मानव सेवा ही सच्ची सेवा है: कथा व्यास मानस माधुरी
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर क्षेत्र के श्री शिव मंदिर टांडा सालार में चल रहे श्री रूद्र महायज्ञ एवं मानस वेदांत सम्मेलन में कथा व्यास मानस माधुरी ने श्री राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि, जाने अनजाने भी यदि हम भगवान श्री राम का सुमिरन करते हैं तो भी मानव जीवन सफल हो जाता है ।
उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन में ही भक्तों के नेत्रों की सफलता है संसार की अन्य चीजों के दर्शन से कोई भी लाभ नहीं होने वाला है, उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है, सांसारिक भवसागर पार करने के लिए भक्ति ही सही माध्यम है जिससे प्रभु की कृपा को प्राप्त किया जा सकता है। कथा व्यास ने कहा कि गृहस्थ जीवन का पालन करते हुए भी हर रोज थोड़ा समय निकालकर प्रभु श्री राम नाम का जाप करें और सत्य कर्म करें।
उन्होंने कहा कि श्री रामायण हमें धर्म पर चलना सिखाती है इसलिए हमें प्रतिदिन श्री रामचरितमानस का पाठ अवश्य करना चाहिए। श्री रूद् महायज्ञ में भारी संख्या में महिलाओं बच्चों और श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने की कामना की, इस मौके पर संत स्वामी ज्ञानस्वरूपानंद जी महाराज अयोध्या धाम ने कहा कि हर मनुष्य को यज्ञ में भाग लेना चाहिए क्योंकि यज्ञ से जहां वातावरण शुद्ध हो जाता है वही यज्ञ करने वाला व उसमें भाग लेने वाला प्रभु की कृपा का पात्र होता है। इस मौके पर कलाकारों द्वारा भगवान की सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
















Apr 28 2023, 19:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
26.1k