आज का राशिफल 20 मार्च 2025, जानिये राशिफल के अनुसार आज आप दिन कैसा रहेगा...?
मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान में दूरी। व्यापार मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम, प्रेम, संतान भी मध्यम। लेकिन व्यापार अच्छा है। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी है। एक सुखद वातावरण रहेगा, सारी विषम परिस्थितियों के बावजूद। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें। रोग आदि भी थोड़े परेशान करेंगे। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि- अति भावुक न हों। मानसिक स्वास्थ्य व शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार सही है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी होगी। फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी ठीक है। सूर्य को जल दें।
कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान बहुत बढ़िया। व्यापार बहुत बढ़िया। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- धनागमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लेकिन जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं और जुबान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- भाग्यवान बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान में सुधार। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
Mar 24 2025, 10:45