ऊँज पुलिस ने 4 किलो से ज्यादा गांजे के साथ तस्कर पकड़ा: बरामद गांजे की कीमत 2 लाख 14 हजार रुपये से ज्यादा बताई जा रही है*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर सोमवार को ऊँज थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 4 किलो 282 ग्राम अवैध गांजा मिला है। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 14 हजार 100 रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम आशाराम है, जो फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र 46 साल है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ऊँज थाने में मु0अ0सं0106/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में आशाराम ने बताया कि वह अपने खर्च पूरे करने के लिए गांजा बेचता है। उसने बताया कि यह गांजा उसे नैनी रेलवे स्टेशन के पास एक अनजान व्यक्ति ने 20 हजार रुपये में दिया था। वह इसे ज्यादा फायदा कमाने के लिए बेचने ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंद प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल ऋषि शाक्य, कांस्टेबल अजय कुमार और रवि कुमार शामिल थे।

92 लाख से होगा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का पर्यटन विकास, भूमि पूजन में पहुंचे विधायक विपुल दुबे*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड डीघ के ग्राम सभा सिखापुर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पर्यटन विकास कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, सोनभद्र इकाई की ओर से कराए जाने वाले इस कार्य में ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। करीब 92 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्य के तहत मंदिर परिसर में यात्री हाल, मुख्य गेट, हाईमास्ट लाइट, बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, वाटर कूलर समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विकास कार्य पूरा होने के बाद मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। भूमि पूजन के दौरान विधायक विपुल दुबे ने कहा कि श्रद्धा, संस्कृति और विकास के इस संगम को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर का विकास होने से स्थानीय लोगों को सुविधाओं के साथ रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। वहीं, ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक स्थलों के विकास के साथ सड़क, बिजली और अन्य क्षेत्रों में भी लगातार काम होना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र को चौमुखी विकास की दिशा में आगे ले जाने वाले ऐसे ही जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है। इस मौके पर विनोद पाण्डेय, निजी सचिव राकेश पाठक, पूर्व प्रधान आनंद नारायण मिश्रा, समाजसेवी बाबा मिश्रा, दादू पाण्डेय, देवेश पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय, मुन्ने पाण्डेय, बिवस मिश्र, शिवम पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय, अमित पाण्डेय, दीपक तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

लोजपा (रामविलास) की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला कार्यालय, सरपतहा ज्ञानपुर में जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त भदोही जिलाध्यक्ष राम अवध मिश्रा एवं कार्यवाहक अध्यक्ष विजय पासी का कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव कमल तिवारी ने कहा कि पार्टी में जबरदस्त ताकत है और कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह एवं ऊर्जा है। यदि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए तो आने वाले समय में पार्टी और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी।

इस दौरान पार्टी की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए धनंजय दुबे ने संगठन को ब्लॉक, सेक्टर एवं बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय करने की कार्ययोजना तैयार की गई।

साथ ही सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कमल तिवारी, धनंजय दुबे, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, संतोष दुबे, विपिन बिहारी मिश्रा, राजेश पाण्डेय, डॉ. नीरज कुमार दुबे, अमित मिश्रा, राज पासी, अजीत पासी, अक्षय पासी, बजरंगी पासी, सुरेश पासी, मनोज पासी, विकास पासी, सुग्रीव पासी, राजेश पासी, साहिल पासी, पवन पासी, सौरभ पासी, विष्णु पासी एवं अंतिम पासी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गोपीगंज पुलिस ने 2 चोरों को पकड़ा, लैपटॉप और मोबाइल बरामद: ज्ञानपुर रोड निवासी अभिषेक मोदनवाल के घर से हुई थी चोरी*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही के गोपीगंज में पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया गया। यह कार्रवाई ज्ञानपुर रोड निवासी अभिषेक मोदनवाल की शिकायत पर हुई, जिनके घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन और ईयरबड्स चोरी हो गए थे। इस मामले में गोपीगंज थाने में धारा 305(ए) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की देखरेख में गोपीगंज पुलिस टीम ने रविवार को इन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से एक आसुस रायजन-7 लैपटॉप और एक सैमसंग ए-15 मोबाइल फोन बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल मोदनवाल (22 वर्ष) पुत्र काशी मोदनवाल और चांद बाबू (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय हमीद के रूप में हुई है। दोनों गोपीगंज के रहने वाले हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अभिषेक मोदनवाल के घर से चोरी हुए आईफोन-16, वीवो-वी27 मोबाइल फोन और दो ईयरबड्स को 1,100 रुपये में एक व्यक्ति को बेच दिया था। पुलिस अब उस व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है और बाकी चोरी का सामान बरामद करने की कोशिश कर रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राम ध्यान यादव, उपनिरीक्षक शशांक बाजपेयी, हेड कांस्टेबल अतुल कुमार जायसवाल, कांस्टेबल सुनील वर्मा और कांस्टेबल मनोज कुमार यादव शामिल थे।

*निवारण अधिनियम में वांछित ₹10,000/- का इनामी अभियुक्त: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा, गोवध निवारण अधिनियम में था वांछित*

