38 वर्षों की सेवा के बाद डॉ. हनुमान प्रसाद मिश्रा का भावभीना विदाई सम्मान, रामराज में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ अभिनंदन
बहसूमा/रामराज (मेरठ)। क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज के महामंत्री एवं आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र बहसूमा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हनुमान प्रसाद मिश्रा के 38 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुआ, जहां ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. मिश्रा को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में लड्डू, समोसे और शीतल पेय वितरित कर उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. हनुमान प्रसाद मिश्रा ने अपने 38 वर्षों के सेवाकाल में हजारों मरीजों का निस्वार्थ भाव से उपचार कर समाज की अमूल्य सेवा की है। उनके कार्य, सरल स्वभाव और सेवा भावना को सदैव याद रखा जाएगा।
सम्मान समारोह में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, वैष्णो दयाल शर्मा, गंगे पंडित, नरेश शर्मा, जितेंद्र फौजी, पुनीत कुमार शर्मा, जोगिंद्र शर्मा, पी.सी. शर्मा, विजय प्रकाश शर्मा, सचिन शर्मा, विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष के.पी. सिंह धीमान, श्री जैन, अमित जैन, सतीश मास्टर, असलम खान, संजीव बड़ौदिया, अकरम, बिरजू, चंद्रपाल मास्टर, कुरी मल्होत्रा, सोनी जैन, कालू, राजेंद्र, सचिन अरोरा, अजीत मिस्त्री, नितिन तोमर, रजत टेलर सहित क्षेत्र के व्यापारी, समाजसेवी एवं सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी ने डॉ. हनुमान प्रसाद मिश्रा के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की काम

बहसूमा/रामराज (मेरठ)। क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज के महामंत्री एवं आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र बहसूमा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हनुमान प्रसाद मिश्रा के 38 वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुआ, जहां ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया।

बहसूमा (मेरठ)। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद मंगलवार को बहसूमा क्षेत्र में हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। बारिश की फुहारों से जहां किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई, वहीं पशु-पक्षियों और छोटे बच्चों को भी गर्मी से राहत मिली। खेतों में खड़ी फसलों को भी इस बारिश से संजीवनी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बहसूमा (मेरठ)। सैफपुर-फिरोजपुर स्थित रामराज मोड़ खुर्द के पास आयोजित संयुक्त पत्रकार महासभा के कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने पत्रकारों के हित में ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि यदि संगठन के किसी पत्रकार के साथ कोई हादसा होता है तो पीड़ित पत्रकार अथवा उसके परिवार को संगठन की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस घोषणा का उपस्थित पत्रकारों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
बहसूमा। बिहार के भोजपुर जनपद में भारत तिवारी की संदिग्ध मृत्यु के मामले को लेकर क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति, रामराज के पदाधिकारियों ने सोमवार को थाना बहसूमा पहुंचकर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र पवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
बहसूमा। भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाल के आह्वान पर काकोरी, लखनऊ स्थित एसपी कार्यालय पर एक पीड़ित महिला दरोगा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 23 जून को प्रस्तावित धरने की तैयारियां चल रही थीं। इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी चौधरी सदरपुर अपनी टीम के साथ लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे थे।
मोनू भाटी। मवाना
Jul 01 2026, 15:27
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k