प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत : गोविन्द नारायन शुक्ला*l
*प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन 8 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक प्रशिक्षण*

सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत सोमवार को श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, कलान में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविन्द नारायन शुक्ला ने जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व विधायक सुरेश पासी की मौजूदगी में किया।मुख्य वक्ता गोविन्द नारायन शुक्ला ने “हमारी कार्य पद्धति” विषय पर कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके प्रशिक्षित, अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं।उन्होंने संगठन में प्रशिक्षण,संवाद और नियमित बैठकों को कार्यकर्ता निर्माण का आधार बताया। इसके पहले श्री विश्वनाथ पीजी कालेज के अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश सिंह ने अतिथियों व पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मानित किया। जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रथम दिन आयोजित 8 सत्रों में विचार परिवार, वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास एवं विकास समेत विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र पटेल, सुनील सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर,जोन सह संयोजक प्रशिक्षण महाभियान राजेन्द्र भण्डारी, समेत कई वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।पूर्व जिला महामंत्री घनश्याम चौहान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नियंत्रक आनन्द द्विवेदी,आशीष सिंह रानू व अयोध्या प्रसाद वर्मा ने सक्रिय योगदान दिया।इस दौरान सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह- संयोजक रामचन्द्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह, सीताराम वर्मा,राज प्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम,प्रवीन कुमार अग्रवाल,कृपाशंकर मिश्रा,सुमन सिंह,विजय प्रताप, संदीप सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, विजय मिश्र, गांधी सिंह,विजय रघुवंशी,एलके दूबे,सुभाष चन्द्र,भावना सिंह,डॉ प्रीति प्रकाश,धर्मेन्द्र कुमार, बबिता तिवारी,रेखा निषाद, रचना अग्रवाल, उपमा शर्मा, अनीता पाण्डे,लक्ष्मी सिंह, अशोक कुमार सिंह,अजय सिंह अधियार,राजेश चतुर्वेदी,समेत लगभग 200 पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
परिषद केवल छात्र संगठन नहीं,बल्कि राष्ट्रनिर्माण की भावना से कार्य करने वाला एक व्यापक सामाजिक आंदोलन है,एबीवीपी ने जल मंदिर का का शुभारंभ किया
सुलतानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राणा प्रताप महाविद्यालय इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर “प्रो. यशवंत राव केलकर जल मंदिर” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी एवं परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष अंश द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा राहगीरों के लिए शीतल जल सेवा प्रारंभ की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भीषण गर्मी के समय में इस प्रकार की सेवा गतिविधियाँ समाज के प्रति संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का परिचय देती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। यह जल सेवा न केवल प्यास बुझाने का कार्य करेगी, बल्कि सेवा और मानवता का संदेश भी प्रसारित करेगी। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष अंश ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करने वाला एक व्यापक सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि “प्रो. यशवंत राव केलकर जल मंदिर” सेवा, समर्पण और संस्कार की भावना को सशक्त करेगा। परिषद का प्रत्येक कार्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और संवेदना पहुँचाने के उद्देश्य से किया जाता है। इस अवसर पर प्रांत सेवार्थ विद्यार्थी सह संयोजक रुद्र प्रताप ने कहा कि परिषद निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के बीच सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है। गर्मी के मौसम में शीतल जल सेवा अत्यंत उपयोगी पहल है, जिससे राहगीरों एवं विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। इकाई अध्यक्ष अनुभवी सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल शैक्षिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है,बल्कि समाज के प्रति दायित्व निभाना भी परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विनय सिंह,तेजस्व पाण्डेय, शिखर पाठक, अर्चिता सिंह, अलका, आभा सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण सेवा, सहयोग एवं सामाजिक समर्पण की भावना से ओतप्रोत रहा।
महोबा दलित छात्रा प्रकरण को लेकर कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन*
सरकार बयानबाजी तक ही सीमित, बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम-अभिषेक सिंह राणा*

