राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का डीएम ने किया शुभारंभ
फर्रुखाबाद l खेल निदेशालय के आदेश पर 29 से 30 अगस्त, 2025 तक जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहगढ़ द्वारा हॉकी के विश्व प्रसिद्ध जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिवस 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 पर 14 वर्षीय बालकों की जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मेजर ध्यानचन्द जी के चित्र पर उपस्थित जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, परियोजना निदेशक, अंजुम दुबे अध्यक्ष जिला ओलम्पिक एसोसिएशन, सत्यम मिश्रा अं०का० हॉकी प्रशिक्षक खे०३०, हॉकी निर्णायक मण्डल एवं स्टेडियम के समस्त कर्मचारियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया एवं पुष्प अर्पित किये गये l मेजर ध्यान चंद एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में अपने अपने विचारों को रखा गया l साथ ही खेलों एवं खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के बारे में चर्चा की गयी। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा लाइव प्रसारण के माध्यम से सुबह फिट इण्डिया शपथ ग्रहण कराकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया एवं मेजर ध्यानचंद के जीवनी के संबंध में संबोधन करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर साधुवाद दिया।
हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कराकर शुभारम्भ
किया गया। हॉकी प्रतियोगिता में 08 टीमों द्वारा निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया गया है।
हॉकी नॉट आउट मैच का विवरण इस प्रकार रहा
पहला मैच खेलो इण्डिया सेन्टर, फर्रुखाबाद (05 गोल) बनाम राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज ए० (०० गोल) खेलो इण्डिया
सेंटर 0-5 गोल के अन्तर से विजेता। दुसरा मैच जी०आई०सी० फतेहगढ बी (01 गोल) बनाम एम०आई०सी० फतेहगढ़ (00 गोल) जी०आई०सी० फतेहगढ बी टीम 0-1 से विजेता।
तीसरा मैच राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज बी एवं स्टेडियम फतेहगढ़ के मध्य मैच में स्टेडियम फतेहगढ़ टीम वॉकओवर देकर जनता इण्टर कालेज विजेता।
चौथा मैच जी०आई०सी० ए (01 गोल) बनाम एम०आई०सी० बी (०० गोल) जी०आई०सी० ए०-1 से विजेता।
पहला सेमीफाइनल खेलो इण्डिया सेन्टर, फर्रुखाबाद (04 गोल) बनाम जी०आई०सी० बी (00 गोल) खेलो इण्डिया सेंटर 4-0 से विजेता।
दुसरा सेमीफाइनल राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज बी (01 गोल) बनाम एम०आई०सी० बी (00 गोल) = राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज बी 1-0 से विजेता।
फाइनल मैच खेलो इण्डिया सेंटर फर्रुखाबाद (06 गोल) बनाम राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज बी (02 गोल) = खेलो इण्डिया
सेंटर, फर्रुखाबाद 6-2 से विजेता एवं राष्ट्रीय जनता इण्टर कालेज बी उप विजेता बने।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भुमिका में सत्यम मिश्रा, शबनम शाक्य, दीपक कुमार, अजय माथुर, रोहित कुमार, सुशील कुमार, वासु पाल, सुशांत गुप्ता मौजूद रहे। इस मौके पर सुशांत गुप्ता अं०का० ताइक्वांडो प्रशिक्षक, पूनम शर्मा अं०का० मुक्केबाजी प्रशिक्षक, दुर्गा देवी जिम ट्रेनर के साथ स्टेडियम के समस्त कर्मचारियों का सहयोग मिला। 30 अगस्त 2025 को जिला स्तरीय जूनियर बालिका ताइक्वांडो एवं जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 09:00 बजे से प्रारम्भ होगी। पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 03:30 बजे से मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किया जायेगा। सभी खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है।
Aug 31 2025, 18:55