पंचम बड़े मंगलवार पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य आरती का आयोजन
मेरठ/बहसूमा, 2 जून 2026। ज्येष्ठ मास के पंचम बड़े मंगलवार के अवसर पर मवाना नगर स्थित शिव मंदिर, पक्का तालाब के निकट समस्त सनातन परिवार के तत्वावधान में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम एवं श्रीहनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने देश में चल रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं संकटों से मुक्ति की प्रार्थना करते हुए राष्ट्र में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूरे वातावरण में भक्तिमय भजनों, जयकारों और आरती से आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नामित सभासद अक्षत शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा। उनका उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट कर भक्ति एवं संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग जाति एवं भेदभाव को भुलाकर एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ें, यही इस आयोजन का मुख्य संदेश है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक चौधरी, सभासद अवजीत चौहान, ठाकुर शनि प्रताप, अर्पित पांडे, भाजपा उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोकीनदर गुर्जर, भरत अरोरा, आदित्य ठाकुर, विनोद गुप्ता, विवेक अग्रवाल, सुभाष गाबा, अंकुर सैनी, अमर गुप्ता, पल्लव गुप्ता, आशीष सैनी, मुकुल चौहान, चिराग चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। ⛳️

मेरठ/बहसूमा, 2 जून 2026। ज्येष्ठ मास के पंचम बड़े मंगलवार के अवसर पर मवाना नगर स्थित शिव मंदिर, पक्का तालाब के निकट समस्त सनातन परिवार के तत्वावधान में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम एवं श्रीहनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

करोड़ों रुपए खर्च करके नगर पंचायत बहसूमा में स्ट्रीट लाइट के खंभे (पोल) तो खड़े कर दिए हैं, लेकिन उन पर लाइटें न लगना घोर लापरवाही, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। यह स्थिति न केवल जनता के पैसों की बर्बादी है, बल्कि स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और सुविधा के साथ भी सीधा खिलवाड़ है।इस समस्या और इस पर टिप्पणी के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:1. सुरक्षा और दुर्घटनाओं का खतराखंभे खड़े होने के बावजूद लाइटें न जलने से शाम ढलते ही मुख्य मार्गों और गलियों में अंधेरा छा जाता है। इससे रात में आने-जाने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को खतरा रहता है और अंधेरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।2. भ्रष्टाचार और टेंडर में धांधलीअक्सर ऐसे मामलों में देखा जाता है कि खंभे लगाने के बाद बजट (या तो खत्म हो जाता है) या फिर संबंधित ठेकेदार/वेंडर और अधिकारियों की मिलीभगत के कारण लाइटें लगाने का काम बीच में ही लटका दिया जाता है। यह स्पष्ट तौर पर सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और कमीशनखोरी की ओर इशारा करता है।3. जनविरोधी रवैया और जवाबदेही का अभावलाखों-करोड़ों रुपए के विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित रह जाते हैं। स्थानीय जन प्रतिनिधियों और नगर पंचायत के अधिकारियों की उदासीनता के कारण जनता की गाढ़ी कमाई से खड़े किए गए खंभे शो-पीस बनकर रह गए हैं। वार्ड नंबर 4 मोहल्ला वासियों का कहना है कि अंधेरे के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वार्ड वासियों में डॉ राहुल राजेंद्र कलवा सुलेमान संदीप बाबू मिस्त्री गुलजार इस बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष सचिन सुकड़ी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि हमारा क्षेत्र में नहीं आता है फिर भी हम लगवाने की कोशिश करेंगे
मेरठ।बहसूमा।रामराज। भीषण गर्मी के बीच भारतीय गौ सेवा संघ रामराज इकाई द्वारा मानव सेवा, गौ सेवा और सामाजिक भाईचारे का संदेश देते हुए कार्यालय के बाहर छबील लगाकर राहगीरों, ग्रामीणों और जरूरतमंद लोगों को मीठा शरबत एवं ठंडा जल वितरित किया गया। सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और संगठन के इस प्रयास की सराहना की।
मोनू भाटी, मवाना। सोमवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के छोटे भाई स्वर्गीय प्रतीक यादव की शोकसभा एवं श्रद्धांजलि सभा उनके आवास विक्रमादित्य मार्ग, Lucknow में अत्यंत भावुक वातावरण में आयोजित की गई। स्वर्गीय प्रतीक यादव की धर्मपत्नी एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष Aparna Yadav भी इस दौरान उपस्थित रहीं।
( परविंदर कुमार)
( परविंदर कुमार)
मेरठ/बहसूमा। क्षेत्र के रामराज स्थित लाल पैथोलॉजी लैब, रामलीला ग्राउंड के पास शनिवार 23 मई 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्तदान किया।
Meerut। Bahsuma। भीषण गर्मी के बीच बहसूमा क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मानवता और सेवा भाव की अनूठी मिसाल पेश करते हुए जुम्मे की नमाज के बाद राहगीरों व क्षेत्रवासियों के लिए ठंडे शरबत और पानी की छबील लगाई। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में खूब प्रशंसा हो रही है।
Jun 03 2026, 20:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k