गौसेवा मेरा धर्म और समाजसेवा मेरा संकल्प”—सर्वेश कुमार सिंह*
पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया भव्य सम्मान।

सुलतानपुर,गौमाता की सेवा, सनातन संस्कृति की रक्षा और समाजहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह को भारत विकास परिषद, कुशभवनपुर शाखा द्वारा आयोजित भव्य दायित्व ग्रहण समारोह में विशेष सम्मान से नवाजा गया। समारोह के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने मंच पर सर्वेश कुमार सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जैसे ही उनका सम्मान हुआ, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भारत विकास परिषद् के मंच से सर्वेश कुमार सिंह के गौसेवा, गौसंरक्षण, धर्मांतरण एवं लव जिहाद के विरुद्ध जनजागरण अभियान तथा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की गई। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि सर्वेश कुमार सिंह वर्षों से निस्वार्थ भाव से गौमाता की सेवा और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनके कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद सर्वेश कुमार सिंह ने भारत विकास परिषद परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे जिले, गौसेवकों और उन सभी लोगों का सम्मान है जो निस्वार्थ भाव से समाज और गौमाता की सेवा में लगे हुए हैं। गौसेवा मेरे लिए केवल एक कार्य नहीं, बल्कि पुण्य और धर्म का कार्य है।” उन्होंने विशेष रूप से पिंटू अग्रवाल, आलोक कानोड़िया, दीपक जायसवाल, अनुराग कसौधन सहित भारत विकास परिषद के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा मिला यह सम्मान उन्हें समाज और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा। मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र गुप्ता, प्रांतीय संरक्षक भारत विकास परिषद प्रयाग प्रांत ने कहा कि समाज को सर्वेश कुमार सिंह जैसे कर्मठ और निर्भीक युवाओं की आवश्यकता है, जो धर्म, संस्कृति और गौमाता की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जगजीत सिंह “छंगू” एवं डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने भी मंच से सर्वेश कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित और गौसंरक्षण के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय है।

