गंगा दशहरा पर्व को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु ड्यूटी में लगे पुलिस बल को किया गया ब्रीफ
सुल्तानपुर,आगामी पवित्र गंगा दशहरा पर्व को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 24 मई 2026 को जिलाधिकारी सुलतानपुर इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम  द्वारा ड्यूटी में लगने वाले अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ ब्रीफ किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला, धोपाप घाट थाना क्षेत्र लम्भुआ के सुचारू संचालन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, पार्किंग व्यवस्था, घाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, महिला सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक तैयारियां की गई हैं।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक,सुलतानपुर,    एसडीएम लम्भुआ, क्षेत्राधिकारी लम्भुआ,  क्षेत्राधिकारी लाइन्स, थाना प्रभारी लम्भुाआ,थाना प्रभारी कादीपुर,महिला थाना प्रभारी  व अन्य अधि/कर्म0गण मौजूद रहे।
शहीद करतार सिंह सराभा की 129वीं जयंती पर जदयू प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने दी श्रद्धांजलि

_"शेष कटाए भूमि धरे, तापे राखे पांव" - यही था उनका जीवन मंत्र_

*सुलतानपुर*। 24 मई 1896 को लुधियाना के सराभा गांव में जन्मे *शहीद करतार सिंह सराभा* का जीवन देशभक्ति और बलिदान का पर्याय है। जदयू उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ *श्री ओम प्रकाश उपाध्याय* ने उनके 129वें जन्मदिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज के युवाओं को सराभा जी के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

*अमेरिका में जगाया क्रांति का अलख*
1912 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए करतार सिंह सराभा को वहां भारतीयों के साथ हो रहे नस्लीय भेदभाव ने भीतर तक झकझोर दिया। उन्होंने देखा कि जो भारतीय ब्रिटिश साम्राज्य के लिए लड़ रहे हैं, उसी साम्राज्य के देश में उन्हें "दूसरे दर्जे का नागरिक" समझा जाता है। इसी आक्रोश ने उन्हें *गदर पार्टी* से जोड़ दिया।

1913 में गठित गदर पार्टी के वे सबसे युवा और सक्रिय नेता बने। *"गदर" पत्रिका* का संपादन करते हुए उन्होंने पंजाबी, हिंदी और उर्दू में क्रांतिकारी लेख लिखे। उनके लेखों का नारा था - *"हिंदुस्तान आजाद होकर रहेगा"*।

*19 साल की उम्र में फांसी का फंदा चूमा*
1914 में प्रथम विश्व युद्ध शुरू होते ही सराभा जी भारत लौट आए। उनका लक्ष्य था - ब्रिटिश सेना के भारतीय सैनिकों को विद्रोह के लिए तैयार करना। उन्होंने पंजाब के गाँव-गाँव में जाकर किसानों और सैनिकों को अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट किया।

लेकिन अंग्रेजों की गुप्तचर एजेंसी ने उनके साथियों को बहला-फुसलाकर उनकी योजना लीक करवा दी। 1915 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। महज *19 वर्ष की आयु* में 16 नवंबर 1915 को लाहौर सेंट्रल जेल में उन्हें फांसी दे दी गई।

फांसी से पहले भी उनके चेहरे पर कोई भय नहीं था। वे अक्सर ये पंक्तियां गुनगुनाते थे:
> _"शेष कटाए भूमि धरे, तापे राखे पांव। 
> ऐसा हो तो आओ करतार सिंह सराभा।"_

*भगत सिंह के आदर्श और गुरु*
सरदार भगत सिंह ने सराभा जी को अपना *आदर्श और गुरु* माना था। भगत सिंह ने अपने लेखों में लिखा था कि सराभा जी का बलिदान ही उनके क्रांतिकारी जीवन की प्रेरणा बना।

*ओम प्रकाश उपाध्याय जी ने कहा*: "आज कुछ लोग कहते हैं कि 'दे दी हमें आज़ादी बिना खड़क बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल'। लेकिन सच ये है कि आजादी करतार सिंह सराभा, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे हजारों क्रांतिकारियों के खून और बलिदान से मिली है। इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।"

