राजद मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने सत्ता पक्ष पर लगाया यह बड़ा गंभीर आरोप, राजद के दो विधायक को सत्ता पक्ष के सचेतक ने अपने कमरे में बैठा कर रखा
पटना : पटना : बिहार की राजनीति के लिए आज बड़ा अहम दिन है। आज यह फैसला होना है कि बिहार में सत्ता एनडीए के पास रहेगी या फिर कुछ बड़ा बदलाव होगा। वहीं बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है।
इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने सत्ता पक्ष पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय जनता दल के दो विधायक चेतन आनंद और मोकामा से विधायक नीलम देवी को सत्ता पक्ष के सचेतक ने अपने रूम में बैठ कर रखा है।
शक्ति यादव ने कहा है कि यह कहां का नियम है और कहां का कानून है। जिस तरीके से लगातार धमकियां दी जा रही हैं और लगातार मैजिक नंबर प्राप्त करने के लिए गलत तरीका अपनाया जा रहा है। यह कौन सा राजनीति का चेहरा है।
पटना से मनीष प्रसाद












Feb 12 2024, 12:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
45.5k