कार्यक्रम में गोविंद खंडेलवाल, उदय भान सिंह, गोवर्धन दास कानोडिया, आलोक कानोड़िया, धनंजय मुखर्जी, बृजेश बरनवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं परिषद पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ वंदेमातरम् से एवं समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
सुल्तानपुर,अयोध्या डिपो जा रही परिवहन बस में लगी आग,मची अफरा-तफरी*
सुल्तानपुर,अयोध्या डिपो जा रही परिवहन बस में लगी आग। अफरा तफरी के बीच सभी यात्री सुरक्षित उतारे गए बाहर। अमेठी जनपद के दुर्गापुर चौराहे के पास हुआ हादसा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी-सूत्र।
अनुदेशकों को बढ़े मानदेय का बटा चेक, किया सम्मानित*
सुलतानपुर,कलेक्ट्रेट परिसर के नवीन सभागार में अनुदेशक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथि स्वागत के साथ हुई। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में बताया कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा अनुदेशकों के मानदेय में की गई वृद्धि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। प्रदेश स्तर पर अनुदेशक को सम्मानित किया जा रहा हैं जिसके क्रम में यह आयोजन जिला स्तर पर किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में कला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा, कार्यानुभव शिक्षा के अंतर्गत कंप्यूटर शिक्षा, गृहशिल्प, कृषि शिक्षा और उद्यान एवं फसल संरक्षण के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कुल 446 अंशकालिक अनुदेशक कार्यरत जिन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान कुछ चयनित अनुदेशक को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया और उन्हें प्रतीकात्मक रूप से डेमो चेक भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर मौजूद एमएलसी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अनुदेशकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनके प्रयासों से प्राथमिक शिक्षा को मजबूती मिल रही है। भाजपा एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से अनुदेशकों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यक्रम से सकारात्मक संदेश जाएगा और जिले की शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि अनुदेशकों के लंबे संघर्ष और त्याग का परिणाम हैं योगी सरकार ने अनुदेशकों को सम्मानित किया, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष भूमिका, जैसे शिल्पकार के रूप में बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करता हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन के दौरान अनुदेशकों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने सरकार के इस कदम की सराहना की। यह कार्यक्रम अनुदेशकों के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षक गण और बड़ी संख्या में अनुदेशक मौजूद रहे।
बेशकीमती जमीनों पर भूमाफियाओं की निगाहें टिकी,कब्जा कर उसे धीरे-धीरे बेचने में जुटी, प्रशासन भी विराम लगाने में लाचार क्यों *
सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार के बावजूद सुल्तानपुर में भूमाफियों के हौसले बुलंद हैं। हाल ये है कि भूमाफियाओं ने राजस्व विभाग की मिलीभगत से खंड 16 नहर ही पाटकर जमीन में मिला लिया अब उसकी प्लाटिंग कर धीरे धीरे बेचकर ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है। हैरानी इस बात की है कि पूर्व में नहर विभाग को जब इस बात की सूचना मिली तो नहर विभाग,राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जांच करने पहुंची, लेकिन दबंग भूमाफियों ने वहां बवाल कर लिया। पुलिस के साथ रहने के बावजूद टीम को बिना नापजोख के बैरंग वापस लौटना पड़ा। ऐसे में भूमाफिया सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की साख पर बट्टा लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। दरअसल ये मामला है ये गोसाईगंज थानाक्षेत्र के तियरी मछरौली गांव का, इसी गांव से शारदा सहायक खंड 16 की नहर निकली हुई है। आरोप है कि इसी गांव के रहने वाले कुछ दबंग भूमाफियों ने शारदा सहायक खंड 16 की नहर को गांव की पुलिया के बाद जमींडोंज कर दिया और प्लाट में मिलाकर उसका ग्राहकों को बैनामा कर बेचना शुरू कर दिया। हैरानी इस बात की पिछले दिनों इस बात की जानकारी जब खंड 16 के आलाधिकारियों को लगी तो उन्होंने राजस्व, पुलिस और विभाग की संयुक्त टीम भेज कर नहर की माप करवाने पहुंचे। टीम को पहुंचा देख भूमाफियाओं ने विवाद शुरू कर दिया और जांच टीम माप से पहले ही खदेड़ लिया। बेचारे डरे सहमे खंड 16 की टीम को मौके से भागना पड़ा। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसपर पुलिस ने बहुत हल्के में बता कर मामले को रफा दफा कर दिया। सूत्रों की माने तो राजस्व विभाग की टीम इन भूमाफियाओं से मिली हुई है, जांच टीम पहुंचने से पहले ही दबंग भूमाफियाओं को सूचना मिल जाती है। ऐसे में वे सभी एकत्रित होकर विवाद शुरू कर देते हैं। बहरहाल अब ये मामला जिले के तेज तर्रार जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने इसके लिए प्लान भी तैयार कर लिया है,ऐसे भूमाफियाओं के लिए उन्हें अलग क्षेत्र की टीम भेज कर जांच करवानी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी किया जा सके और सरकार की साख पर बट्टा लगाने वालों पर शिकंजा कस कर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि ऐसा कारनामा करने वालों के लिए नजीर बन जाए।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा,पटना के एक युवक की मौत,चालक को नींद आने से बाइक अनियंत्रित,दूसरा गंभीर*
सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना खालिसपुर दुर्गा गांव के पास एक्सप्रेस-वे के 155.6 किलोमीटर पर लगभग 6 बजे हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, होंडा एसपी बाइक (BR01HX8207) पर सवार दोनों युवक गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक को रास्ते में नींद आने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पटना के खगौल निवासी 20 वर्षीय भक्सर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खगौल निवासी 19 वर्षीय शनि गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। घायल शनि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबेडकर नगर रेफर कर दिया। घायल युवक बेहोशी की हालत में था। दोस्तपुर थाना के एसआई कृष पाल यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने यूपीडा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर लगाए गए सेफ्टी बैरियर और सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है। उनके अनुसार, कई बार वाहन गुजरने पर सेफ्टी बैरियर गिर जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद लगभग दो घंटे तक शव सड़क किनारे पड़ा रहा और समय पर उचित व्यवस्था नहीं हो पाई। इस स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।
कटका बाजार में डॉ.सौरभ मिश्र विनम्र के जन्मदिवस पर भव्य कवि सम्मेलन,मेधावी छात्र-छात्राओं और 51 विशिष्ट जनों का होगा सम्मान*
सुल्तानपुर,कटका बाजार स्थित जगदीश्वर मैरिज लॉन में आगामी आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कटका क्लब के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र के जन्मदिवस के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे से होगा। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत प्रस्तुति से होगी, जिसके बाद भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। साथ ही यूपी बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षा, समाज सेवा, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 विशिष्ट जनों को सम्मान देकर उनकी सेवाओं का अभिनंदन किया जाएगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मां कामाख्या धाम के पीठाधीश्वर एवं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक इंद्रेश कौशिक जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक मनीष चंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक एवं साहित्यकार ऋषभदेव शुक्ला,सर्वेश कांत वर्मा,राजकुमार मिश्रा,कांति सिंह, शीतला प्रसाद पांडेय सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। डॉ.सौरभ मिश्र के जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा,साहित्य,संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगा। यह आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्र के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अवसर साबित होगा।
गोमती मित्र मंडल ने सीताकुंड धाम पर चलाया वृहद स्वच्छता अभियान,नदी और नालियों से निकाला टनों कचरा*
सुल्तानपुर,आदिगंगा गोमती की निर्मलता और घाटों की स्वच्छता के लिए समर्पित गोमती मित्रों ने रविवार को सीताकुंड धाम परिसर में वृहद स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया। प्रत्येक रविवार को होने वाले श्रमदान में इस बार परिसर स्थित नालियों की भी सघन सफाई की गई।सुबह से ही अलग-अलग टोलियां बनाकर पूरे परिसर में सफाई कार्य शुरू किया। एक टोली ने मुख्य घाट,सीढ़ियों और मंदिर परिसर की झाडू लगाकर सफाई की तो दूसरी टोली ने धाम परिसर से गुजरने वाली जाम नालियों को साफ किया,नालियों में जमा प्लास्टिक की बोतलें,पॉलीथिन और अन्य ठोस कचरे को बाहर निकालकर डंपिंग स्थल तक पहुंचाया गया जिससे जलभराव की समस्या दूर हुई और पानी का बहाव सुचारू हो सका साथ ही नदी के किनारों और पानी के भीतर फंसी सड़ी-गली पूजा सामग्री,पुराने कपड़े,प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। अभियान के समापन पर गोमती मित्र मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने अपील की कि नदियों को प्रदूषण मुक्त रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन,प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,संत कुमार प्रधान,सेनजीत कसौधन दाऊ,डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,राकेश सिंह दद्दू,मुन्ना सोनी,रामु सोनी,अजय प्रताप सिंह,राजीव कसौधन,आलोक तिवारी,अरुण गुप्ता,विकास यादव,अभय सोनी,अभय मिश्रा,आयुष सोनी,तुषार, हैप्पी,प्रांजल,राज मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर किया विशाल भंडारे का आयोजन