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सराभा जी के आदर्शों पर चलकर देश की एकता और अखंडता के लिए काम करें।
गर्मी पर भारी पड़ा आस्था का संकल्प,सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्रों की तीन घंटे चली सफाई मुहिम
सुलतानपुर:-भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद गोमती मित्रों का सेवा संकल्प डिगा नहीं,रविवार को गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने सीताकुण्ड धाम पर अपना साप्ताहिक श्रमदान अभियान पूरी निष्ठा के साथ जारी रखा,भारी तपन के बीच गोमती मित्रों ने लगातार तीन घंटे तक पूरे परिसर और सीता उपवन की सफाई की।
अभियान के दौरान न केवल तट व परिसर को चमकाया बल्कि नदी के भीतर प्रवेश कर भारी मात्रा में कूड़ा-करकट, प्लास्टिक,फटे कपड़े और सड़ रही पूजन सामग्री को बाहर निकाल उसे एकत्रित कर उचित निस्तारण के लिए भेजा गया।
वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि मौसम चाहे जैसा भी हो प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में आदि गंगा माँ गोमती को स्वच्छ और निर्मल बनाने का उनका यह संकल्प रुकता नहीं है।
श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, सेनजीत कसौधन, डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अरुण गुप्ता,मुन्ना सोनी,विकास यादव,सौरभ गुप्ता, अजीत शर्मा, राकेश मिश्रा,विकास शर्मा,मुन्ना पाठक,अजय प्रताप सिंह,अभय मिश्रा,अभय सोनी,रामू सोनी,राकेश सिंह दद्दू,ऋतिक आदि उपस्थित रहे।
सुलतानपुर में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारू, जिला प्रशासन अलर्ट*
*डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त 360 सिलेंडरों की व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी स्थापित*
सुलतानपुर। जनपद में रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य द्वारा गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी उपभोक्ताओं तक समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग बनाए रखने की भी अपील की है।
जिला प्रशासन के सक्रिय प्रयासों के तहत रविवार 24 मई 2026 को ऑयल कंपनी के डिपो से 360 अतिरिक्त गैस सिलेंडरों का लोड मंगाया गया। इन सिलेंडरों का वितरण मेसर्स इंडेन गैस सर्विस, कुड़वार सुलतानपुर से जुड़े उपभोक्ताओं को सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुचारू रूप से कराया जा रहा है।
प्रशासन के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस रिफिल उपलब्ध कराई जा रही है और फिलहाल किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
इसके साथ ही जिला पूर्ति कार्यालय सुलतानपुर में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह मोबाइल नंबर 9120098526, 7800900041 एवं 9696282871 पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकता है।
जनहित में जारी।
गर्मी पर भारी पड़ा आस्था का संकल्प,सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्रों की तीन घंटे चली सफाई मुहिम*
सुलतानपुर,भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद गोमती मित्रों का सेवा संकल्प डिगा नहीं,रविवार को गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने सीताकुण्ड धाम पर अपना साप्ताहिक श्रमदान अभियान पूरी निष्ठा के साथ जारी रखा,भारी तपन के बीच गोमती मित्रों ने लगातार तीन घंटे तक पूरे परिसर और सीता उपवन की सफाई की। अभियान के दौरान न केवल तट व परिसर को चमकाया बल्कि नदी के भीतर प्रवेश कर भारी मात्रा में कूड़ा-करकट, प्लास्टिक,फटे कपड़े और सड़ रही पूजन सामग्री को बाहर निकाल उसे एकत्रित कर उचित निस्तारण के लिए भेजा गया। वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि मौसम चाहे जैसा भी हो प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में आदि गंगा माँ गोमती को स्वच्छ और निर्मल बनाने का उनका यह संकल्प रुकता नहीं है। श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, सेनजीत कसौधन, डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अरुण गुप्ता,मुन्ना सोनी,विकास यादव,सौरभ गुप्ता, अजीत शर्मा, राकेश मिश्रा,विकास शर्मा,मुन्ना पाठक,अजय प्रताप सिंह,अभय मिश्रा,अभय सोनी,रामू सोनी,राकेश सिंह दद्दू,ऋतिक आदि उपस्थित रहे।
विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने सुल्तानपुर विधानसभा के लोगों को दी बड़ी सौगात,किया उद्घाटन*
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने सुल्तानपुर विधानसभा के लोगों को बड़ी सौगात दी है। वर्षों ने बिजली को लेकर उपेक्षित चल रहे करौंदिया पुलिस लाइन और आस पास को मोहल्लों के उपकेंद्र बैंक तैयार हो गया है और आज विनोद सिंह ने इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया है। दरअसल करौंदिया पुलिस लाइन और आस पास के करीब आधा दर्जन मोहल्ले लंबे समय से बिजली की समस्या से परेशान थे। इन क्षेत्रों की आबादी बढ़ने के बाद यहां कभी लो बोल्टेज तो कभी ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर जल जाना आम बात हो गई थी। कभी केबिल जलना तो कभी तार टूट कर गिर जाते थे। इसी को लेकर इन तमाम मोहल्ले वासियों ने सुल्तानपुर विधानसभा से विधायक चुने गए विनोद सिंह से गुहार लगाई थी। विनोद सिंह इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। बिजली विभाग से उन्होंने प्रपोजल बनवा का शासन को भिजवाया और लगातार उसके लिए शासन से पैरवी करते रहे। ऊर्जा विभाग के साथ साथ मुख्यमंत्री से मिलते रहे। जिसका परिणाम रहा कि करौंदिया पुलिस लाइन फीडर को स्वीकृति मिली और निर्माण कर प्रारंभ हुआ अभी कुछ दिनों पहले ही फीडर बनकर तैनात हुआ। जिसके बाद आज एक कार्यक्रम के तहत सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह करौंदिया पुलिस लाइन फीडर पहुंचे और इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया। इस दौरान सभासद संजय कप्तान,रमेश सिंह टिन्नू,सुधर तिवारी, अफ़ज़ल अंसारी, संदीप गुप्ता,मनीष जायसवाल ,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल सहित तमाम बीजेपी नेता और कार्यकर्ता के साथ आमजन मौजूद रहे और उन्होंने विधायक विनोद सिंह का आभार व्यक्त किया। वहीं बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विपुल जैन,अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा,उपखंड अधिकारी खूबलाल, अवर अभियंता कृष्ण चंद्र कुशवाहा सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं विनोद सिंह ने लगातार हो रही बिजली कटौती पर कहा कि बिजली आज पूरे देश की बड़ी समस्या बन चुकी है, जिसका संज्ञान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। आज उन्होंने बिजली विभाग के आलाधिकारियों को तलब किया है जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
तिकोनिया पार्क में लगा “हमारा स्वाभिमानकुशभवनपुर” इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड
*स्वामी विवेकानंद के विचारों के साथ नगर को मिला नई पहचान का संदेश*

