तेलंगाना में कांग्रेस सबसे आगे, एग्जिट पोल में पिछड़े केसीआर
#telangana_exit_poll_results
तेलंगाना में आज कुल 2290 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। साढ़े नौ साल पहले अप्रैल 2014 में यहां पहला मुख्यमंत्री बना था। तब से केसीआर ही इस राज्य को चला रहे हैं।ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या केसीआर को तीसरी बार सत्ता मिलेगी? एग्जिट पोल के नतीजों को देखा जाए केसीआर के इस बार बड़ा झटका लग सकता है। एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रही है।
![]()
Polstrat के मुताबिक, कांग्रेस को 49 से 59 सीटें मिल सकती है, जबकि बीआरएस को 48 से 58 सीटें, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 6 से 8 सीटे और बीजेपी को 5 से 10 सीटें मिल सकती हैं।इस चुनाव में ओवैसी किंगमेकर की भूमिका अदा कर सकते हैं और एक बड़ा गेम खेल सकते हैं।
जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को आगे दिखाया है। एग्जिट पोल में बीआरएस को 40-55, कांग्रेस 48 से 64, बीजेपी को 7 से 13 और एआईएमआईएम को 4 से 7 सीटें खाते में जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
इंडिया टीवी-सीएनएक्स के अनुसार, यहां कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीआरएस को 31-47 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 2-4 और अन्य को 5-7 सीटें मिल सकती हैं।
टाइम्स नाऊ- ईटीजी ने एग्जिट पोल में बीआरएस को 37-45 सीटें, कांग्रेस को 60-70 सीटें, भाजपा को 6-8 सीटें और अन्य को 5-7 सीटें दी हैं।
न्यूज 24- टुडेज चाणक्या ने अपने एग्जिट पोल में बीआरएस को 33 सीटें, कांग्रेस को 71 सीटें, भाजपा को 7 सीटें और अन्य को 8 सीटें दी हैं।
रिपब्लिक- मैट्रिज के अनुसार, यहां कांग्रेस को 58-68 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीआरएस को 46-56 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 4-9 और अन्य को 5-8 सीटें मिल सकती हैं।








Nov 30 2023, 20:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.1k