अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जयंती के पर नगर निगम के द्वारा गोष्टि का किया गया आयोजन
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा सनातन संस्कृति के लिए उनका योगदान युगों युगों तक किया जायेगा याद

गोरखपुर :– गोरखपुर के रेलवे प्रेक्षागृह मे नगर निगम के द्वारा
अहिल्याबाई होलकर के 300वीं जयंती के अवसर पर गोष्टि का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री/राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने अहिल्याबाई होलकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री/राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को आदर्श मानकर निरंतर कार्य कर रही है।मोदी सरकार अहिल्याबाई होलकर के सपनों को साकार करने के लिए महिलाओं की भागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के लिए उनका योगदान युगों युगों तक याद रखा जाएगा।मोदी सरकार और योगी सरकार लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी को आदर्श मानकर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी करूणा इतनी व्यापक थी कि वह कहती थी राजा वही जो प्रजा को अपना पुत्र मानकर सेवा करें। मोदी सरकार अहिल्याबाई होलकर के सपनों को साकार करने के लिए महिलाओं की भागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मोदी महिला लीडरशिप को बढ़ावा देने की दृष्टि से महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वदन अधिनियम लेकर आए हैं जिससे लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की 33% भागीदारी सुनिश्चित हो जाएगी। तीनों सेनाओं में देश की महिलाएं मजबूती से कदम आगे बढ़ा रही हैं महिला फाइटर पायलट देश में दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है। सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा सवरोजगार और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में कई योजनाएं चला रही है जिनमें महिलाओं को आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत किया जा रहा है।आज की युवा पीढ़ी को पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्याबाई के बारे में अवश्य जानना चाहिए जिससे वह अपने जीवन को राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के पवित्र कार्य में प्रतिबद्धता पूर्वक लगा सके। पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य, साधना, सेवा समर्पण, संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है।
उनकी अद्वितीय शासन कला सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, और धार्मिक आस्था ने एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणादायी है। हम उनके महान व्यक्तित्व का स्मरण करते हुए उनसे प्रेरणा लें। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगोष्ठी में महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पुष्प दंत जैन, चिरंजीवी चौरसिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू, डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, डॉ सत्या पाण्डेय, चारूं चौधरी, श्वेता श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय , नगर निगम पार्षद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।सांसद उपस्थित रहे।
Jun 02 2025, 15:36