देश को आज मिली 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, देखें पूरी लिस्ट
#pmmodiflagofftwoamritbharatand6vandebharat_trains
आज का दिन देश के लिए बेहद खास रहा। साल के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने आज अयोध्या के नए स्टेशन के उद्घाटन के साथ 2 अमृत भारत ट्रेनों के साथ 6 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देशवासियों को दी। अमृत भारत को पहली बार हरी झंडी दिखाई गई है। पीएम मोदी अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से कुछ ट्रेनों को अयोध्या से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। बाकी कुछ ट्रेनों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाई गई।
देश को आज वंदे भारत जैसी रफ्तार, लेकिन कम किराये वाली नई ट्रेनें मिल गई हैं। पीएम ने आज देश की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है।इस नॉन-एसी ट्रेन में सेकेंड क्लॉस की अनरिजर्वड और स्लीपर कोच हैं। दोनों छोर पर 6,000 एचपी WAP5 लोकोमोटिव के साथ ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। नई अमृत भारत को रेलवे पुश पुल टेक्निक पर चला रही है। दो अमृत भारत ट्रेनों में दरभंगा-अयोध्या धाम जं.-आनंद विहार टर्मिनल और मालदा टाउन - सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) शाामिल हैं।
इन दो अमृत भारत एक्सप्रेस का लाभ उठा सकेंगे लोग
-अयोध्या अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से चलकर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक जाएगी। ट्रेन में 12 स्लीपर क्लास कोच और 8 अनरिजर्वर्ड सेकेंड क्लॉस कोच हैं। ट्रेन संख्या 15557 हर सोमवार और गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे दरभंगा से चलेगी। यह 21 घंटे 35 मिनट का सफर करे अगले दिन दोपहर 12:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 15558 आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस हर मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार से दोपहर 3:10 बजे चलेगी। यह 20 घंटे 40 मिनट का समय लेकर अगले दिन रात 11:50 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
रास्ते में अयोध्या अमृत भारत कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बाघा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ जंक्शन, आनंद विहार टर्मिनल पर रुकेगी। ट्रेन के टिकट का प्राइस अभी आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर जारी नहीं किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इसमें 0 से 50 किमी तक अनरिजर्वर्ड सेकेंड क्लॉस कोच में सफर करने पर 35 रुपये का भुगतान करना होगा।
-दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस को मालदा टाउन से बेंगलुरु (सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल) के लिए संचालित किया जा रहा है।
ये 6 नई वंदे भारत ट्रेनें हुईं लॉन्च
पीएम मोदी ने आज 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। इन 6 नई वंदे भारत ट्रेनों में शामिल हैः
-अयोध्या-आनंद विहार वंदे भारत
-नई दिल्ली-वैष्णो देवी वंदे भारत
-मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
-अमृतसर-नई दिल्ली वंदे भारत
-जालना-मुंबई वंदे भारत और
-कोयंबटूर-बेंगलुरू वंदे भारत।





ने अपने 5 दशकों के करियर में तकरीबन 500 फिल्मों में काम किया है। एक जमाना था जब रंजीत को फिल्मों में नकारात्मक किरदार करते देख दर्शक थर-थर कांपते थे। उनकी विलेन की इमेज के चलते उन्हें कई बार लोगों ने असल जिंदगी में भी गलत समझा। अब अपने एक इंटरव्यू में रंजीत ने बताया है कि उनके परिवार को भी उनकी करियर चॉइस पसंद नहीं थी। यहां तक कि उनकी मां ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया था।

Dec 30 2023, 14:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.3k