बहसूमा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया भैया दूज का पर्व
मेरठ।बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र में शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों और घरों में त्योहार को लेकर उत्साह देखने को मिला। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लिया।

पर्व को लेकर सुबह से ही मिठाई और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। बहनों ने भाइयों के लिए मिठाई, फल और अन्य सामान खरीदा। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए कपड़े, मिठाई और आकर्षक उपहार खरीदे।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी भैया दूज को लेकर विशेष उत्साह रहा। दूर-दराज रहने वाली बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ तिलक कर पर्व मनाया। कई परिवारों में बहनों और भाइयों ने एक साथ भोजन कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और पारिवारिक प्रेम का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने एक-दूसरे को भैया दूज की शुभकामनाएं दीं।
रक्षाबंधन पर बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, बनाई आकर्षक राखियां
बहसूमा। डी.पी.एम. पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। छोटे भाई मिठाइयां लेकर पहुंचे, जबकि छात्राएं सुंदर राखियां लेकर विद्यालय आईं। वहीं कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित राखियां, क्राफ्ट, ड्राइंग, चार्ट और फूलों की सजावट सहित विभिन्न आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों में हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा तैयार की गई रंग-बिरंगी राखियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस दौरान विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के महत्व और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ प्रेम, विश्वास, सम्मान और पारिवारिक मूल्यों की जानकारी दी गई। बच्चों ने भी पर्व से जुड़े अपने विचार साझा किए।

विद्यालय के सचिव जगदीश त्यागी ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से बच्चों को जोड़ना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों की रचनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है।

प्रधानाचार्य सैयद ज़िया मेहदी ने कहा कि त्योहार विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेम, सद्भाव, सहयोग और सम्मान की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी प्रतिभा को निखारने में सहयोग किया। आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।
टंकी निर्माण बना आफत: रास्ता बंद, भैंसा-बुग्गी लेकर निकलना मुश्किल

मोहम्मदपुर सकिस्त में निर्माण कार्य से ग्रामीण परेशान, किसान बोले- पहले बैरिकेडिंग होती तो नहीं आती यह नौबत

मोहम्मदपुर सकिस्त। गांव में टंकी निर्माण कार्य ग्रामीणों और किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद होने से किसानों को खेतों तक आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भैंसा-बुग्गी से चारा और फसल लेकर आने-जाने वाले किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि समय से काम पूरा नहीं होने और आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से समस्या बढ़ गई है।

किसान अजय ने बताया कि वह सुबह भैंसा-बुग्गी लेकर खेत से चारा लेने जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनके भैंसे का पैर जमीन में धंस गया। घटना से वह घबरा गए और उन्हें एक पल के लिए लगा कि भैंसे का पैर टूट गया है। उन्होंने कहा कि ऊपर वाले का शुक्र रहा कि भैंसे को कोई चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।

किसान जसविंदर चौधरी ने कहा कि यदि रास्ते का काम करना ही था तो गांव से बाहर जाने वाले रास्ते पर पहले से बैरिकेडिंग या किसी अन्य तरीके से आवागमन रोकने की व्यवस्था करनी चाहिए थी। साथ ही किसानों, वाहनों और भैंसा-बुग्गियों के लिए वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया जाता तो लोगों को परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि बिना किसी उचित व्यवस्था के रास्ता बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

किसान परविंदर चौधरी ने कहा कि टंकी निर्माण के कारण गांव के कई रास्ते खराब हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई रास्ते ऐसे हैं, जो काफी समय बीतने के बाद भी ठीक नहीं कराए गए। इससे ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने मांग की कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए और जब तक काम
शाकिर फरीदी के स्वागत में दिखा सपा का दम, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के पहुंचते ही गूंजे नारे

2027 को लेकर बोले- हस्तिनापुर में खिलेगा सपा का परचम

बहसूमा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल एवं मेरठ जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के बहसूमा आगमन पर पूर्व नगर अध्यक्ष मौ. शाकिर फरीदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं के साथ हुए स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारियों का संदेश दिया।

पूर्व नगर अध्यक्ष मौ. शाकिर फरीदी ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर विधानसभा सीट से टिकट किसी भी कार्यकर्ता को मिले, लेकिन चुनाव समाजवादी पार्टी के सिंबल पर ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का लक्ष्य पार्टी को मजबूत करना और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है।

फरीदी ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का चुनाव होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

इस मौके पर जावेद अली, इकबाल सैफी, पूर्व सभासद झुन्नूरेन, पिंटू फरीदी, किसान नेता शुभम लांबा, दानिश अल्वी, अब्दुल्ला, मोहम्मद रफी सलमानी, मोहसिन खान, जैद फरीदी, अनीष हसन, नईयार मूसा, ज्ञानेंद्र प्रधान, दानिश गानी, एडवोकेट हैदर अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
बहसूमा में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का जोरदार स्वागत, 2027 में सपा की सरकार का दावा

बहसूमा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल एवं जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के बहसूमा पहुंचने पर नगर अध्यक्ष मौ. शाकिर फरीदी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार पर चर्चा की।

पूर्व नगर अध्यक्ष मौ. शाकिर फरीदी ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर विधानसभा सीट से टिकट किसी को भी मिले, लेकिन जीत समाजवादी पार्टी की होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में जुटे हैं और प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य है।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया और पार्टी के पक्ष में एकजुटता का संदेश दिया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

इस मौके पर जावेद अली, इकबाल सैफी, पूर्व सभासद झुन्नूरेन, पिंटू फरीदी, किसान नेता शुभम लांबा, दानिश अल्वी, अब्दुल्ला, मोहम्मद रफी सलमानी, मोहसिन खान, जैद फरीदी, अनीस हसन, नईयार मूसा, ज्ञानेंद्र प्रधान, दानिश गानी और एडवोकेट हैदर अली समेत अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
दिन में खाकी, सोशल मीडिया पर अलग अंदाज! वीडियो वायरल होने पर महिला दरोगा निलंबित


