रोडवेज ज्ञानपुर से तिरंगा रैली निकालकर जनपद वासियों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को किया गया जागृत- डॉ धर्मेन्द्र सिंह
नितेश श्रीवास्तव
भदोही हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत विधान परिषद डॉ.धर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, भाजपा दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार के उपस्थिति में रोड़वेज ज्ञानपुर से चित्रांगन लॉन ज्ञानपुर से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।
रैली के चित्रांगन लॉन पहुंचने के उपरांत आयोजित तिरंगा महोत्सव में तिरंगा मेला एवं प्रदर्शनी सहित विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। परिसर में तिरंगा थीम आधारित रंगोली, कलाकृतियां, सजावट एवं अलंकरण विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने अतिथियों का अभिनंदन किया विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वतंत्रता संघर्ष और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ देशवासियों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से राष्ट्रभक्ति का संदेश गांव-गांव और घर-घर पहुंच रहा है। सभी नागरिकों को अभियान से जुड़कर अपने घर तिरंगा फहराना चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव, एकता और देशप्रेम का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत कर रहा है। तिरंगा रैली में विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता सराहनीय है। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अभियान को सफल बनाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। ज्ञानपुर में आयोजित तिरंगा रैली में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की भागीदारी ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सभी लोग अभियान में सहभागी बनकर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम में तिरंगे के महत्व को बताना एवं नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं उसके सही उपयोग के बारे में जानकारी दी। तिरंगा रैली गांव-गांव एवं गलियों से होते हुए विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई, जहां राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। जिलाधिकारी ने सभी से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के माध्यम से जनपद में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की भावना के साथ हम सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए तथा देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कलाकारों एवं जनपदवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक भदोही रवींद्रनाथ त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हौसला पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विनय श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय, जनप्रतिनिधिगण एवं शिक्षक, गणमान्य नागरिक , भारी संख्या में स्कूल के बच्चे उपास्थित रहे।
Aug 14 2026, 17:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1