आप विधायक की गोली लगने से मौत, रिवाल्वर साफ करते वक्त दब गया ट्रिगर
#aap_mla_gogi_dies_under_suspicious_circumstances
पंजाब के लुधियाना वेस्ट से आप विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत हो गई है। मौत का कारण गोली लगना बताया जा रहा है। गोली कब कैसे क्यों चली इसकी अभी जानकारी नहीं है। गोली लगने के बाद गोगी के परिवार वालों ने उन्हें लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कवराया। लेकिन शुक्रवार रात 12 बजे के लगभग उनको मृत घोषित कर दिया गया।
![]()
विधायक देर रात एक कार्यक्रम से लौटे थे। गुरप्रीत गोगी बस्सी शुक्रवार की रात को भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में हुई बेअदबी और चोरी के मामले में चल रहे विरोध में शामिल लोगों से भी मिले थे। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद वह देर रात घर पहुंचे थे। घर आने के बाद ने उन्होंने घरवालों से खाना मांगा था। पत्नी दूसरे कमरे में मौजूद थी। इसी दैरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी घबरा गई और तुरंत पति के कमरे में पहुंची। यहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि पति खून से लथपथ हालत में गिरे पड़े हुए थे। घटना के तुरंत बाद पत्नी ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
कांग्रेस से शुरू की थी राजनीतिक यात्रा
कांग्रेस में रहकर अपना राजनीतिक कॅरिअर शुरू करने वाले गुरप्रीत गोगी पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु के नजदीकी थे। पिछली सरकार में पूर्व मंत्री के साथ आई रिश्तों में खटास के चलते उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था और 2022 के विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले आप में शामिल हो गए थे। आप ने भी उन्हें आशु के ही खिलाफ चुनाव मैदान में उतार दिया था। अपने ही राजनीतिक गुरु को पटखनी देने में कामयाब हुए गोगी बड़े अंतर से जीत गए।
अपनी ही सरकार के खिलाफ खोल चुके थे मोर्चा
गोगी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने बुड्ढा दरिया प्रोजेक्ट की शिलान्यास पट्टिका भी तोड़ दी थी। इलाके में चार बार पार्षद रहे गोगी ने इस बार निकाय चुनाव में पत्नी डॉ. सुखचैन कौर गोगी को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन वह चुनाव हार गईं।

						





 
 
 
 
 
Jan 11 2025, 11:54
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
1- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
13.1k