- मेरठ में महिला सब इंस्पेक्टर की सोशल मीडिया गतिविधियों पर कार्रवाई, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया संज्ञान

मेरठ। खाकी वर्दी में पुलिस की ड्यूटी और सोशल मीडिया पर अलग अंदाज—मेरठ की महिला सब इंस्पेक्टर अनु इन दिनों इसी वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके कुछ आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। रविवार को वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि महिला दरोगा सोशल मीडिया पर लाइव आती थीं और वीडियो के दौरान क्यूआर कोड के जरिए भुगतान की सुविधा भी प्रदर्शित करती थीं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े अन्य वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें स्विमिंग पूल में शूट किया गया वीडियो शामिल है।
महिला दरोगा अनु मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं और वर्ष 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर हैं। मेरठ में उनकी पहली तैनाती रोहटा थाने में हुई थी। सौरभ हत्याकांड के दौरान वह ब्रह्मपुरी थाने में तैनात थीं। इसी मामले में आरोपी मुस्कान की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में भी अनु शामिल थीं।बाद में उनका तबादला एसएसपी कार्यालय कर दिया गया था।

-  वीडियो वायरल होते ही विभाग में मचा हड़कंप
सोशल मीडिया पर महिला दरोगा से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट और वायरल वीडियो को लेकर विभागीय जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
दशमेश पब्लिक स्कूल रामराज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
बहसुमा मेरठ रामराज। दशमेश पब्लिक स्कूल रामराज में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता और प्रधानाचार्य आमिर खान ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसे देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और बलिदान को जीवंत किया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंज उठा।

नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने कविताओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ का भी उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। हमें केवल अच्छा विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही बच्चे आगे चलकर देश की दिशा और दशा तय करेंगे।

प्रधानाचार्य आमिर खान ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना से ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर, हर्षिका अरोड़ा, गुरजीत कौर, चरणजीत कौर, कोमल राणा, मोनिका, खुशबू रानी, दीप्ति शर्मा, रेनू, अशोक कुमार, निखिल कुमार, सुशील कुमार, अवतार देशवाल, प्रवेश कुमार, धनवीर सिंह, सूरज जैन, विजय कुमार, संजीव कुमार, सूर्य कुमार, अनिकेत राणा, मुकेश कुमार, बलेराम सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
मवाना में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने लिया तिरंगा फहराने का संकल्प
मवाना। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मवाना स्थित आईटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और तिरंगे के गौरव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पहुंचे अक्षत शर्मा एडवोकेट, नामित सभासद नगरपालिका परिषद मवाना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के गौरव, स्वाभिमान, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी लोग देशभक्ति की भावना के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन करें और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करें। विद्यार्थियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य और इसके महत्व के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।

इस दौरान सुरेंद्र राणा, मास्टर सचिन आनंद, ठाकुर शनी प्रताप, आदित्य ठाकुर, मुकुल चौहान, मास्टर अरुण समेत संस्थान के विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
मनरेगा जांच में मौके पर नहीं मिला काम, फर्जीवाड़े के आरोपों से उठे सवाल
हस्तिनापुर ब्लॉक के जेई सोलंकी बोले—फाइल पहले से रुकी हुई है, आगे की कार्रवाई की जाएगी

हस्तिनापुर। हस्तिनापुर ब्लॉक के एक गांव में मनरेगा कार्यों में कथित फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कराई गई जांच में मौके पर काम नहीं मिलने की बात सामने आई है। जांच के दौरान संबंधित स्थल का निरीक्षण किया गया, जहां कार्य कराया हुआ नहीं मिला। इसके बाद मनरेगा कार्यों की निगरानी और रिकॉर्ड में दर्ज प्रगति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

जांच के संबंध में हस्तिनापुर ब्लॉक के जेई सोलंकी से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि संबंधित कार्य की फाइल पहले से ही रुकी हुई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। जेई के इस बयान के बाद अब विभागीय स्तर पर होने वाली कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है।

वहीं, जांच के दौरान मौके पर काम नहीं मिलने और बाद में काम कराए जाने की बात सामने आने से भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा कार्यों में यदि समय रहते स्थलीय जांच नहीं होती तो कागजों में कार्य पूरा दिखाए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

फाइल रुकी, अब कार्रवाई का इंतजार

मामले में संबंधित कार्य की फाइल पहले से रुकी होने की बात सामने आने के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विभागीय जांच में क्या निष्कर्ष निकलता है। ग्रामीणों की मांग है कि मौके की स्थिति के साथ मस्टररोल, भुगतान और कार्य से जुड़े अभिलेखों का भी मिलान कराया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

अब देखना यह है कि जांच के बाद विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई की जाती है और कथित अनियमितताओं की जिम्मेदारी किसकी तय होती है। अधिकारियों की कार्रवाई के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
तीज के रंग में रंगे नन्हे-मुन्ने, गीत-संगीत और नृत्य से सजाया उत्सव
मेरठ। गुरुवार को डी मोनफोर अकैडमी के किंडरगार्डन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ तीज उत्सव मनाया। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर तीज पर्व की परंपराओं को जीवंत कर दिया।

तीज भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण लोकपर्व है, जो पारंपरिक त्योहारों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और त्योहारों के महत्व से परिचित कराना था। बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम स्थल पर उत्सव का माहौल बन गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री समीर वर्मा ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के लिए केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए वे अपनी संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के महत्व को सहज एवं आनंदपूर्ण तरीके से सीखते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह, रचनात्मकता और सांस्कृतिक जागरूकता देखने को मिली। नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल पारंपरिक रंगों व उल्लास से भर उठा।