शादी के लिए प्रताड़ित करने वाला गिरफ्तार:टावर पर चढ़कर दी थी आत्महत्या, झूठे मुकदमे की धमकी

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही जिले के गोपीगंज थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शादी के लिए एक महिला को प्रताड़ित करने, आत्महत्या की धमकी देने और झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप में की गई है। आरोपी ने मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी थी।

विकास गुप्ता नामक व्यक्ति ने गोपीगंज थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि विजय कुमार गौतम नामक अभियुक्त उनकी बहन को लंबे समय से शादी के लिए परेशान कर रहा था। आरोपी एक लाख रुपये की मांग कर रहा था और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।

शिकायत के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को अभियुक्त विजय कुमार गौतम एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने धमकी दी कि यदि उसकी शादी वादी की बहन से नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगा और वादी के परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा देगा। इस तहरीर के आधार पर गोपीगंज थाने में मु0अ0सं. 0326/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78, 74, 308(5), 351(3) और 226 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा के नेतृत्व में गोपीगंज पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त विजय कुमार गौतम को धनापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय कुमार गौतम (उम्र करीब 26 वर्ष) पुत्र होरीलाल गौतम निवासी ग्राम घनश्यामपुर, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही के रूप में हुई है। इस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संतोष कुमार और मुख्य आरक्षी संजय सरोज द्वारा की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सावन के पहले सोमवार पर भदोही पुलिस मुस्तैद: प्रमुख मंदिरों और गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, पावन सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद भदोही पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना था।

इस अवसर पर, जनपद के सभी प्रमुख शिवालयों, मंदिरों और गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत इंतजाम किए गए थे।

इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा और थानाध्यक्ष कोइरौना ने पुलिस बल के साथ प्रसिद्ध सेमराध धाम मंदिर और गंगा घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ज्ञानपुर ने भी पुलिस बल के साथ कस्बा ज्ञानपुर स्थित प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर परिसर का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने, श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात संचालन का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख मंदिरों, शिवालयों और गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भदोही पुलिस ने जनपदवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे दर्शन-पूजन के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिसकर्मी से संपर्क करें।
भदोही अपर पुलिस अधीक्षक ने श्रावण मास के पहले सोमवार पर:मंदिरों और घाटों पर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया

रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। श्रावण मास के पहले सोमवार को भदोही जनपद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बड़े शिव मंदिर, गोपीगंज, सीतामढ़ी धाम (थाना कोइरौना) और सीतामढ़ी घाट/गंगा घाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल, घाटों और यातायात व्यवस्था का गहनता से मुआयना किया। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया।

ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। भीड़ प्रबंधन, सुगम एवं सुरक्षित दर्शन, यातायात संचालन, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से दर्शन-पूजन करने के लिए प्रेरित किया। संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए।

श्रावण मास के पहले सोमवार के अवसर पर जनपद के सभी प्रमुख शिव मंदिरों, धार्मिक स्थलों और गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जनपद पुलिस ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक और प्रभावी इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धापूर्वक दर्शन एवं पूजन कर सकें।
तीरंदाजी में सभ्या और आदर्श ने साधा स्वर्ण पदक पर निशाना
नितेश श्रीवास्तव

भदोही। ईस्ट जोन सीबीएसई तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन 28 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक तौरीन वर्ल्ड स्कूल रांची झारखंड में आयोजित हुआ जिसमें मनवासा विद्या पब्लिक स्कूल मंगापट्टी सुधवै जंगीगंज भदोही की सभ्या सिंह ने इण्डियन राउंड 14 वर्षीय बालिका वर्ग और आदर्श तिवारी ने इण्डियन राउंड 14 वर्षीय बालक वर्ग के मिक्स टीम मे दोनों तीरंदाजों ने स्वर्ण पदक एवं इंड्यूजुवल में कांस्य पदक अर्जित कर भदोही जनपद का मान बढ़ाया है।

इन खिलाड़ियों ने कुल चार पदक प्राप्त किए इसके अलावा दयाल आर्चरी एकेडमी के सूर्य प्रताप गुप्ता ने रिकर्व राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर इन तीनों धनुर्धरों का चयन नेशनल सीबीएसई आर्चरी चैम्पियनशिप जो आजमगढ और पानीपत में सितंबर में आयोजित होगा। इन बच्चो के उपलब्धी पर विद्यालय के प्रबंधक शिव प्रकाश सिंह ने कहा बच्चो की लगन और मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।

जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों भदोही के तीरंदाज अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित कर जनपद को गौरवान्वित करेंगे। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विश्वभर दयाल आलोक कुमार वैभव दीक्षित सुमन उर्मिला दुर्गा प्रसाद आर्यन आशुतोष दीप चंद्र आदि ने पदक विजेताओं को बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिये।
भदोही में कांवड़ यात्रा की तैयारी:डीएम-एसपी ने रूट डायवर्जन, सुरक्षा व्यवस्था परख

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद भदोही का भ्रमण किया। उन्होंने प्रयागराज बॉर्डर (भीटी) समेत कांवड़ मार्गों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर पुलिस प्रबंधन, रूट डायवर्जन, यातायात तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान, कांवड़ यात्रा रूट और बैरियर ड्यूटी की जांच की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा के लिए निर्धारित उत्तरी लेन पर वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए।

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों, शिविरों और शिवालयों के पास गंदगी नहीं होनी चाहिए। साथ ही, पेय जल आपूर्ति और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी नगरीय निकायों और विकासखंडों को सफाई व्यवस्था और पेय जल आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

श्रद्धालुओं को संचारी रोगों और मच्छर जनित बीमारियों से बचाने के लिए कांवड़ यात्रा मार्गों और शिवालयों के पास चूना, ब्लीचिंग पाउडर और दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर विद्युत व्यवस्था, लाइन और पोल व्यवस्थित रहें, ताकि बिजली के स्पर्शाघात से कोई घटना न घटे।

डीएम ने शिवालयों, पूजा स्थलों और उनके आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ वहां तक जाने वाली सड़कों और गलियों की बेहतर साफ-सफाई, पेय जल आपूर्ति और निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्गों और शिवालयों के पास मोबाइल टॉयलेट स्थापित करने तथा सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई पर ध्यान देने को भी कहा।

इसके अतिरिक्त, कांवड़ यात्रा मार्गों वाले सभी नगरीय निकायों में क्विक रिस्पांस टीम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फैले, इसके लिए कांवड़ यात्रा मार्गों और शिवालयों के पास डस्टबिन रखवाने को कहा गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल और उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर भी उपस्थित रहे।
चोरी की साइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार:गोपीगंज पुलिस ने 28 जुलाई की घटना में की कार्रवाई

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने चोरी की एक साइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गोपीगंज थाना पुलिस द्वारा शनिवार को की गई। अभियुक्त के पास से 28 जुलाई को चोरी हुई साइकिल बरामद की गई है।

यह घटना 28 जुलाई 2026 को जीटी रोड स्थित मॉडल शॉप के सामने हुई थी, जहां से एक गोल्ड लाइन राइनो ब्रांड की लाल रंग की साइकिल चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना गोपीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 0325/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोपीगंज पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। अभियुक्त को प्रभावती हॉस्पिटल रोड, गेराई मोड़ से पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान छोटक शाह उर्फ भोला शाह (लगभग 36 वर्ष) पुत्र भोला शाह निवासी सराय जगदीश, थाना गोपीगंज, जनपद भदोही के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 18 इंच की लाल रंग की गोल्ड लाइन राइनो साइकिल बरामद की है।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने 28 जुलाई 2026 को जीटी रोड स्थित मॉडल शॉप के सामने से साइकिल चोरी की थी। उसने बताया कि गिरफ्तारी के समय वह साइकिल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में जा रहा था। विधिक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शशांक बाजपेयी (चौकी प्रभारी कस्बा गोपीगंज) और हेड कांस्टेबल मिथिलेश सिंह शामिल थे।
उप स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज का दावा बड़ा अस्पताल तक पहुंचने का रास्ता छोटा


