन भडभुईया को असम के हेलाकादी जिले से गिरफ्तार किया। उसकी उम्र करीब 38 वर्ष है और वह अल्लाई चेरा पार्ट 04, पोस्ट- काटली चेरा का निवासी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव और आरक्षी उपेंद्र सिंह शामिल थे। भदोही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई को दोगुना करने का लालच देने वाले अज्ञात या संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति को अपनी धनराशि देने से पहले संबंधित संस्था की मान्यता और दस्तावेजों की सत्यता की जांच अवश्य कर लें।