बांकेबाजार में हम पार्टी की हुई बैठक: 06 अक्टूबर को मगध विद्यापीठ स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली गरीब संकल्प सभा को सफल बनाने पर चर्चा
गया। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) पार्टी की बांके बाजार प्रखंड इकाई की बैठक एक निजी हॉल में प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अजमत खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य 06 अक्टूबर 2024, दिन रविवार को मुख्य बाजार स्थित मगध विद्यापीठ स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली गरीब संकल्प सभा को सफल बनाना था।
![]()
इस सभा को पार्टी के संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार मांझी संबोधित करेंगे। इस जनसभा में पूरे प्रखंड क्षेत्र से लगभग दस हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।
सभा में जीतन राम मांझी जी के 9 वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र में हुए विकास, शांति, सद्भाव और भाईचारे के माहौल, तथा बिना भेदभाव सभी को मिले सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया जाएगा और जनता भविष्य में इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेगी। बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी,वरीय नेता और सांसद प्रतिनिधि टुटू खान ,विधानसभा प्रभारी मो० एकराम खान ,महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रूबी देवी, मो० मुनन खान ,राकेश कुमार ,सुदामा कुमार जी अर्जुन मांझी वीरेंद्र शर्मा विनय मंडल मोहम्मद कलीम नूरी मोहम्मद साजिद हुसैन सतीश चौधरी विनोद सिंह भोक्ता, महेंद्र मांझी, सुरेश मांझी ,रेणु देवी ,मुन्ना देवी ,कमल किशोर मांझी ,शांति देवी ,मुन्ना देवी, संजय पासवान, लव कुमार पासवान मोहम्मद तारिक अनवर आदि उपस्थित थे।


गया। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) पार्टी की बांके बाजार प्रखंड इकाई की बैठक एक निजी हॉल में प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अजमत खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य 06 अक्टूबर 2024, दिन रविवार को मुख्य बाजार स्थित मगध विद्यापीठ स्कूल मैदान में आयोजित होने वाली गरीब संकल्प सभा को सफल बनाना था।

गया/ बांके बाजार। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर बिहार के तमाम प्रखंड मुख्यालय पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया।
गया। बिहार के गया में गया के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस वार्ता कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर बेहद ही फायदेमंद है। यह देखने में भले ही पुराने मीटर की तरह लगता हो, लेकिन इसकी तकनीकी विशेषता आपको बिजली अपने हिसाब से उपयोग करने की आजादी को देता है।
गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में गृहविज्ञान विभाग एवं सेहत केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सहदेब बाउरी के संरक्षण एवं गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष एवं सेहत केन्द्र की नोडल ऑफिसर डॉ. प्रियंका कुमारी के संयोजन में 01 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह के समापन पर पोषण मेले का आयोजन हुआ।

गया। बिहार के गया में पितृ पक्ष मेला 2024 में देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों की सेवा में गया पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। गया पुलिस हाथ पकड़ कर बुजुर्ग पिंडदानियों को सीढ़ी चढ़ाया जा रहे है। गया पुलिस अपने कर्तव्यों का पूरी अच्छी तरीके से निर्वहन करते हुए दिख रहे हैं। इसकी जानकारी गया के एसएसपी आशीष भारती ने मंगलवार को सुबह 8 बजे दी है।
गया। बिहार के गया में विष्णुपद मंदिर और फल्गु नदी के देवघाट पर सोमवार को पितृ दीपावली मनाई गई. पितृपक्ष के 14 वें दिन त्रयोदशी के दिन पितृ दीपावली मनाए जाने की परंपरा है. पितरों के लिए घी का दीया जलाकर खुशी मनाई जाती है।
गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी थाना की पुलिस ने चोरी के दुपहिया वाहन समेत एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
Oct 01 2024, 21:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
96.8k