*206 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने 37 तक पहुंचने का रास्ता ही नहीं है, बारिश में पानी भरने पर मरीज जाते ही नहीं*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले में कागजों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर चमक रहे हैं, लेकिन धरातल पर पगडंडी और कीचड़ मरीजों का स्वागत करते हैं। शनिवार को पड़ताल में जिले के 206 स्वास्थ्य केंद्रों में से 37 तक पहुंचने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं है। एंबुलेंस का तो सवाल ही नहीं, गर्भवती महिलाओं को सेंटर से एंबुलेंस तक स्वयं ही पहुंचना पड़ता है। बारिश में उपकेंद्र तक पहुंचना मरीजों के लिए अग्निपरीक्षा देने जैसे है। गर्भवती महिलाएं और बच्चे जैसे-तैसे सेंटर तक पहुंचती हैं। केंद्र के अंदर दवा और उपकरण सहित व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं, लेकिन मरीजों के लिए पहुंच मार्ग नहीं है। जिले के ग्रामीण अंचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 206 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं। यहां एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की तैनाती है। इन केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं का उपचार और बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। हर महीने अनुमानित 700 से 800 प्रसव होते हैं। इनमें 60 से 65 फीसदी प्रसव ग्रामीण अंचल यानी उपकेंद्रों पर होते हैं।



हमारी टीम ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक जाने वाले रास्तों की पड़ताल की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के रास्ते ठीक मिले, लेकिन कई आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक पहुंचने वाले मार्ग बदहाल मिले। जिम्मेदार अधिकारी भी इस समस्या से अनभिज्ञ बने हुए हैं। केंद्रों पर ओपीडी संचालित हो रही है, लेकिन पहुंच मार्ग अधूरा है। 206 में से 37 केंद्र ऐसे हैं, जहां तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता नहीं है। टीम वारी, लक्षमणा, दशवतपुर, नई बाजार और साडा केंद्र पहुंची। कहीं 50 मीटर तो कहीं 500 मीटर तक कच्चा रास्ता है, जहां वाहन भी नहीं पहुंच पाते।

इन उपकेंद्रों तक पगडंडी और कच्ची सड़क
कटेबना, तिवारीपुर, होलपुर, गड़ेरियापुर, सोनईचा, अरई उपरवार, ऊंज, बिछिया, महजूदा, कोछिया, लालीपुर, बरमोहनी, चौरापुर बैदान, दशवतपुर, वारी, रेगरा, सागरपुर, श्रवेली, भुलईपुर, डमरी, मर्चवार, रवेली, अवसानपुर, मई हरदोपट्टी, बभनौटी, बरदहां, चौरी, उधवा, पिपरिस, रया, नई बाजार, परगासपुर ओल्ड, कुकरौठी, जोगीपुर, असती और माधोपुर आदि।




आयुर्वेदिक अस्पताल के रास्ते पर जमा है पानी
मोढ़ आयुर्वेदिक अस्पताल जाने वाले रास्ते पर बारिश का पानी जमा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को मोढ़ बाईपास से होकर आने में दिक्कत होती है। सराय गांव के लोग भी इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार रास्ते की मरम्मत के लिए अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस है।
उप स्वास्थ्य केंद्र वारी पर सुबह 10:30 बजे ताला लगा मिला। केंद्र पर कोई मौजूद नहीं था। केंद्र तक पहुंचने का रास्ता बदहाल था। बारिश के बाद मरीज यहां नहीं आते हैं। परिसर और आसपास पानी तथा कीचड़ जमा होने से मरीज पीएचसी कसियापुर चले जाते हैं।
दोपहर दो बजे उप स्वास्थ्य केंद्र लालीपुर पहुंची। यहां मरीज दवा लेने आए थे। बिना बारिश के भी परिसर में कीचड़ था। हल्की बारिश होने पर करीब 100 मीटर तक पानी भर जाता है, जिससे मरीजों को परेशानी होती है।
औराई के लक्षमणा केंद्र के समीप खड़ंजा बना है, लेकिन बारिश में यहां करीब एक फीट तक पानी भर जाता है। मरीज और तीमारदार जलभराव के बीच होकर केंद्र पहुंचते हैं। केंद्र में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है।
ये भी पढ़ें




206 उप स्वास्थ्य केंद्रों में 37 को छोड़कर सभी पर रास्ता बन गया है। पंचायत राज विभाग को रास्ता निर्माण के लिए पत्र लिखा गया है। बारिश के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है। - डॉ. एसके चक, सीएमओ, भदोही
भदोही में 101 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित:जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने नियमित उपचार और पौष्टिक आहार का महत्व बताया*
नितेश श्रीवास्तव

भदोही । भदोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पोषण पोटली वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने 101 महिला एवं पुरुष क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की।

वितरण के दौरान, त्रिपाठी ने रोगियों को नियमित उपचार, पौष्टिक आहार और सकारात्मक सोच के साथ बीमारी से लड़ने के लिए प्रेरित किया। पोषण पोटली के साथ, सभी महिला रोगियों को एक-एक साड़ी और पुरुष रोगियों को एक गमछा भी दिया गया।

