मनरेगा में 'फोटो हाजिरी' का खेल? ग्रामीणों ने उठाए गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
रामराज/सैफपुर-फिरोजपुर (मेरठ)। ग्राम सैफपुर-फिरोजपुर में संचालित जीआरएमजी मनरेगा कार्यों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई स्थानों पर बिना काम कराए ही लोगों की केवल फोटो खींचकर मनरेगा में उपस्थिति दर्ज की जा रही है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों में वास्तविक मजदूरों के बजाय केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उनका आरोप है कि कई लोगों ने मौके पर काम ही नहीं किया, फिर भी उनकी उपस्थिति दर्ज कर ली गई। इसे लेकर गांव में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीण कंवरपाल ने आरोप लगाया कि गांव में मनरेगा कार्यों में लंबे समय से अनियमितताओं का सिलसिला जारी है। कई कार्य कागजों में पूरे दिखाए जाते हैं, जबकि धरातल पर उनकी स्थिति अलग नजर आती है। उनका कहना है कि पूर्व में भी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों के अनुसार पूरे मामले से पंचायत अधिकारी धीर सिंह को भी अवगत करा दिया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो योजना में बड़े स्तर पर अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।

ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा कार्यों में यदि कहीं भी अनियमितताएं हो रही हैं तो इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उनका आरोप है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि  सरकार भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात करती है, इसलिए ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर
कांवड़ यात्रा से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, अधिकारियों ने परखी सुरक्षा तैयारियां
बहसूमा। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सीओ मवाना पंकज लवानिया, एसडीएम मवाना संतोष कुमार तथा बहसूमा थाना प्रभारी रविंद्र पवार ने पुलिस बल के साथ शाहपुर बटावली गांव स्थित नहर पुल पर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को मार्ग में किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
भक्ति और श्रद्धा से गूंजा मां भद्रकाली धाम, सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
हस्तिनापुर (मेरठ)। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी हस्तिनापुर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर, अकबरपुर इच्छाबाद में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक एवं भाजपा मेरठ जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने विधि-विधान के साथ किया। इस दौरान मंदिर के महंत परणपुरी जी महाराज तथा आचार्य हरिओम शर्मा ने मां भद्रकाली का पूजन एवं विशेष आरती संपन्न कराई।

संगीतमय सुंदरकांड पाठ का वाचन गायक गगन शर्मा (बहसूमा) ने किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिरस की धारा बहती रही और श्रद्धालु श्रीराम तथा मां भद्रकाली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्य एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

विशेष आरती के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि आषाढ़ और माघ माह में मां भद्रकाली का विशाल मेला आयोजित होता है, जिसमें दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मां भद्रकाली की कृपा से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, अनिल चपराणा, सोनू त्यागी, मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, राजीव चौधरी, ललित त्यागी, सोहनवीर सिंह, यशवीर सिंह, कमल सिंह, सोमनाथ पपनैजा, दर्शन भारद्वाज, महकार सिंह, वीर सिंह, गजेंद्र सिंह, मुनेन्द्र प्रधान, ब्लॉक प्रमुख नितिन पो
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह को छह माह का सेवा विस्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह के कार्यकाल में छह महीने का सेवा विस्तार प्रदान किया है। कुलाधिपति के इस निर्णय के बाद प्रो. सिंह निर्धारित विस्तारित अवधि तक विश्वविद्यालय के कुलपति पद का दायित्व निभाती रहेंगी।
प्रो. मांडवी सिंह विश्वविद्यालय की प्रथम कुलपति हैं। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में उनके प्रयासों को व्यापक सराहना मिली है। सेवा विस्तार से विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक और विकासात्मक योजनाओं को निरंतरता मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विश्वविद्यालय परिवार ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे संस्थान के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
किसानों को वैज्ञानिक खेती के गुर, कीट-रोग नियंत्रण और बीमा की दी जानकारी
बहसूमा (मेरठ)। गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों को आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम मोहम्मदपुर सकिष्ठ में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। रविदत्त शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गन्ना विभाग एवं टिकौला शुगर मिल के अधिकारियों ने किसानों को उन्नत गन्ना उत्पादन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा किसान दुर्घटना बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी।

ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी शोबीर सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने गन्ना फसल में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान कराते हुए विशेष रूप से लाल सड़न और पोक्का बोइंग रोग की रोकथाम एवं उपचार के प्रभावी उपाय बताए। साथ ही किसानों से खेतों का नियमित निरीक्षण करने और रोग के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर तुरंत विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में गन्ना सुपरवाइजर ओमप्रकाश (गन्ना समिति रामराज), टिकौला शुगर मिल के केन मैनेजर दीपक कुमार, गन्ना अधिकारी मनोज राठी, गन्ना सुपरवाइजर रामेंद्र सिंह तथा गन्ना अधिकारी आयुष कुमार ने उन्नत गन्ना प्रजातियों, वैज्ञानिक खेती की तकनीकों, विभागीय योजनाओं और किसान दुर्घटना बीमा योजना के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।

