राष्ट्र निर्माण और समाज निर्माण के लिए एकजुट होना जरूरी - आनंद महतो
सिंदरी । भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सेनानायकों शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 93 वें शहादत दिवस पर मासस परिवार ने सिंदरी चर्च हॉल में वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि मासस केन्द्रीय अध्यक्ष सह सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो ने नम आंखों से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज निर्माण के लिए एकजुट होना जरूरी है। युवा पीढ़ी को कम उम्र में भारत माँ के लिए इन वीरों ने की शहादत पर चिंतन की जरूरत है। उन्हें उम्मीद थी कि उनके बलिदान के बाद लाखों की संख्या में उनके जैसे महान क्रांतिकारी हर घर से निकलेंगे और भारत व समाज के हित में हमेशा डटे रहेंगे। महान क्रांतिकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर विचार रखने वालों में मासस केंद्रीय सचिव बबलू महतो, दिल मोहम्मद, जिला सचिव दिलीप महतो, महानगर सचिव विजय पासवान, मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो, मासस नगर सचिव राजीव मुखर्जी, मंगल महतो, जीतू सिंह, रोहित महतो, दिनेश महतो, अजीत मंडल, सुरेश प्रसाद, बबलू महतो, भानु रजक, राहुल सिंह, अनिल सिंह, दशरथ ठाकुर, बिरिंची महतो, रघु यादव, कमलेश पासवान, दीपक महतो, मनोज रवानी, राजू बाउरी, विशू बाउरी, वीरेंद्र सिंह, काली मंडल, प्रकाश मंडल, गंगाधर कर्मकार, संतोष हांसदा, सुभाष हांसदा, महानंद दास, गौतम रवानी, राजू यादव, भगत सिंह सहित कई मासस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Mar 23 2024, 16:04