अनिरुद्ध त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि "भदोही ने ठाना है, क्षय रोग को भगाना है।" उन्होंने जोर दिया कि क्षय रोग कोई अभिशाप नहीं है, बल्कि समय पर इलाज और उचित पोषण से इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने 'क्षय रोग हारेगा, भारत जीतेगा' का संकल्प दोहराया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि उनकी ओर से हर महीने 101 मरीजों को पोषण पोटली वितरित की जाती है। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संतोष चक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक गुप्ता और विनीत बरनवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
चोरी के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:दुर्गागंज पुलिस ने 6 चोरी के मोबाइल बरामद किए


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही के ऊँज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की दो बैटरियों के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई दोनों 'डायनेक्स' कंपनी की बैटरियां भी बरामद की हैं।

यह मामला मिर्जापुरी फिलिंग स्टेशन (जी.टी. रोड, नवधन) के मैनेजर रमेश यादव की शिकायत पर दर्ज किया गया था। रमेश यादव ने अपनी तहरीर में बताया था कि 29/30 जुलाई 2026 की रात उनके पेट्रोल पंप परिसर में खड़े एक ट्रक कंटेनर (नंबर MP 09KC4575) की दो बैटरियां चोरी हो गई थीं। ड्राइवर ने सुरक्षा के मद्देनजर ये बैटरियां निकालकर फिलिंग स्टेशन के पास रखी थीं।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऊँज में मु0अ0सं0 083/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, थाना ऊँज पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने मिर्जापुरी फिलिंग स्टेशन के पास कलिंजरा नहर पुलिया के पास से दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करन (पुत्र राजू, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी ग्राम पक्का पोखरा घोसिया, थाना औराई, जनपद भदोही) और सलीम शेख (पुत्र दानिश शेख, निवासी जानकी नगर, थाना मुडाडोई, जिला वीरभूमि, पश्चिम बंगाल, हाल पता मोहल्ला मेवडापुर, थाना गोपीगंज, जिला भदोही) के रूप में हुई है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 29/30 जुलाई 2026 की रात मिर्जापुरी फिलिंग स्टेशन, नवधन से ये पुरानी ट्रक बैटरियां चुराई थीं और उन्हें ऊँचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर विधिक कार्यवाही के उपरांत उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव, हेड कांस्टेबल विकास कुमार और कांस्टेबल देवेंद्र यादव शामिल थे।
चोरी की दो बैटरियों संग दो गिरफ्तार: ऊँज पुलिस ने मिर्जापुरी फिलिंग स्टेशन से चोरी का खुलासा किया
नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही के ऊँज थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की दो बैटरियों के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई दोनों 'डायनेक्स' कंपनी की बैटरियां भी बरामद की हैं।

यह मामला मिर्जापुरी फिलिंग स्टेशन (जी.टी. रोड, नवधन) के मैनेजर रमेश यादव की शिकायत पर दर्ज किया गया था। रमेश यादव ने अपनी तहरीर में बताया था कि 29/30 जुलाई 2026 की रात उनके पेट्रोल पंप परिसर में खड़े एक ट्रक कंटेनर (नंबर MP 09KC4575) की दो बैटरियां चोरी हो गई थीं। ड्राइवर ने सुरक्षा के मद्देनजर ये बैटरियां निकालकर फिलिंग स्टेशन के पास रखी थीं।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऊँज में मु0अ0सं0 083/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, थाना ऊँज पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने मिर्जापुरी फिलिंग स्टेशन के पास कलिंजरा नहर पुलिया के पास से दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करन (पुत्र राजू, उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी ग्राम पक्का पोखरा घोसिया, थाना औराई, जनपद भदोही) और सलीम शेख (पुत्र दानिश शेख, निवासी जानकी नगर, थाना मुडाडोई, जिला वीरभूमि, पश्चिम बंगाल, हाल पता मोहल्ला मेवडापुर, थाना गोपीगंज, जिला भदोही) के रूप में हुई है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 29/30 जुलाई 2026 की रात मिर्जापुरी फिलिंग स्टेशन, नवधन से ये पुरानी ट्रक बैटरियां चुराई थीं और उन्हें ऊँचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर विधिक कार्यवाही के उपरांत उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव, हेड कांस्टेबल विकास कुमार और कांस्टेबल देवेंद्र यादव शामिल थे।