दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा बेड वाला अस्पताल बना पटना का PMCH, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया शुभारंभ
डेस्क : बिहार के नाम चिकित्सा क्षेत्र में आज एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। आज अपनी स्थापना के सौ साल पूरे होने के साथ ही पटना का पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच) दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा बेड वाला अस्पताल बन गया है। आज मंगलवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (PMCH) के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसका शुभारंभ की।
![]()
वहीं राष्ट्रपति ने शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का यह अस्पताल ऐसी उपलब्धियों वाला रहा है। यहां से पढ़कर जो डॉक्टर बने आज पूरी दुनिया में चिकित्सा के क्षेत्र में शानदार काम कर रहे हैं। इस अस्पताल ने कालाजार जैसी बीमारी में महत्वपूर्ण शोध किया। इस अस्पताल के नाम भारत ही नहीं पूरी दुनिया को शानदार डॉक्टर देने का इतिहास है। उन्होंने पीएमसीएच के अब दुनिया के दुसरे सबसे ज्यादा बेड वाले अस्पताल बनने पर इसे महत्वपूर्ण बताया।
बता दें पीएमसीएच अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बन रहा है। PMCH अब 5,462 बेड वाला अस्पताल बनने जा रहा है। 5,540 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस विश्वस्तरीय अस्पताल में मरीजों के लिए 5,462 बेड की सुविधा होगी। इसमें हेलीपैड की भी सुविधा होगी, जिससे एयर एम्बुलेंस सीधे अस्पताल पहुंच सकेगी।
Feb 25 2025, 17:42