सुल्तानपुर-ज्येष्ठ मास के पावन अवसर पर शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय परिसर में एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और बजरंगबली के जयकारों के साथ हुई। इसके बाद भंडारे का शुभारंभ किया गया, जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से लोगों को प्रसाद वितरित किया। भीषण गर्मी के इस मौसम में बैंक द्वारा राहगीरों के लिए शीतल जल और शर्बत की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने कहा कि ज्येष्ठ मास में दान-पुण्य और सेवा कार्य का विशेष महत्व है। बैंक ऑफ बड़ौदा व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ हमेशा से सामाजिक और धार्मिक सरोकारों से भी जुड़ा रहा है, और इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं ने बैंक प्रबंधन के इस पुनीत कार्य की सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार बरनवाल,उप क्षेत्रीय प्रमुख पंकज कुमार,अंशुल सक्सेना रिजीनल बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर,संदीप समाड़िया क्रेडिट हेड,समीर पात्रा एलडीएम,शास्वत कान्त आदर्श,विपिन कुमार,मनोज वर्मा,शिवम सचान,सुशील कुमार,सुमित सहित बैंक के अन्य कई कर्मचारी मौजूद रहे।
वैश्विक संकट में भी भारत ने जनता को दी राहत : विजय रघुवंशी*