सुल्तानपुर,महोबा में नीट की तैयारी कर रही दलित छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में किया। कड़ी धूप व प्रचंड लू में कांग्रेस कार्यालय से भारी संख्या में कांग्रेसियों ने जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट और डाकखाना चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दलित बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। बाद में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में आये सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि महोबा जनपद की एक दलित छात्रा, जो नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी, का कोचिंग से लौटते समय कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि उसे 16 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया उसके गुप्तांगो पर जलती सिगरेट से दागा गया साथ ही मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर जबरन शादी कराने का प्रयास भी किया गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने मांग की कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़िता एवं उसके परिवार को जानमाल की सुरक्षा तथा उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। कांग्रेसियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की भी मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बेटियां घर से बाहर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि महोबा की दलित छात्रा के साथ हुई दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। अगर सरकार दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलित, महिलाएं और कमजोर वर्ग सबसे ज्यादा उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं, लेकिन सरकार केवल बयानबाजी तक सीमित है। कांग्रेस पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करेगी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि महिलाओं और दलित समाज के खिलाफ बढ़ते अपराध बेहद चिंताजनक हैं। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, रणजीत सिंह सलूजा, अतहर नवाब, विजय पाल, सुरेशचंद्र मिश्र,दिनेश मिश्र, मनोज तिवारी, सुब्रत सिंह सनी, आवेश अहमद, ममनून आलम, संतोष वर्मा, अरुण तिवारी, राम सरन गौतम,गुड्डु पांडेय, जयप्रकाश तिवारी,विनोद पांडेय, विवेक रफ्तार, राम किशोर गौतम, ओम प्रकाश दुबे, नंदलाल मौर्य, जमीदार यादव, मो अतीक, एकराम, चंद्रभान सिंह, देवेन्द तिवारी, इमरान अहमद,नफीस पठान,मनोज शुक्ल, हामिद राईन, मोहसीन सलीम, सलाहुद्दीन हाशमी आदि लोग मौजूद रहे। भवदीय अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
कार की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

*बंधुआ कला थाना क्षेत्र के हकवा मोड के पास वह हादसा*

सुल्तानपुर के बंधुआ कला थाना क्षेत्र के अलीगंज चौकी अंतर्गत हकुआ मोड के पास सोमवार की सुबह करीब छह बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार डिजायर कार ने भाई सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान कुड़वार थाना इलाके के बहमरपुर निवासी राजाराम प्रजापति(50) व उनके पुत्र सिकंदर प्रजापति(25) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार राजाराम के साले का घर गौरी का पुरवा में है। उनके साले की आंख का ऑपरेशन हुआ है।रविवार की शाम राजाराम अपने बेटे के साथ साले के घर उन्हें देखने गए थे। सोमवार की सुबह दोनों घर लौट रहे थे। हकुआ मोड़ के पास पहुंचे थे की सामने से आ रही तेज रफ़्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मुसाफिरखाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालत में सुधार न होने पर उन्हें सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां दोनों की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद कार्स वालों गाड़ी छोड़कर भाग निकले।राजाराम प्रजापति राजगीर का काम करते हैं। लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से इन दिनों वह घर पर ही रहते थे। वही सिकंदर सूरत में प्राइवेट नौकरी करता था। एक माह पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। सिकंदर की शादी हो चुकी है लेकिन किसी कारण उसकी पत्नी मायके में ही रहती है। दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने लाया जा रहा है। थाना प्रभारी प्रमोद ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

राजाराम के परिवार के गुड्डू ने बताया कि हादसे के बाद जब एंबुलेंस पहुंची तो उनसे मिन्नत की गई की सभी को मेडिकल कालेज ले जाया जाय। लेकिन जबरन एंबुलेंस कर्मी घायलों को लेकर मुसाफिरखाना सीएचसी ही ले गए। उसके बाद उन्हें मेडिकल कालेज रेफर किया गया। मुसाफिरखाना ले जाने की बजाय अगर घायलों को मेडिकल कालेज ले जाया जाता तो समय पर इलाज मिल सकता थ। एंबुलेंस कर्मियों से परिवार जनों की झड़प भी हुई।
गंगा दशहरा पर्व को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु ड्यूटी में लगे पुलिस बल को किया गया ब्रीफ
सुल्तानपुर,आगामी पवित्र गंगा दशहरा पर्व को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 24 मई 2026 को जिलाधिकारी सुलतानपुर इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम  द्वारा ड्यूटी में लगने वाले अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ ब्रीफ किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला, धोपाप घाट थाना क्षेत्र लम्भुआ के सुचारू संचालन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, पार्किंग व्यवस्था, घाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, महिला सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक,सुलतानपुर,    एसडीएम लम्भुआ, क्षेत्राधिकारी लम्भुआ,  क्षेत्राधिकारी लाइन्स, थाना प्रभारी लम्भुाआ,थाना प्रभारी कादीपुर,महिला थाना प्रभारी  व अन्य अधि/कर्म0गण मौजूद रहे।
शहीद करतार सिंह सराभा की 129वीं जयंती पर जदयू प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने दी श्रद्धांजलि

_"शेष कटाए भूमि धरे, तापे राखे पांव" - यही था उनका जीवन मंत्र_

*सुलतानपुर*। 24 मई 1896 को लुधियाना के सराभा गांव में जन्मे *शहीद करतार सिंह सराभा* का जीवन देशभक्ति और बलिदान का पर्याय है। जदयू उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ *श्री ओम प्रकाश उपाध्याय* ने उनके 129वें जन्मदिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज के युवाओं को सराभा जी के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

