दशमेश पब्लिक स्कूल रामराज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
बहसुमा मेरठ रामराज। दशमेश पब्लिक स्कूल रामराज में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता और प्रधानाचार्य आमिर खान ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने ‘कदम-कदम बढ़ाए जा’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ जैसे देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और बलिदान को जीवंत किया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से गूंज उठा।
नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने कविताओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ का भी उत्साह बढ़ाया।
विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। हमें केवल अच्छा विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही बच्चे आगे चलकर देश की दिशा और दशा तय करेंगे।
प्रधानाचार्य आमिर खान ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना से ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर, हर्षिका अरोड़ा, गुरजीत कौर, चरणजीत कौर, कोमल राणा, मोनिका, खुशबू रानी, दीप्ति शर्मा, रेनू, अशोक कुमार, निखिल कुमार, सुशील कुमार, अवतार देशवाल, प्रवेश कुमार, धनवीर सिंह, सूरज जैन, विजय कुमार, संजीव कुमार, सूर्य कुमार, अनिकेत राणा, मुकेश कुमार, बलेराम सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

बहसुमा मेरठ रामराज। दशमेश पब्लिक स्कूल रामराज में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता और प्रधानाचार्य आमिर खान ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

मवाना। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मवाना स्थित आईटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और तिरंगे के गौरव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
हस्तिनापुर ब्लॉक के जेई सोलंकी बोले—फाइल पहले से रुकी हुई है, आगे की कार्रवाई की जाएगी
मेरठ। गुरुवार को डी मोनफोर अकैडमी के किंडरगार्डन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ तीज उत्सव मनाया। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर तीज पर्व की परंपराओं को जीवंत कर दिया।
आधी रात तक शाहपुर-बटावली नहर कांवड़ मार्ग पर टीम के साथ गश्त करती रहीं रेंजर, शिवभक्तों ने कहा- हर विभाग में ऐसे जिम्मेदार अधिकारी होने चाहिए
बहसूमा। सावन मास के पावन अवसर पर प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री एवं हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक रविवार को सैफपुर-फिरोजपुर स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के कांवड़ मार्ग स्थित शाहपुर बटावली नहर पर तेंदुए की संभावित गतिविधियों की सूचना के बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। हस्तिनापुर रेंज अधिकारी खुशबू उपाध्याय के निर्देशन में वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और 24 घंटे निगरानी बनाए हुए है। विभाग का कहना है कि अब तक तेंदुए के हमले से किसी भी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।
Aug 18 2026, 17:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.2k