नीट पेपर लीक औऱ बढ़ती महंगाई पर भड़की कांग्रेस, प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
![]()
*युवाओं के भविष्य से भाजपा कर रही खिलवाड़ : अभिषेक सिंह राणा*
*बढ़ती महंगाई से हर वर्ग के लोग है परेशान : शकील अंसारी*
सुल्तानपुर।नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक घोटाले और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किया, जबकि शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में काफी कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लापरवाही के चलते लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है और दूसरी ओर महंगाई ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नीट पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी एनटीए के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। प्रभावित छात्रों को उचित मुआवजा और न्याय दिया जाए। पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं। आवश्यक रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम नियंत्रित कर आम जनता को राहत दी जाए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि नीट पेपर लीक सरकार की नाकामी और मिलीभगत का बड़ा उदाहरण है। लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। अगर सरकार में नैतिकता बची है तो शिक्षा मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार को आम लोगों की कोई चिंता नहीं है। वहीं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि देश का युवा आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने हर वर्ग को प्रभावित किया है। यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और उग्र रूप देगी।
इस अवसर पर सलाहुद्दीन हाशमी,हौसला प्रसाद भीम,मनोज तिवारी, आरबी पांडे, अतहर नवाब, कमर खान एडवोकेट,ममनून आलम,सुब्रत सिंह सनी,रणजीत सिंह सलूजा,अमोल बाजपेयी, श्याम किशोर,अवधेश गौतम, गुड्डू जायसवाल,मानस तिवारी, हामिद राईन, मोहसिन सलीम, देवेंद्र तिवारी, इमरान अहमद, विवेक सिंह,सुरेश चंद्र मिश्रा, अविनाश हंटर,आवेश अहमद, देवेंद्र श्रीवास्तव,विनय त्रिपाठी, आशीष पाण्डेय,राना पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।![]()
![]()


सुल्तानपुर में आज जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान न्याय की आस में दूर दराज से फरियादी अपनी समस्याएं लेकर आए और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। वहीं डीएम ने भी एक एक फरियादियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का भरोसा दिलाया है।
दरअसल जिले की सदर तहसील में आज शासन के निर्देश सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस तहसील दिवस में तहसील क्षेत्र के कोने कोने से फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे हुए थे। वहीं डीएम ने भी फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए तमाम विभागों के कैंप भी तहसील परिसर क्षेत्र में लगवा रखे थे, ताकि जल्द से जल्द अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करवाया जा सके।
इस दौरान सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम इंद्रजीत सिंह ने एक एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं मीडिया से रूबरू हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि माने तो अबतक 176 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं जिसके निस्तारण के लिए मातहतों को निर्देश दिया गया है।
मुख्य रूप से राजस्व, बिजली और सप्लाई विभाग से संबंधित शिकायतें ज्यादा आई हैं जिसे निस्तारित करने को कहा गया है,साथ ही अगले तहसील दिवस इन समस्याओं की मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
*ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी रोकने में सरकार विफल: राणा*
सुल्तानपुर,देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आम जनता की परेशानी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम आदमी की कमर टूट गई है। महंगाई पहले से ही चरम पर है, ऐसे में ईंधन के दाम बढ़ाना जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है और केवल राजस्व बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। अभिषेक सिंह राणा ने आगे कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है, जिससे महंगाई और बढ़ेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत दाम वापस लेने और आम जनता को राहत देने की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए गए, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
सुल्तानपुर,राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ द्वारा जिले के लगभग 350 मरीजों, तीमारदारों एवं जरूरतमंदों को गरम ताज़ा निःशुल्क भोजन वितरित किया गया।
बल्दीराय,सुलतानपुर।शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक शर्मनाक घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहाँ एक इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को दरकिनार करते हुए कक्षा 9 की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। पुलिस की आहट मिलते ही आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ *पी.पी. इंटर कालेज वलीपुर* में दस्तावेज जमा करने आई थी। मां स्कूल के मुख्य गेट पर रुकी थी और छात्रा आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर कॉलेज के अंदर अपने क्लास टीचर राजेश कुमार के पास पहुंची।आरोप है कि दस्तावेज लेते समय शिक्षक राजेश कुमार की नीयत डोल गई और उसने छात्रा का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत शुरू कर दी।
52 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1