*अमेरिका में जगाया क्रांति का अलख*
1912 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए करतार सिंह सराभा को वहां भारतीयों के साथ हो रहे नस्लीय भेदभाव ने भीतर तक झकझोर दिया। उन्होंने देखा कि जो भारतीय ब्रिटिश साम्राज्य के लिए लड़ रहे हैं, उसी साम्राज्य के देश में उन्हें "दूसरे दर्जे का नागरिक" समझा जाता है। इसी आक्रोश ने उन्हें *गदर पार्टी* से जोड़ दिया।

1913 में गठित गदर पार्टी के वे सबसे युवा और सक्रिय नेता बने। *"गदर" पत्रिका* का संपादन करते हुए उन्होंने पंजाबी, हिंदी और उर्दू में क्रांतिकारी लेख लिखे। उनके लेखों का नारा था - *"हिंदुस्तान आजाद होकर रहेगा"*।

*19 साल की उम्र में फांसी का फंदा चूमा*
1914 में प्रथम विश्व युद्ध शुरू होते ही सराभा जी भारत लौट आए। उनका लक्ष्य था - ब्रिटिश सेना के भारतीय सैनिकों को विद्रोह के लिए तैयार करना। उन्होंने पंजाब के गाँव-गाँव में जाकर किसानों और सैनिकों को अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट किया।

लेकिन अंग्रेजों की गुप्तचर एजेंसी ने उनके साथियों को बहला-फुसलाकर उनकी योजना लीक करवा दी। 1915 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। महज *19 वर्ष की आयु* में 16 नवंबर 1915 को लाहौर सेंट्रल जेल में उन्हें फांसी दे दी गई।

फांसी से पहले भी उनके चेहरे पर कोई भय नहीं था। वे अक्सर ये पंक्तियां गुनगुनाते थे:
> _"शेष कटाए भूमि धरे, तापे राखे पांव। 
> ऐसा हो तो आओ करतार सिंह सराभा।"_

*भगत सिंह के आदर्श और गुरु*
सरदार भगत सिंह ने सराभा जी को अपना *आदर्श और गुरु* माना था। भगत सिंह ने अपने लेखों में लिखा था कि सराभा जी का बलिदान ही उनके क्रांतिकारी जीवन की प्रेरणा बना।

*ओम प्रकाश उपाध्याय जी ने कहा*: "आज कुछ लोग कहते हैं कि 'दे दी हमें आज़ादी बिना खड़क बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल'। लेकिन सच ये है कि आजादी करतार सिंह सराभा, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे हजारों क्रांतिकारियों के खून और बलिदान से मिली है। इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।"