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के एक मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अवशाद उर्फ नौशाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा।

यह मामला सुरियावां थाना क्षेत्र का है। इससे पहले पुलिस ने एक मुठभेड़ में गौ तस्कर विजय गौतम उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया था। वह बैरीपरवा, सुरियावां का रहने वाला है।

विजय गौतम के पास से गौ मांस, एक चापड़, एक सेंट्रो कार, एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस मिला था। पुलिस ने उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में कुछ और आरोपी फरार थे, जिनकी तलाश जारी थी।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 10 हजार का इनामी अवशाद उर्फ नौशाद कुद्दुपुर से सुरियावां होते हुए भदोही की तरफ भागने की कोशिश कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कुढ़वा नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर अवशाद उर्फ नौशाद ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम अवशाद उर्फ नौशाद है। वह प्रयागराज के उतरॉव थाना क्षेत्र के कहरा गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 38 साल है।

पुलिस ने उसके पास से बिना नंबर प्लेट की एक काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल नंदलाल गौड़, कांस्टेबल सिद्ध प्रताप सिंह, कांस्टेबल सुंदरम द्विवेदी और चालक चेतन दास सरोज शामिल थे।

सम्पूर्ण समाधान तहसील ज्ञानपुर में डीएम व एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर किया निस्तारण

ज्ञानपुर, भदोही व औराई तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। शासन के मंशानुरूप जनशिकायतो के त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही के दृष्टिगत ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ जनपद के सभी तहसीलों में आयोजित किया गया। तहसील ज्ञानपुर में जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार चक, उप जिलाधिकारी, तहसील औराई में उप जिलाधिकारी, तहसील भदोही में उप जिलाधिकारी अन्य अधिकारियो द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर फ़रियादियों की समस्याओ को गंभीरता से सुन कर निस्तारण किया गया।

सभी तहसीलों में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मेें लगायें गये विभिन्न कैम्पो- बाल विकास पुष्टाहार विभाग, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, परिवार नियोजन, समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के उन्ययन हेतु विविध योजना मिशन शक्ति, राजस्व विभाग हेल्प डेस्क, जागरूकता हेतु लगाये गये। तहसील ज्ञानपुर में डीएम व एसपी ने निरीक्षण करते हुयें उनके द्वारा लाभार्थियों को दी जाने वाली योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न विभागो से सम्बन्धित तहसील ज्ञानपुर में फरियादियो के द्वारा कुल 40 समस्याओ से अवगत कराया गया। जिसमें से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 03 प्रार्थना पत्रो को मौके पर ही निस्तारित करते हुये शेष 37 प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने धारा-30 एवं धारा-24 के वादों तथा पांच वर्ष से लंबित राजस्व एवं पुलिस संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए इनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कई मामलों में शिकायतकर्ताओं की संतोषजनक आख्या प्राप्त नहीं हो रही है, जिसके कारण प्रकरणों को पुनः विस्तारित जांच हेतु संबंधित अधिकारियों को वापस भेजा जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय में विचाराधीन मामलों को छोड़कर शेष शिकायतों का निस्तारण आपसी सहमति, निष्पक्ष जांच एवं तथ्यों के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि जांच आख्या विस्तृत, तथ्यपरक एवं स्पष्ट होनी चाहिए ताकि शिकायतकर्ता को न्याय मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को एआई टूल्स के माध्यम से बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण ड्राफ्टिंग तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी एडीओ पंचायत, तहसील के लेखपालों एवं संबंधित कर्मचारियों को संवेदनशील बनाते हुए रिपोर्टिंग की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान संबंधित शिकायतकर्ता के साथ मौके पर जाकर जीपीएस आधारित फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए, जिससे जांच की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों में कानूनगो ,लेखपाल व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण, सत्यापन कर एक हफ्ते के अन्दर निस्तारण करने का निर्देश दिया। संयुक्त टीम मौके पर जाकर दोनो पक्षों व गवाहों के साक्ष्य लेते हुए स्पॉट नोट तैयार कर उसपर हस्ताक्षर कराये। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि जो मामले या विवाद बार–बार आ रहे है, उनकी सूची बनाकर पुलिस के साथ मिलकर मामले का निस्तारण करना सुनिश्चित करायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तीनों तहसील में उपर्युक्त अधिकारियों द्वारा कुछ फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करते हुए शेष निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस तहसील भदोही में प्राप्त कुल 45 शिकायतों में 06 का त्वरित निस्तारण, तहसील औराई में कुल प्राप्त 46 शिकायतों में से 05 का त्वरित निस्तारण किया गया।

राम अवध मिश्रा बने लोजपा (रामविलास) के भदोही जिलाध्यक्ष

-‌ नितेश श्रीवास्तव 

भदोही। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने भदोही के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रहे गोपालापुर, कोइरौना निवासी राम अवध मिश्रा को भदोही का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम अवध मिश्रा के मनोनयन पर प्रदेश महासचिव/भदोही प्रभारी कमल तिवारी ने बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भदोही में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी का जनाधार बढ़ाया जाएगा।

