भदोही डीएम ने कार्यकर्ताओं के अपमान पर मानी गलती:जदयू उपाध्यक्ष ने दी थी चेतावनी, 2026 पंचायत चुनाव की तैयारी का ऐलान
![]()
नितेश श्रीवास्तव,भदोही। भदोही में जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने गेस्ट हाउस ज्ञानपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की गए अभद्र व्यवहार की गलती स्वीकार की है। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि इस मामले में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने पहले पत्र लिखा। जब इसका असर नहीं तो पार्टी के मंत्री और प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री,पीएमओ और चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा। इसके बाद जिलाधिकारी के व्यवहार में बदलाव आया।उन्होंने बताया कि जन शिकायत लेकर गए कार्यकर्ताओं को डीएम कार्यालय से बाहर कर दिया गया था।
उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि गठबंधन में होने के बावजूद कार्यकर्ताओं का शोषण या अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शालिनी सिंह पटेल ने भदोही में हो रहे फर्जी मुकदमों पर भी चिंता जताई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने चेतावनी दी अगर विधायक, सांसद या पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया गया तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। जनता दल यूनाइटेड नेता ने 2026 के पंचायत चुनाव की तैयारियों का भी जिक्र किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष सर्वेश राय और जिला महासचिव शिबू हसन भी मौजूद रहे ।
Jun 20 2025, 17:49