मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दर्जनों संगीन कांड के आरोपी कुख्यात जॉनसन को किया गिरफ्तार
डेस्क : मुजफ्फरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दर्जनों संगीन कांड का आरोपी और जिले के टॉप 20 के सूची में शामिल कुख्यात अपराधकर्मी जॉनसन को गिरफ्तार किया है।
इस बात की जानकारी देते हुए सिटी एसपी विक्रम सिहार ने बताया कि बीते मंगलवार की देर रात ब्रह्मपूरा थाना की पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के कृष्ण टोली वार्ड संख्या 2 के निवासी शशांक राज उर्फ जॉनसन मौर्य को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार शशांक राज पर जिले के अलग-अलग थानों में 11 संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी शशांक राज के द्वारा अपने ही वार्ड के अनिल राय के ऊपर अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी किया गया था। जिसको लेकर पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी।
जॉनसन ने अभी हाल ही के दिनों में थाना क्षेत्र के कृष्ण टोला निवासी अनिल राय के घर पर अपने अन्य सहयोगियों के साथ चढ़कर रंगदारी नहीं देने के बाद गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार अपराधी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।










Oct 23 2024, 16:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.2k