नगर के तिकोनिया पार्क में आज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा “हमारा स्वाभिमान कुशभवनपुर” इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जहां भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों एवं नगर के गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि जनपदवासियों की लंबे समय से मांग थी कि नगर में सांस्कृतिक पहचान और जनभावनाओं से जुड़े कार्य किए जाएं। इसी क्रम में आधुनिक तकनीक एवं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से युक्त “हमारा स्वाभिमान कुशभवनपुर” इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड स्थापित कराया गया है, जो नगरवासियों को अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और नगर पालिका इस स्थल को प्रेरणा एवं सांस्कृतिक चेतना के केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में कुशभवनपुर नाम को लेकर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह विषय जनभावनाओं से जुड़ा हुआ है और इस संबंध में शासन स्तर तक बात पहुंचाई गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में जनभावनाओं के अनुरूप सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
इस दौरान भारत विकास परिषद के पदाधिकारी, नगर पालिका प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
जनपद में हीटवेव से निपटने हेतु तैयारियों की समीक्षा बैठक कर जिलाधिकारी द्वारा दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश
भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन गंभीर, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक में हुई तैयारियों की समीक्षा

सुलतानपुर, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न प्रकार की सम्भावित आपदाओं विशेष रूप से बाढ़, लू, सूखा, भारी वर्षा से बचाव एवं योजना निर्माण किये जाने को दृष्टिगत रखते हुए जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) राकेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में जनपद में हीट वेव से बचाव, राहत एवं जनजागरूकता, बाढ़ प्रबन्धन, सूखा प्रबन्धन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, विद्युत, श्रम, शिक्षा सहित आदि विभागों द्वारा राहत बचाव सम्बन्धी तैयारियों का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करते हुए विस्तृत समीक्षा की गयी तथा सम्बन्धित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
          
जिलाधिकारी ने कहा कि हीट वेव को एक गंभीर आपदा के रूप में लेते हुए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जिला चिकित्सालय में हीट स्ट्रोक, डायरिया, उल्टी, दस्त से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु पर्याप्त दवाओं, ओआरएस, पेयजल एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। साथ ही चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी संवेदनशीलता के साथ लगायी जाये।
          
