*महागठबंधन की जनविश्वास महारैली आज, राजद, कांग्रेस समेत महागठबंधन में शामिल दलों के दिग्गज नेताओं का पटना के गांधी मैदान मे होगा जुटान*
डेस्क : आज राजधानी पटना का माहौल बदला-बदला सा रहेगा। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज रविवार को महागठबंधन की जनविश्वास महारैली होने जा रही है। इसमें राजद, कांग्रेस, भाकपा (माले), भाकपा व माकपा के प्रमुख नेता शिरकत करेंगे।
रैली को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, सपा अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव, राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, माकपा के सीताराम येचुरी और भाकपा के डी. राजा संबोधित करेंगे।
यह रैली 11 बजे दिन से शुरू होगी और करीब पांच घंटे चलेगी। बिहार के महागठबंधन में शामिल दलों ने रैली को सफल बनाने को लेकर बड़ी तैयारी की है। महागठबंधन के नेताओं द्वारा एनडीए सरकार के खिलाफ हमला बोला जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, महागठबंधन के नेताओं द्वारा दल-बदल की राजनीति, रोजी-रोजगार, विकास और केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। इस महारैली को सफल बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने जन-विश्वास यात्रा के माध्यम से करीब 3500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की है। दो चरणों में यात्रा के दौरान पहले जनसभाओं का आयोजन किया गया जबकि दूसरे चरण में रोड शो आयोजित किया गया।
वहीं, महारैली की सफलता को लेकर महागठबंधन के अन्य घटक दलों द्वारा भी जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को गांधी मैदान में आमंत्रित किया गया है।













Mar 03 2024, 09:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
40.3k