प्रदेश संगठन महामंत्री धनंजय दुबे ने उम्मीद जताई कि मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए आगामी चुनावों के लिए प्रभावी ढंग से तैयार किया जाएगा।

राम अवध मिश्रा के जिलाध्यक्ष बनने पर राहुल तिवारी,संतोष दुबे, अमित मिश्रा, योगेश पांडेय, धीरज चौबे, विजय पासी, गोविंद पासवान एवं अक्षय पासवान सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भदोही पुलिस लाइन और थानों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: डीएम-एसपी ने की पूजा

पुलिसकर्मियों और परिजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। बीती रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भदोही जिले की पुलिस लाइन और सभी थानों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पुलिस लाइन और थानों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और लीलाओं से जुड़ी सुंदर झांकियां सजाई गईं। साथ ही, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

भदोही के जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने पुलिस लाइन स्थित मंदिर में हवन-पूजन किया। उन्होंने भगवान कृष्ण से जिले में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने श्रद्धा से पूजा की।

पुलिस लाइन में हुए श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा, क्षेत्राधिकारी लाइन धीरेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार और प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन ज्ञानपुर समेत कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे। सभी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साह से हिस्सा लिया।

पुलिस अधीक्षक भदोही ने जिले के लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपील की कि इस पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए।
औराई पुलिस ने गांजा बेचते 2 आरोपी पकड़े: उनके पास से 1.076 किलो गांजा और 2,600 रुपए नकद मिले*



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। थाना औराई पुलिस ने गांजा बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.076 किलोग्राम अवैध गांजा और 2,600 रुपए नकद बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस को शुक्रवार को भरतपुर नहरा पुलिया के पास दो व्यक्तियों द्वारा अवैध गांजा बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजपति (55 वर्ष) पुत्र स्व. बंशी और सूरज कुमार (20 वर्ष) पुत्र राजपति के रूप में हुई है। दोनों सोनबरसा तारापुर, थाना औराई, जनपद भदोही के रहने वाले हैं।

राजपति के पास से प्लास्टिक के झोले में 1.076 किलोग्राम अवैध गांजा मिला, जबकि सूरज के पास से 2,600 रुपए नकद बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि यह पैसा उन्होंने गांजा बेचकर कमाया था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अवैध तरीके से गांजा बेचकर अपना गुजारा करते थे। वे आज भी गांजा बेचने के लिए आए थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

इस मामले में थाना औराई में मु0अ0सं0-0393/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल की देखरेख में हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव, हेड कांस्टेबल राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल कैलाश भारती, हेड कांस्टेबल राजू कुमार राव, कांस्टेबल रितिक राजपूत और कांस्टेबल जयकरन शामिल थे।
प्रोजेक्ट अलंकार से 38 राजकीय स्कूलों की होगी मरम्मत*

*ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने शुरू किया सर्वे, इसके बाद बनेड़ा स्टीमेट*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले के 33 राजकीय हाईस्कूल और पांच इंटर कॉलेजों की मरम्मत होगी। दो से ढाई दशक पुराने विद्यालयों में खिड़की, दरवाजे और जर्जर भवनों को चिह्नित कर दुरुस्त किया जाएगा। शासन के निर्देश पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की टीम ने सभी विद्यालयों का सर्वे शुरू कर दिया है। एक-एक विद्यालय की कमियों को चिह्नित कर सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। जिले में कुल 38 राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेज हैं। इनमें 37 विद्यालय दो से ढाई दशक पुराने हैं, जबकि पीएम श्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज 100 साल से अधिक पुराना है। बारिश, ठंड और धूप का सामना करने से इन स्कूल भवनों की स्थिति धीरे-धीरे खराब हो रही है। कई विद्यालयों की खिड़की, दरवाजे और टाइल्स भी खराब हो चुके हैं। शासन के निर्देश पर शुरू हुए सर्वे में मरम्मत और निर्माण संबंधी कार्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। सभी विद्यालयों से आवश्यक कार्यों की सूची और उन पर होने वाले खर्च का ब्योरा संकलित किया जाएगा। इसके आधार पर बजट की मांग की जाएगी। बजट मिलने के बाद सुधार कार्य कराया जाएगा। प्रधानाचार्यों से भी विद्यालय में कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली जा रही है।


अनुरक्षण कार्य के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि निर्माण संबंधी कार्यों का ब्योरा जुटाने का जिम्मा कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को दिया गया है। विद्यालयों में मरम्मत, रंगाई-पुताई समेत अन्य छोटे कार्यों का ब्योरा जुटाकर उनके खर्च का आकलन कराया जा रहा है। वहीं, निर्माण कार्यों में बाउंड्रीवॉल समेत अन्य बड़े कार्य शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत यह जानकारी जुटाई जा रही है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई विद्यालयों का सर्वे कर रहे हैं। आकलन रिपोर्ट से पता चलेगा कि किस विद्यालय में क्या काम कराया जाना है और उस पर कितना खर्च आएगा। इसी के आधार पर विद्यालयवार बजट की मांग की जाएगी।