बैठक में नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, प्याऊ संचालित कराने तथा साफ-सफाई बनाये रखने तथा तहसील स्तर पर आम जनमानस हेतु कूलरूम तैयार किये जाने के निर्देश दिये गये। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जारी हेल्पलाइन नम्बरों पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाये तथा जल निगम को पर्याप्त जलापूर्ति बनाये रखने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने श्रम विभाग एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्माण स्थलों एवं खुले में कार्य करने वाले श्रमिकों के कार्य समय हेतु श्रम विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी कर समय में परिवर्तन करते हुए दोपहर 12ः00 बजे से 03ः00 के मध्य किसी श्रमिक से कार्य न लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा निर्माण स्थलों, ईट भट्ठों सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर जारी एडवाइजरी का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर विभिन्न स्थलों पर श्रमिकों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प लगाया जाये।
        
जिलाधिकारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा गया कि सभी विद्यालयों को बन्द रखा जाये, किसी प्रकार का समर कैम्प आदि न संचालित किया जाये, यह भी सुनिश्चित करें।
        
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जनपद स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाये, जिसके अंतर्गत सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार कर आमजन को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, अधिक मात्रा में पानी पीने, हल्के सूती वस्त्र पहनने एवं लू से बचाव सम्बन्धी उपायों की जानकारी दी जाये।
        
जिलाधिकारी द्वारा कम बारिश की स्थिति में पड़ने वाले सूखे से निपटने के लिये की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि फसलों को बचाने हेतु उचित व्यवस्था, खराब नलकूपों व सूखे तालाबों को चिन्हित कर ससमय सही करा लिया जाये। सूखे की स्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ सभी को मिले यह सुनिश्चित किया जाय।

जिलाधिकारी द्वारा सम्भावित बाढ़ प्रबन्धन हेतु गोमती नदी में आने वाली बाढ़ से राहत व बचाव हेतु तैयार किये गये एक्शन प्लान की समीक्षा की गयी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि राशन, जरूरत के सामान, दवाईयां, मूलभूत सुविधाएं, नाव, गोताखोर, बाढ़ चौकियां तहसीलवार, बाढ़ शरणालय, स्नेक वेनम, एनडीआरएफ, मेडिकल स्टाफ, पेयजल, खाद्य सामग्री आदि की पहले से तैयारियां कर ली जाय और दिये गये दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि सम्भावित भारी वर्षा के दौरान होने वाले जलभराव की स्थिति से निपटने के लिये नालों की सफाई, ड्रेनेज सिस्टम को साफ रखने की तैयारी पूर्व से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सम्भावित प्रभावित क्षेत्रों में समय से पहले हेल्पलाइन नम्बरों को जनसामान्य तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाये।
       
जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि हीट वेव, सूखा, बाढ़ से सम्बन्धित किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा विभागीय कार्ययोजना के अनुसार सतत निगरानी बनाये रखें। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी। बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रात में बेकाबू डम्फर ने तोड़ी स्कूल की बाउंड्री, बड़ा हादसा टला

*प्राथमिक विद्यालय रामापुर (कुड़वार) में घुसा खनन मिट्टी से लदा डम्फर, सुबह 4 बजे की घटना; स्कूल समय होता तो हो सकता था बड़ा हादसा*


*सुल्तानपुर।* जिले के कुड़वार विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामापुर में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खनन मिट्टी से लदा एक तेज रफ्तार डम्फर अनियंत्रित होकर स्कूल की बाउंड्री दीवार तोड़ते हुए परिसर के अंदर घुस गया।
घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। उस समय स्कूल बंद था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, बाउंड्री दीवार का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और स्कूल परिसर में भी नुकसान की सूचना है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में रात के समय अवैध खनन का काम तेजी से चलता है, जिसमें डम्फर और ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं। ऐसे में हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यही घटना स्कूल के समय होती, तो छोटे-छोटे बच्चों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था।
इस घटना के बाद एक बार फिर खनन गतिविधियों और उनकी निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि रात के समय सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रशासन और संबंधित विभागों की नजर नहीं रहती, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
सुल्तानपुर में कंटेनर-ट्रेलर टक्कर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसे में चालक का कटा पैर,हुई मौत*
सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गुप्तारगंज कस्बे के चंडिका देवी धाम के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर और कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर में कंटेनर चालक की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही थाना कूरेभार पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल कंटेनर चालक को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धम्मौर थाना क्षेत्र के बनकेपुर निवासी मोहम्मद कफील के रूप में हुई है। चालक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भारी वाहन तेज गति से गुजर रहे थे, तभी अचानक अनियंत्रित होकर उनमें जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और देर रात तक यातायात बहाल कराया। थाना कूरेभार के थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि घायल कंटेनर चालक मोहम्मद कफील की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। बल्दीराय के सीओ आशुतोष कुमार ने जानकारी दी कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।