गोष्ठी के दौरान किसानों ने खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया और वैज्ञानिक खेती अपनाकर बेहतर उत्पादन लेने का आह्वान किया।
डी मोनफोर अकादमी में 'प्राचीन भारत और जैव प्रौद्योगिकी' विषय पर विशेष व्याख्यान

बहसूमा (मेरठ)। डी मोनफोर अकादमी में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए "प्राचीन भारत और जैव प्रौद्योगिकी" विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन ज्ञान-परंपरा और आधुनिक विज्ञान के बीच संबंध से परिचित कराना था। व्याख्यान में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां अर्जित कीं।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित शिक्षाविद् डॉ. प्रियांक भारती ने 'प्राचीन ज्ञान' विषय पर व्याख्यान देते हुए श्रीमद्भगवद्गीता के जीवन दर्शन और नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. रूपेश कुमार ने 'प्राचीन भारत और जैव प्रौद्योगिकी' विषय पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए बताया कि आधुनिक विज्ञान और अनुसंधान की कई अवधारणाओं की प्रेरणा भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ी हुई है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि भारत का इतिहास वैज्ञानिक चेतना और समृद्ध ज्ञान से परिपूर्ण रहा है। विद्यार्थियों को अपनी इस गौरवशाली विरासत को समझकर भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करना चाहिए। विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि प्राचीन संस्कृति और आधुनिक तकनीक का समन्वय विद्यार्थियों के समग्र विकास और सशक्त राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. के.के. शर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए। गीता का दर्शन और जैव प्रौद्योगिकी की वैज्ञानिक सोच विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक रूप से समृद्ध बनाती है। उपप्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु चिकारा ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा और सहभागिता की सर
डी मॉनफॉर अकादमी के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधारोपण कर बांटे कागज़ के लिफाफे
बहसूमा (मेरठ)। डी मॉनफॉर अकादमी में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों ने पौधारोपण और प्लास्टिक मुक्त समाज के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 8 के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न औषधीय पौधों का पौधारोपण किया। उन्होंने पौधों के औषधीय महत्व को समझते हुए परिसर को हरित बनाने का संकल्प लिया। वहीं कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने कागज़ के लिफाफे तैयार कर रामराज क्षेत्र की दुकानों पर उनका वितरण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को प्लास्टिक के थैलों से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी दी और कागज़ के लिफाफों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।

विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों का व्यावहारिक अनुभव भी मिलना चाहिए। विद्यालय के निर्देशक डॉ. के.के. शर्मा ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

उपप्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु चिकारा ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार
विद्यालय प्रांगण में एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन भर्ती सम्पन्न

आज नवजीवन इंटर कॉलेज, बहसूमा के विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सीनियर एवं जूनियर डिवीजन की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। भर्ती में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, स्वास्थ्य, अनुशासन एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण किया गया। इस अवसर पर कस्बे के एम.बी.बी.एस. चिकित्सक डॉ. पवन गोयल ने स्वास्थ्य परीक्षण में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट योगेश कुमार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना तथा आत्मविश्वास का विकास करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से एनसीसी के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रथम अधिकारी अतुल देव गौतम, रोहित कुमार, ललित कुमार, एनसीसी यूनिट से नायब सूबेदार शंकर सिंह एवं हवलदार विकल कुमार सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया तथा चयनित एवं प्रतिभागी सभी कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
बहसूमा में दीपक मेडिकल स्टोर, पाठकाइंड लैब्स व श्री ब्लड कलेक्शन सेंटर का शुभारंभ
बहसूमा (मेरठ)। कस्बा बहसूमा में रविवार को दीपक मेडिकल स्टोर, पाठकाइंड लैब्स एवं श्री ब्लड कलेक्शन सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने नवस्थापित चिकित्सा एवं जांच सेवाओं की सराहना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बहसूमा क्षेत्र में आधुनिक पैथोलॉजी जांच एवं ब्लड कलेक्शन की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी और छोटी-छोटी जांचों के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम में दीपक प्रजापति, समद, कुणाल, फरहान, अभिषेक गौड़, ऋषभ गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्थान की उन्नति एवं जनसेवा की कामना करते हुए संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कांवड़ यात्रा-2026: मेरठ पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, सुरक्षा व व्यवस्थाओं की तैयारियों का लिया जायजा

-  चार राज्यों के अधिकारियों के साथ हुई इंटर-स्टेट समन्वय बैठक, ड्रोन निगरानी, ट्रैफिक डायवर्जन और कंट्रोल रूम संचालन पर विशेष जोर

मेरठ। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सोमवार को मेरठ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मेरठ मंडल आयुक्त सभागार में आयोजित इंटर-स्टेट समन्वय बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन, हाई-सिक्योरिटी सर्विलांस, ड्रोन मॉनिटरिंग, कंट्रोल रूम संचालन तथा राज्यों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य सचिव और डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से पूरे कांवड़ मार्ग की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए।
समीक्षा बैठक के बाद मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल और डीजीपी राजीव कृष्ण ने कांवड़ यात्रा कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इसके पश्चात दोनों अधिकारियों ने मेरठ स्थित श्री औघड़नाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन की कामना की।