झांकी के साथ निकली विशाल कलश यात्रा के साथ खरौना डीह में 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भक्तिमय हुआ वातावरण
मुजफ्फरपुर : भक्तिमय वातावरण, हर और पीले वस्त्र धारण किए लोग , होंठों पर विश्वशांति के मंत्र और आंखों में महामारी मुक्त दुनिया का सपना। ढोल-नगाडों के साथ सैकड़ों कदम माथे पर कलश लिए, एक साथ भक्ति भाव में सराबोर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते हुए। यह नजारा था खरौना डीह शिव मंदिर से निकली विशाल कलश यात्रा का।
इस कलश यात्रा में घोड़े, हाथी ऊंट के साथ साथ हिंदू देव स्वरूपों की झांकी भी शामिल की गई थी। यह भव्य कलशयात्रा सुबह 9 बजे मुजफ्फरपुर के खरौना डीह स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ हुई। आसपास के ग्रामों की परिक्रमा करते हुए खरौना मठ स्थित पोखर से जल भरने के उपरांत पुनः खरौना डीह शिव मंदिर पर समाप्त हुई। कलश यात्रा के साथ ही आज से यहां 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ प्रारंभ हो गया।
शोभायात्रा को खास बनाने के लिए हाथी, घोड़े , ऊंट मंगवाए गए थे। इसके साथ - साथ देवताओं की आकर्षित झांकी बनाने के लिए वृंदावन और मथुरा से कलाकारों को बुलाया गया था।
यह कलश शोभायात्रा खरौना डीह शिव मंदिर से प्रारंभ होकर शिव शक्ति स्थल होते हुए यज्ञशाला की ओर से होते हुए गंगा सागर हनुमान मंदिर पूर्वा पट्टी और हुए तारसन ग्राम पहुंची। इसके बाद फिर खरौना डीह मठ पोखर पर पहलेजा से मंगवाए गंगाजल के साथ जलबोझी की गई। पुनः इन कलश को शिव मंदिर स्थित यज्ञशाला प्रांगण में स्थापित किया गया।
मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ प्रारम्भ
शोभायात्रा के बाद कलशों को यज्ञ परिसर में स्थापित किया गया। कलश स्थापना के बाद यज्ञमंडप में मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत मंड़प पूजन और अग्नि प्रज्वलन किया गया। इसके साथ ही विष्णु महायज्ञ की आज से शुरुआत हो गई। यह यज्ञ 11 दिनों तक पूरे विधि विधान के साथ चलेगा।
सनातन धर्म हमें सन्मार्ग की और अग्रसर करता है: छोटे बापू जी महराज
कथा मंच से प्रसिद्ध कथा वाचक छोटे बापू जी ने कथा की शुरुआत करते हुए कहा कि सनातन धर्म हमें सन्मार्ग की और अग्रसर करता है। हमारे अंदर की आत्मा को पावन करता है आज के युग में हम धर्म के असली मार्गं से विचलित हो गए हैं हमने आडंबरों को धर्म मान लिया है। आज धर्म के महत्व को समझते हुए उसपर चलने की जरूरत है। यह ऐसा रास्ता है जो आपको हमेशा सुपथ पर अग्रसर रखेगा। आपको शांति प्रदान करेगा।
मुजफ्फरपुर से संतोष तिवारी






Feb 09 2023, 14:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k