*घर में घुसे चोर उठा ले गए गहने व नकदी*
![]()
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। दुर्गागंज क्षेत्र के सरायभाव सिंह गांव में मंगलवार की रात आंगन से घर में घुसे चोर आभूषण - नकद समेत करीब आठ लाख का सामन उठा ले गए। पीड़ित पूर्व प्रधान ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। सरायभाव सिंह गांव निवासी पूर्व प्रधान श्यामधर पांडेय उमस भरी गर्मी होने से बेटे संग बरामदा में सोए हुए थे। पत्नी व बहू भी दूसरे कमरा में सोई थी। ऐसे में देर रात चोर आंगन से घर में घुस गए। घर में रखा सोने ब्रेसलेट, तीन सोने का चैन, छह जोड़ी पायल, एक कान की बाली नथिया व नकद समेत करीब आठ लाख का सामन उठा ले गए। भोर में इसकी लोगों को घटना की जानकारी हुई।


Jul 26 2023, 13:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k