*भारत वैश्विक संकट के बावजूद दुनिया के मुकाबले बेहतर स्थिति में*

*भारत में महंगाई दर 3.48 प्रतिशत जबकि कांग्रेस के समय थी 10 प्रतिशत से ऊपर*

सुलतानपुर। भाजपा प्रवक्ता विजय रघुवंशी ने कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जैसी वैश्विक परिस्थितियों के कारण पूरी दुनिया में तेल संकट गहरा गया है। अमेरिका, चीन और यूरोप जैसे तमाम विकसित देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 20 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, लेकिन भारत में केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता पर न्यूनतम बोझ डालते हुए मात्र 3 रूपए लगभग 3 प्रतिशत की मामूली वृद्धि की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पहले ही पेट्रोल- डीजल पर लगभग 10 रुपये टैक्स कम कर आम लोगों को बड़ी राहत दी थी।आज भी सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए संतुलित निर्णय ले रही है। जहां तक महंगाई दर की बात है तों आज भारत में महंगाई दर 3.48 प्रतिशत हैं जबकि कांग्रेस व सपा सरकार के शासनकाल में महंगाई दर लगातार डबल डिजिट 10 प्रतिशत से ऊपर थी।विजय रघुवंशी ने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में देशवासियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सरकार के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।भारत आज मजबूत नेतृत्व के कारण दुनिया के मुकाबले बेहतर स्थिति में है और यही कारण है कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है।
नीट पेपर लीक औऱ बढ़ती महंगाई पर भड़की कांग्रेस, प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

*युवाओं के भविष्य से भाजपा कर रही खिलवाड़ : अभिषेक सिंह राणा*

*बढ़ती महंगाई से हर वर्ग के लोग है परेशान : शकील अंसारी*

सुल्तानपुर।नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक घोटाले और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किया, जबकि शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में काफी कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लापरवाही के चलते लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है और दूसरी ओर महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नीट पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी एनटीए के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। प्रभावित छात्रों को उचित मुआवजा और न्याय दिया जाए। पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं। आवश्यक रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम नियंत्रित कर आम जनता को राहत दी जाए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि नीट पेपर लीक सरकार की नाकामी और मिलीभगत का बड़ा उदाहरण है। लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। अगर सरकार में नैतिकता बची है तो शिक्षा मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार को आम लोगों की कोई चिंता नहीं है। वहीं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि देश का युवा आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने हर वर्ग को प्रभावित किया है। यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और उग्र रूप देगी।

इस अवसर पर सलाहुद्दीन हाशमी,हौसला प्रसाद भीम,मनोज तिवारी, आरबी पांडे, अतहर नवाब, कमर खान एडवोकेट,ममनून आलम,सुब्रत सिंह सनी,रणजीत सिंह सलूजा,अमोल बाजपेयी, श्याम किशोर,अवधेश गौतम, गुड्डू जायसवाल,मानस तिवारी, हामिद राईन, मोहसिन सलीम, देवेंद्र तिवारी, इमरान अहमद, विवेक सिंह,सुरेश चंद्र मिश्रा, अविनाश हंटर,आवेश अहमद, देवेंद्र श्रीवास्तव,विनय त्रिपाठी, आशीष पाण्डेय,राना पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।