अतरौलिया स्थित एक सरकारी अस्पताल जो दे रहा प्राइवेट अस्पताल के तरह सुविधा
![]()
![]()
तरौलिया विधानसभा में एक ऐसा भी सरकारी अस्पताल है जो प्राइवेट अस्पतालों की तरह से सुविधाएं दे रहा है। यहां पर मरीजों का ताता लगा हुआ है। जहां फहले लोग सरकारी अस्पताल में जाने से काफी कतराते थे वहीं अतरौलिया के इस अस्पताल में ऐसा इलाज हो रहा है कि हर कोई इसी सरकारी अस्पताल में जाकर डॉक्टरों को दिखा रहा है। यहां के डॉक्टरों ने यह कर दिखाया कि सरकारी अस्पताल भी किसी प्राइवेट अस्पताल से कम नहीं है। यहां के योग्य डॉक्टर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते आजमगढ़ ही नहीं आजमगढ़ के आसपास के जिलों के लोग भी अपने मरीज को लेकर इस अस्पताल में इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। अगर यही हालत रही तो वह दिन दूर नहीं जब आजमगढ़ से लोग इलाज के लिए अतरौलिया आने को विवश होंगे। दरअसल हम बात कर रहे हैं आजमगढ़ के अतरौलिया स्थित अमर शहीद राजा जयलाल सिंह सौ शैय्यायुक्त संयुक्त जिला चिकित्सालय की। यहां पर वह हर व्यवस्था मौजूद है जो बड़े बड़े अस्पतालों में ही होती है। बता दें कि पहले अतरौलिया में महिलाओं से संबंधित डॉक्टर मौजूद नहीं थे लेकिन सीएमएस के लगातार पत्राचार किए जाने के बाद अब महिलाओं से संबंधित डॉक्टर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। महिलाओं से सम्बंधित कुल चार नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यदि इच्छा शक्ति हो तो किसी भी कार्य को कर दिखाया जा सकता है। सीएमएस डॉक्टर एस.के. ध्रुव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हमारे अस्पताल में कुछ स्टाफ की कमी थी। जिसके बारे में हमने लगातार उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा था। अब हमें डॉक्टर उपलब्ध कराए गए हैं। अब हमारे अस्पताल में जनरल सर्जरी, महिलाओं से संबंधित सर्जरी से लेकर हर उस रोग का इलाज हो रहा है जिनका इलाज सिर्फ बड़े-बड़े अस्पतालों में ही हो पाता था। डॉ० एस.के. ध्रुव ने बताया कि अस्पताल के मैनुअल के मुताबिक अस्पताल में कुल लगभग 216 प्रकार की दवाई मौजूद हैं। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सेमत खून की अधिकतर जांच यहां पर हो जाती है। पहले आकस्मिक विभाग में भर्ती मरीजों के लिए शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब मेरे द्वारा शौचालय की मरम्मत कराकर उसे चालू करवा दिया गया है। वहीं इस सम्बंध में अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों से बातचीत की गई तो उन्होंने भी अस्पताल की व्यवस्था को लेकर संतुष्टि व्यक्त की।
Jul 28 2025, 17:01