अन्नदाता किसान देव कल्याण फाउंडेशन की भव्य तिरंगा यात्रा
अमृतपुर फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अन्नदाता किसान देव कल्याण फाउंडेशन की ओर से 15 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा चपरा से रतनपुर राष्ट्रीय कार्यालय होते हुए कुठीला झील तक निकाली गई, जिसमें देशभक्ति के नारों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दीक्षित व जिला पंचायत प्रत्याशी लालू कुशवाहा ने किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी राम मुरारी शुक्ला, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी शिवम दीक्षित और प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन अवस्थी मौजूद रहे।
शोभा यात्रा में जिला प्रभारी निर्मल सिंह राजपूत, कार्यकर्ता शिवा दीक्षित, धर्मपाल सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, अरुण कुशवाहा, आशुतोष दुबे, सचिन दुबे, गोविन्द दुबे, हर्षित दुबे, अवनीश राजपूत, चन्दन श्रीवास्तव, अनिल प्रधान, अभिषेक कोटेदार हरिनन्दन प्रमोद कश्यप रामराहीस राठौर, हृदेश राजपूत, अरुण प्रताप राजपूत, हरिनाथ सिंह (BDC), सुनील कुशवाहा (BDC), विमलेश कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, कोटेदार सतीश कुशवाहा,रोहित कुशवाहा, कोटेदार दिनेश कुशवाहा Bdc,आशाराम प्रधान, रंजीत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
Aug 16 2025, 16:24