भक्ति और श्रद्धा से गूंजा मां भद्रकाली धाम, सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
हस्तिनापुर (मेरठ)। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी हस्तिनापुर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर, अकबरपुर इच्छाबाद में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक एवं भाजपा मेरठ जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने विधि-विधान के साथ किया। इस दौरान मंदिर के महंत परणपुरी जी महाराज तथा आचार्य हरिओम शर्मा ने मां भद्रकाली का पूजन एवं विशेष आरती संपन्न कराई।
संगीतमय सुंदरकांड पाठ का वाचन गायक गगन शर्मा (बहसूमा) ने किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिरस की धारा बहती रही और श्रद्धालु श्रीराम तथा मां भद्रकाली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्य एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
विशेष आरती के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि आषाढ़ और माघ माह में मां भद्रकाली का विशाल मेला आयोजित होता है, जिसमें दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मां भद्रकाली की कृपा से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, अनिल चपराणा, सोनू त्यागी, मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, राजीव चौधरी, ललित त्यागी, सोहनवीर सिंह, यशवीर सिंह, कमल सिंह, सोमनाथ पपनैजा, दर्शन भारद्वाज, महकार सिंह, वीर सिंह, गजेंद्र सिंह, मुनेन्द्र प्रधान, ब्लॉक प्रमुख नितिन पो
Jul 27 2026, 19:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k