पूर्व विधायक सुनील वर्मा घर घर जाकर लोगों को भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने व सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने के उद्देश्य से पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने सोमवार को नगर क्षेत्र के मोहल्ला जोशी टोला, मिसिरपुर और बदायूं टोला में घर घर जाकर लोगों को भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।
पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने बताया कि, सोमवार को चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत 724 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, अखिलेश दीक्षित, रामनरेश त्रिवेदी, वीरेंद्र मिश्रा, संजय शुक्ला, धर्मेंद्र पांडे, पूर्व सभासद दिलीप जोशी,अंकुर, कमलेश जोशी, दीपू जोशी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे











Oct 07 2024, 18:09
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.5k