मौसम अलर्ट : औरंगाबाद में 5 एवं 6 जनवरी तक आसमान में बादल के साथ हल्के बारिश की संभावना
औरंगाबाद : कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा जिले के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमे कहा गया है कि जिले में 5 एवं 6 जनवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम पूर्वनुमान के अनुसार आगामी पाँच दिनों दिनाँक 5, 6, 7, 8 & 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 23, 23, 20.5, 21.5, & 21.5 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 12, 13, 11, 10.5 & 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान जिले में कुहासा छाए रहने की कोई संभावना नहीं है।
पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण 5 एवं 6 जनवरी 2024 के बीच हल्के बारिश होने की संभावना हैl 5 जनवरी को कोहरा का येलो अलर्ट है। 7 से 9 जनवरी तक सुबह के समय कोहरा का प्रभाव हल्का रहेगा।
किसान भाइयों को सुझाव दिया गया है कि धान के फसल कटाई के बाद थ्रेसिंग करके अनाज को सुरक्षित जगह पर भण्डारण करें। जल्द से जल्द रबी फसलों की बुआई करेंl मौसम खराब होने पर फसलों में दवा का छिड़काव न करेंl
कृषि एवं मौसम सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए डॉ अनूप चौबे, कृषि मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, सिरिस, औरंगाबाद 9795866605 पर अपना नाम, ग्राम, पंचायत एवं प्रखण्ड लिख करके WhatsApp करें।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र








औरंगाबाद : साल 2023 की विदाई की बेला आते आते वैश्विक महामारी रहे कोरोना वायरस का नया वेरिएंट जेएन-1 भारत में पांव पसार रहा है।कोविड-19 का यह नया वेरिएंट जेएन-1 एक चिंताजनक वेरिएंट है। इसमें एक विशिष्ट स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन है,
Jan 04 2024, 19:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
27.2k