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सराभा जी के आदर्शों पर चलकर देश की एकता और अखंडता के लिए काम करें।
गर्मी पर भारी पड़ा आस्था का संकल्प,सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्रों की तीन घंटे चली सफाई मुहिम
सुलतानपुर:-भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद गोमती मित्रों का सेवा संकल्प डिगा नहीं,रविवार को गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने सीताकुण्ड धाम पर अपना साप्ताहिक श्रमदान अभियान पूरी निष्ठा के साथ जारी रखा,भारी तपन के बीच गोमती मित्रों ने लगातार तीन घंटे तक पूरे परिसर और सीता उपवन की सफाई की।
अभियान के दौरान न केवल तट व परिसर को चमकाया बल्कि नदी के भीतर प्रवेश कर भारी मात्रा में कूड़ा-करकट, प्लास्टिक,फटे कपड़े और सड़ रही पूजन सामग्री को बाहर निकाल उसे एकत्रित कर उचित निस्तारण के लिए भेजा गया।
वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि मौसम चाहे जैसा भी हो प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में आदि गंगा माँ गोमती को स्वच्छ और निर्मल बनाने का उनका यह संकल्प रुकता नहीं है।
श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, सेनजीत कसौधन, डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अरुण गुप्ता,मुन्ना सोनी,विकास यादव,सौरभ गुप्ता, अजीत शर्मा, राकेश मिश्रा,विकास शर्मा,मुन्ना पाठक,अजय प्रताप सिंह,अभय मिश्रा,अभय सोनी,रामू सोनी,राकेश सिंह दद्दू,ऋतिक आदि उपस्थित रहे।
सुलतानपुर में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू, जिला प्रशासन अलर्ट*
*डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त 360 सिलेंडरों की व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी स्थापित*
सुलतानपुर। जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य द्वारा गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी उपभोक्ताओं तक समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग बनाए रखने की भी अपील की है।
जिला प्रशासन के सक्रिय प्रयासों के तहत रविवार 24 मई 2026 को ऑयल कंपनी के डिपो से 360 अतिरिक्त गैस सिलेंडरों का लोड मंगाया गया। इन सिलेंडरों का वितरण मेसर्स इंडेन गैस सर्विस, कुड़वार सुलतानपुर से जुड़े उपभोक्ताओं को सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुचारू रूप से कराया जा रहा है।
प्रशासन के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस रिफिल उपलब्ध कराई जा रही है और फिलहाल किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
इसके साथ ही जिला पूर्ति कार्यालय सुलतानपुर में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह मोबाइल नंबर 9120098526, 7800900041 एवं 9696282871 पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकता है।
जनहित में जारी।
गर्मी पर भारी पड़ा आस्था का संकल्प,सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्रों की तीन घंटे चली सफाई मुहिम*
सुलतानपुर,भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद गोमती मित्रों का सेवा संकल्प डिगा नहीं,रविवार को गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने सीताकुण्ड धाम पर अपना साप्ताहिक श्रमदान अभियान पूरी निष्ठा के साथ जारी रखा,भारी तपन के बीच गोमती मित्रों ने लगातार तीन घंटे तक पूरे परिसर और सीता उपवन की सफाई की। अभियान के दौरान न केवल तट व परिसर को चमकाया बल्कि नदी के भीतर प्रवेश कर भारी मात्रा में कूड़ा-करकट, प्लास्टिक,फटे कपड़े और सड़ रही पूजन सामग्री को बाहर निकाल उसे एकत्रित कर उचित निस्तारण के लिए भेजा गया। वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि मौसम चाहे जैसा भी हो प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में आदि गंगा माँ गोमती को स्वच्छ और निर्मल बनाने का उनका यह संकल्प रुकता नहीं है। श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, सेनजीत कसौधन, डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अरुण गुप्ता,मुन्ना सोनी,विकास यादव,सौरभ गुप्ता, अजीत शर्मा, राकेश मिश्रा,विकास शर्मा,मुन्ना पाठक,अजय प्रताप सिंह,अभय मिश्रा,अभय सोनी,रामू सोनी,राकेश सिंह दद्दू,ऋतिक आदि उपस्थित रहे।
विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने सुल्तानपुर विधानसभा के लोगों को दी बड़ी सौगात,किया उद्घाटन*
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने सुल्तानपुर विधानसभा के लोगों को बड़ी सौगात दी है। वर्षों ने बिजली को लेकर उपेक्षित चल रहे करौंदिया पुलिस लाइन और आस पास को मोहल्लों के उपकेंद्र बैंक तैयार हो गया है और आज विनोद सिंह ने इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया है। दरअसल करौंदिया पुलिस लाइन और आस पास के करीब आधा दर्जन मोहल्ले लंबे समय से बिजली की समस्या से परेशान थे। इन क्षेत्रों की आबादी बढ़ने के बाद यहां कभी लो बोल्टेज तो कभी ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर जल जाना आम बात हो गई थी। कभी केबिल जलना तो कभी तार टूट कर गिर जाते थे। इसी को लेकर इन तमाम मोहल्ले वासियों ने सुल्तानपुर विधानसभा से विधायक चुने गए विनोद सिंह से गुहार लगाई थी। विनोद सिंह इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। बिजली विभाग से उन्होंने प्रपोजल बनवा का शासन को भिजवाया और लगातार उसके लिए शासन से पैरवी करते रहे। ऊर्जा विभाग के साथ साथ मुख्यमंत्री से मिलते रहे। जिसका परिणाम रहा कि करौंदिया पुलिस लाइन फीडर को स्वीकृति मिली और निर्माण कर प्रारंभ हुआ अभी कुछ दिनों पहले ही फीडर बनकर तैनात हुआ। जिसके बाद आज एक कार्यक्रम के तहत सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह करौंदिया पुलिस लाइन फीडर पहुंचे और इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया। इस दौरान सभासद संजय कप्तान,रमेश सिंह टिन्नू,सुधर तिवारी, अफ़ज़ल अंसारी, संदीप गुप्ता,मनीष जायसवाल ,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल सहित तमाम बीजेपी नेता और कार्यकर्ता के साथ आमजन मौजूद रहे और उन्होंने विधायक विनोद सिंह का आभार व्यक्त किया। वहीं बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विपुल जैन,अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा,उपखंड अधिकारी खूबलाल, अवर अभियंता कृष्ण चंद्र कुशवाहा सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं विनोद सिंह ने लगातार हो रही बिजली कटौती पर कहा कि बिजली आज पूरे देश की बड़ी समस्या बन चुकी है, जिसका संज्ञान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। आज उन्होंने बिजली विभाग के आलाधिकारियों को तलब किया है जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।