भाजपा ने लखनऊ में सुषमा खड़गवाल को महापौर का बनाया प्रत्याशी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा और बसपा द्वारा महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी उतार दिया है। इसके बाद भाजपा किसे इस पद के लिए उतार रही है। इसको लेकर सबसे ज्यादा चर्चा रही लेकिन अब इस पर विराम लग गया। क्योंकि भाजपा ने भाजपा महिला मोर्चा की अवध क्षेत्र की पूर्व अध्यक्ष सुषमा खड़गवाल लखनऊ नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बनाई गई हैं। पार्टी ने रविवार रात पहले चरण की दस नगर निगम में महापौर पद के लिए प्रत्याशी घोषित किए। औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी एवं प्रयागराज की निवर्तमान महापौर अभिलाषा नंदी का टिकट काट कर प्रयागराज के महानगर अध्यक्ष उमेश चंद्र गणेश केसरवानी को प्रत्याशी बनाया है।
वाराणसी नगर निगम में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी को महापौर प्रत्याशी बनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी नगर निगम में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर में गोरखपुर नगर निगम में चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को महापौर का टिकट दिया गया है। मुरादाबाद नगर निगम में निवर्तमान महापौर विनोद अग्रवाल को लगातार दूसरी बार प्रत्याशी बनाया है।
आगरा नगर निगम महापौर पद पर पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर को दिया टिकट
पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित फिरोजाबाद नगर निगम महापौर पद पर पार्टी की कार्यकर्ता कामिनी राठौर को प्रत्याशी बनाया है। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित आगरा नगर निगम महापौर पद पर पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर को प्रत्याशी टिकट दिया है। पिछ़ड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सहारनपुर नगर निगम महापौर पद पर चिकित्सक डॉ. अजय कुमार को प्रत्याशी बनाया है। मथुरा- वृंदावन नगर निगम में महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल को टिकट दिया है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित झांसी नगर निगम महापौर के पद पर पूर्व विधायक बिहारी लाल आर्य को प्रत्याशी बनाया है।
सपा ने लखनऊ से वंदना मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा
वहीं समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में वंदना मिश्रा को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने न सिर्फ जातीय समीकरण साधा है, बल्कि उच्च शिक्षित समाज को जोड़ने की कोशिश की है। इसके साथ पश्चिमी यूपी में सपा ने मुरादाबाद से रईश उद्दीन को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की ओर से अब तक 16 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। इसी तरह नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए बलिया से लक्ष्मण गुप्ता, फतेहपुर से राजकुमार मौर्य, कुंदरकी से शमीना खातून, कन्नौज से याशमीन, हरदोई से रामजान गुप्ता, शाहजहांपुर से अर्चना राजपूत, रायबरेली से पारस सोनकर, लहरपुर से कैशर जहां, मैनपुरी से सुमन को उम्मीदवार बनाया गया है।












Apr 17 2023, 10:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.0k