भाजपा के झूठ का मुकाबला काँग्रेस सच के साथ करेगी - संतोष सिंह
जाँच एजेंसियों के सहारे चुनाव और विपक्षियों को किया जा रहा हाइजैक - राशिद रजा
सिंदरी । आगामी लोकसभा चुनाव में विधानसभा स्तरीय चुनाव समन्वय समिति के गठन को लेकर सिंदरी नगर काँग्रेस की बैठक शनिवार को सिंदरी काँग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह और जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने भाजपा को जमकर कोसा।
जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि एकजुटता के साथ काँग्रेस की सेना अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए डटकर तैयार है। उन्होंने भाजपा पर जमकर बरसते हुए कहा कि झारखंड व दिल्ली के मुख्यमंत्रियों को साजिश कर जेल भेजा गया। काँग्रेस का अकाउंट फ्रिज कर और राहुल गांधी को डराने का प्रयास किया गया। हम काँग्रेसी भाजपा के झूठ का मुकाबला सच के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि हम नफरत के माहौल में मुहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं। जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कि जाँच एजेंसियों के सहारे भाजपा विपक्षियों को हाईजैक करने में लगी है। झूठ के बाजार का जवाब जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देगी। बैठक की अध्यक्षता सिंदरी नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने की। संचालन गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार हाड़ी व धन्यवाद ज्ञापन बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष इंदु अंसारी ने किया।
सिंदरी विधानसभा स्तरीय लोकसभा चुनाव समन्वय समिति का गठन किया गया। इसमें प्रशांत दुबे, राहुल राज, पूर्णेदु सिंह, राज बिहारी यादव, विजय सोरेन, शुकदेव हांसदा, मधु फिलिप, संतोष चौधरी, जाहीद हुसैन, अजय सिंह, मनोज कुमार हाड़ी, अनील साव, मोइन अंसारी, किरिटी भूषण, सोहराब अंसारी, शरीफ अंसारी, रिकू अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, अशोक दत्ता, सोनू उर्फ मंजूर, उत्तम मिश्रा, गोपाल रविदास, निरंजन तुरी (एससी), अख्तर अंसारी, अकिब जावेद (युवा), मोईन अंसारी (एनएसयूसीआई), जनार्दन साव (ओबीसी), तपन मंडल, साधु हाजुरा (मुखिया), राजेश हाँसदा (मुखिया), कालीपद हुडू (पंसस), रूबी खातून, हेमन्ती जयसवाल सदस्य बनाए गएं। बलियापूर से बलियापुर प्रखण्ड कॉंग्रेस कमिटी में कोडिनेटर श्याम लाल महतो, सुधन महती, उमाशंका रजवार, मो तालिम शेख, लक्ष्मण मांझी, रविलाल रजवार, आलोमती देवी, मो आयुब अंसारी, मो नसीम सदस्य बनाएं गए।
बैठक मे मुख्य रुप से अंगढ़ित दुबे, विश्वनाथ सिंह, सोमनाथ दुबे, दिलीप मिश्रा, राहुल राज, पु्रणेंदु सिंह, सतेंद्र सिंह, सरदार योगेंद्र सिंह, सुखदेव हासदा, मधु फिलिप्स, विजय सोरेन, नकुल कुमार, मन्टी कुमार, अस्वानी मंडल, मनोज घोष, सर्वेश्वर हेमब्रम, शैलेश पंडित, मो राही, राजेश पासवान उपस्थित थे।
Mar 29 2024, 18:00