राहुल-अखिलेश देश व प्रदेश के लिए घातक: सांसद रवि किशन
![]()
गोरखपुर। राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों की देश और प्रदेश के लिए घातक हैं। दोनों नेताओं का केवल और केवल एक ही लक्ष्य है देश और प्रदेश को लूटो और अपने परिवार को सुरक्षित करो। दोनों नेताओं को देश की राजनीति या देश के लोगों से कोई खास लगाव नहीं है। आज प्रदेश देश में अपनी अर्थव्यवस्था की लिस्ट में जाने के लिए बाते कर रहा है तो देश विश्व की अर्थव्यवस्था में अपना स्थान बना रहा है।
यह दोनों की बातें उस समय संभव हो पाया है जब देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ बने हैं। यह बातें मंगलवार को सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के गीतानगर मण्डल की बैठक में सभी बूथ समितियों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आज से दस साल पहले गोरखपुर की ही पहचान प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में होती थी, लेकिन अब गोरखपुर में लगातार लोगों की रूचि बढ़ी है। गीडा में कोई इंडस्ट्री लगाना नहीं चाहता था, लेकिन अब पिछले एक साल के ही रिकार्ड पर नजर डाले तो दो दर्जन से अधिक बड़ी कंपनियों में अपना प्रोजेक्ट गीडा में लांच किया है।
जाम से परेशान शहरवासियों को अब अच्छी सडक़ें मिल गई है। शहर का विकास तेजी से हो रहा है। इस बार भाजपा गठबंधन 400 पार का नारा लेकर मैदान में उतरा है, इस नारे को हकीकत में बदलने के लिए हम लोगों को सही से जुडऩे की जरूरत है। जब संगठन का एक-एक कार्यकर्ता मन से पार्टी की जीत के लिए लगेगा तभी यह संभव हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ लगातार देश के गांव, गरीब और किसानों के लिए कार्य करते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जातिवाद, क्षेत्रवाद व परिवारवाद से हटकर राष्ट्रवाद के पथ पर बढ़ रहा है। हम सभी को मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास का मंत्र लेकर जन-जन की दहलीज पर बार-बार पहुंचाना है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए हमें अपनी संगठनात्मक संरचना को और भी मजबूत व सुदृढ करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाने की भी जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है अब वैश्विक मंत्र बन गया है।
अब भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में बीजेपी है। भारतीय जनता पार्टी ने लोगों में विश्वास पैदा किया है। परिवारवाद की नीतियों से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि ये टीम वर्क से ही हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते रहे है। उक्त बैठक में गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के विधायक विपिन सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, लोकसभा संयोजक निरंकार त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष गीतानगर विशाल गुप्ता सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष गण उपस्थित रहें।















Mar 19 2024, 19:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.4k