सपा की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न, लोकसभा चुनाव की तैयारियां पर दिया गया जोर
गोरखपुर- जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अपने अपने विधानसभा की बूथ कमेटी सेक्टर प्रभारी तथा ज़ोन प्रभारी के सत्यापन की अन्तिम प्रगति रिपोर्ट पार्टी कार्यालय पर अतिशीघ्र जमा करा दें।
उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेतागण पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता साथियों अपने अपने बूथों पर पार्टी प्रत्याशीयों कों जीताने के लिए जी जान से जुट जाइए किसान, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग भाजपा की कुनीतियों का शिकार है, दुःखी है वह इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएगा और इंडिया-पीडीए को विजयी बनाएगा। सभी समाजवादी साथियों लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लोकसभा 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की लोकसभा सदर की घोषित उम्मीदवार काजल निषाद व इन्डिया गठबन्धन के बांसगांव लोकसभा उम्मीदवार को जीतने में जुट जाइए।
इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सीबीआई, ईडी, भाजपा के गोरखधंधो की जांच क्यों नहीं करती है ? भाजपा के शासनकाल में विकास पूरी तरह अवरुद्ध है। बेरोजगारी ,महंगाई ,भ्रष्टाचार अपराध चरम पर है डबल इंजन के बाद भी भाजपा सिर्फ जुमले बाजी व झुठ बोलकर वोट लेना चाहते हैं जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है।
















Mar 02 2024, 19:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.8k