1 लाख का इनामी कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, गया जिला पुलिस और एसएसबी की विशेष टीम ने दबोचा
डेस्क : बिहार के गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफ़लता हाथ लगी है। गया पुलिस और SSB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये के इनामी नक्सली सुरेश सिंह उर्फ सुरेश सिंह भोक्ता उर्फ लोहा सिंह को गिरफ्तार किया है।
![]()
इस बात की जानकारी देते हुए एएसपी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की धगाई थाना क्षेत्र में कुछ नक्सली छिपे हुए है। इसी सूचना के आधार पर गया पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी कर एक लाख रुपये के इनामी नक्सली सुरेश सिंह उर्फ सुरेश भोक्ता को ग़िरफ़्तार किया है।
![]()
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली शेरघाटी अनुमंडल के धनगाई थाना क्षेत्र के तीलेटांड़ गांव का रहने वाला है और कई नक्सली कांडों में वांछित था। बताया कि ग़िरफ़्तार नक्सली कई वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस को काफी दिनों से इस कुख्यात नक्सली की तलाश थी। कुख्यात नक्सली पर पुलिस ने लाख रुपये का इनाम भी रखा था और इस पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।
एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नक्सली सुरेश सिंह भोक्ता की गिरफ्तारी से गया और औरंगाबाद जिला में नक्सली गतिविधि पर विराम लगेगा और सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगा।
Feb 21 2025, 09:34