महिला कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन कल, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां जंतर-मंतर में करेंगी हल्ला बोल
रायपुर- भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने 29 जुलाई को देशभर में एक विशाल आंदोलन का आह्वान किया है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर में देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा. इस विरोध प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ की महिला नेता भी भाग लेंगी. इस आंदोलन के जरिए महिला कांग्रेस नेता केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होंगी. जिसमें महिलाओं के लिए सामाजिक, आर्थिक न्याय, महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाओं को रोकना, राजनीतिक सशक्तिकरण, आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार जैसी तीन महत्वपूर्ण मांगें केंद्र सरकार के समक्ष रखी जाएगी.
इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की सदस्य भी भाग लेंगी. जिसमें शामिल लेने के लिए प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस नेताओं के साथ रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुईं।
आंदोलन की मुख्य मांगें
1. राजनीतिक सशक्तिकरण : महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण और भागीदारी के तहत महिला आरक्षण क़ानून को तुरंत लागू किए जाना चाहिए, जिसमें अति पिछड़े वर्ग कि हमारी ओबीसी की बहनों को आरक्षण और भागीदारी को सुनिश्चित कराना है.
2. आर्थिक सशक्तिकरण : आर्थिक सशक्तिकरण के तहत देश की आधी आबादी जो आज बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी से लड़ रही है, उसे राहत देने के लिए नारी न्याय के तहत केंद्र सरकार की महालक्ष्मी योजना के अनुसार हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपया या हर महीने 8 हजार 500 रूपये की आर्थिक सहायता सीधा उनके बैंक खातों में दिये जाने की मांग की जायेगी.
3. सामाजिक न्याय : महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों की घोर निंदा की गई है और ये मांग की गई है कि महिलाओं को सामाजिक तोर पर सुरक्षा प्रदान की जाये.
राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लाम्बा ने इस सम्बन्ध में राष्ट्रपति, लोकसभा राजयसभा, अध्यक्ष और सभी राज्य प्रमुखों को ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि हमारी मांगे पूरी की जाए.

रायपुर- भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने 29 जुलाई को देशभर में एक विशाल आंदोलन का आह्वान किया है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर में देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा. इस विरोध प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ की महिला नेता भी भाग लेंगी. इस आंदोलन के जरिए महिला कांग्रेस नेता केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होंगी. जिसमें महिलाओं के लिए सामाजिक, आर्थिक न्याय, महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाओं को रोकना, राजनीतिक सशक्तिकरण, आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और सुरक्षा का अधिकार जैसी तीन महत्वपूर्ण मांगें केंद्र सरकार के समक्ष रखी जाएगी.
रायपुर- छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने राज्यपाल रमेश बैस को लेकर बयान देते हुए भाजपा पर तीखे आरोप लगाए हैं। उमेश पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा में गुटबाजी बहुत अधिक है। उन्होंने विधानसभा में भी गुटबाजी स्पष्ट दिखाई देने की बात कही। उमेश पटेल ने आरोप लगाया कि अगर रमेश बैस एक्टिव पॉलिटिक्स में वापस आते हैं, तो भाजपा में एक और गुट का जुड़ना तय है।
रायपुर- मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इनमें मुंगेली, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़ – छुईखदान – गंडई, मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कांकेर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 30 जुलाई तक प्रदेश में मानसून की गतिविधियां इसी तरह जारी रहने की संभावना है. वहीं, इसके बाद प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की दौर जारी रहेगा।
रायपुर- खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुंआ पहुंचकर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मृत तीन ग्रामीणों आत्माराम साहू, रामकुमार ध्रुव एवं राकेश साहू के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर तीनों मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रूपए अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद प्रदान की।
रायपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री माथुर को राज्यपाल पद पर नियुक्ति की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बातचीत के दौरान श्री माथुर के अनुभव और नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से सिक्किम के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
रायपुर- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर आज रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास पर रहीं। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल हुईं। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर ने आंगनबाड़ी केंद्रों और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। श्रीमती ठाकुर ने अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात श्रवण कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने सबसे पहले सखी वन स्टॉप सेंटर दर्रीपारा का निरीक्षण कर महिलाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से घर-परिवार से बिछड़े महिलाओं को उनके परिवार से मिलाने के लिए जरूरी पहल करने को कहा। संरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक 315 परिवारों को जरूरी परामर्श देकर टूटने से बचाया गया है।



रायपुर- क्रीड़ा भारती प्रान्त का 2 दिवसीय क्रीड़ा केन्द्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 27 व 28 जुलाई को राम मंदिर परिसर भरत भवन में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में राज्य 12 जिलों के क्रीड़ा केन्द्र प्रशिक्षक व पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के संयोजक वीरेन्द्र देशमुख व सुधीर राजपाल थे. 
कोरबा- कटघोरा के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. रूद्रपाल सिंह को पद से हटाए जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि डॉ. रूद्रपाल को बिना उचित कारण हटाना अनुचित है और यह उनके मनोबल को हतोत्साहित करने वाला कदम है.
रायपुर- देश में छत्तीसगढ़, झारखंड और राजस्थान सहित 9 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है. राष्ट्रपति ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने के लिए बधाई दी और उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत किया है.
Jul 28 2024, 19:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k