/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz स्वामी विवेकानंद जयंती पर सिंदरी कॉलेज से पुलिस ने जप्त की उनकी प्रतिमा Rahul Kumar Pandey
स्वामी विवेकानंद जयंती पर सिंदरी कॉलेज से पुलिस ने जप्त की उनकी प्रतिमा
सिंदरी । युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती पर सिंदरी कॉलेज परिसर में शुक्रवार की सुबह स्थापित उनकी प्रतिमा सिंदरी पुलिस द्वारा जप्त कर थाना लाया गया। जनता श्रमिक संघ संयुक्त महामंत्री सह भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी की अनुमति के बगैर उनकी प्रतिमा कॉलेज परिसर में स्थापित कर विवेकानंद जयंती मनाई। हालांकि कॉलेज में स्नातक इतिहास की परीक्षा शुरू होने वाली थी और इसको लेकर सिंदरी कॉलेज को परिक्षा केन्द्र बनाते हुए निषेधाज्ञा लागू किया गया है। निषेधाज्ञा के बावजूद परिसर में प्रतिमा की स्थापना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे गौरव वक्ष अपने समर्थकों के साथ कॉलेज परिसर में विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित कर माल्यार्पण के बाद वापस लौट गए। उनके वापस लौटते ही सुरक्षाकर्मियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को स्थापना स्थल से हटाकर कार्यालय में रख दिया। इसी बीच परसबनिया पंचायत समिति सदस्य रोहित कुमार महतो भी अपने पूर्व के दिए आवेदन के अनुसार कॉलेज परिसर में झारखंड के मसीहा बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा के लिए भूमिपूजन की माँग पर अड़ गए। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सिंदरी कॉलेज पहुँचकर प्राचार्य से भूमिपूजन की माँग की। इस विवाद पर मूकदर्शक बने प्राचार्य डॉ कमला कांत पाठक ने पुलिस को आवेदन देकर गौरव वक्ष, सुमन चौधरी, बृजेश सिंह, जय प्रकाश सिंह, सोमनाथ दुबे, गुड्डू सिंह, विमल सिंह, रंजना शर्मा, अणिमा सिंह, त्रिलोचन बाउरी उर्फ राजा के खिलाफ कॉलेज सुरक्षा गार्ड के साथ धक्का मुक्की कर जबर्दस्ती कॉलेज परिसर में स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाने का आरोप लगाया है। लगभग पाँच घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने स्वामी जी की प्रतिमा को जप्त किया और थाना ले गई।