69000 ब्रिज कोर्स को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गंभीर

सुल्तानपुर, 15 मई 2026। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 69000 भर्ती शिक्षकों के ब्रिज कोर्स तथा उसी समय जनगणना ड्यूटी लगाए जाने से उत्पन्न दुविधा को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में 69000 भर्ती शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता से मिला।

जनपदीय प्रवक्ता निज़ाम खान ने बताया कि वार्ता के दौरान बीएसए महोदय ने संघ एवं शिक्षकों को आश्वस्त किया कि परिस्थितियों से सामंजस्य स्थापित करते हुए जिला प्रशासन से गंभीर विमर्श कर समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार यादव, विमलेश सरोज (तहसील प्रभारी जयसिंहपुर), धीरेन्द्र राव (जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), कामरान अहमद, अशरफ मोईद (संघर्ष समिति), प्रीतम सिंह, आकाश कसौंधन, ओंकार नाथ, विपिन तिवारी, बृजेश कुमार वर्मा, रंजीत सरोज, शैलेश वर्मा, दिवाकर तिवारी, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार सुमन, सुनील कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
91.4 प्रतिशत अंक हासिल कर रिद्धि सिंह ने बढ़ाया विद्यालय व जनपद का गौरव

सुलतानपुर।सीबीएससी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर, विवेकानन्द नगर की छात्रा रिद्धि सिंह ने 500 में 457 अंक प्राप्त कर 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। शानदार सफलता प्राप्त कर रिद्धि ने विद्यालय, परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है।
रिद्धि सिंह का सपना शिक्षा के क्षेत्र में प्रोफेसर बनकर समाज को नई दिशा देने का है।अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता एवं विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया।

रिद्धि सिंह नगर के विवेकानन्द नगर निवासी भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी की भतीजी एवं स्वतंत्र कुमार सिंह की पुत्री हैं। भतीजी की इस उपलब्धि पर विजय रघुवंशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “रिद्धि ने मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि बिटिया का प्रोफेसर बनने का सपना अवश्य साकार होगा।”
पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने सरकार पर कसा तंज
*ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी रोकने में सरकार विफल: राणा*

सुल्तानपुर। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आम जनता की परेशानी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम आदमी की कमर टूट गई है। महंगाई पहले से ही चरम पर है, ऐसे में ईंधन के दाम बढ़ाना जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है और केवल राजस्व बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। अभिषेक सिंह राणा ने आगे कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है, जिससे महंगाई और बढ़ेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत दाम वापस लेने और आम जनता को राहत देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए गए, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने सरकार पर कसा तंज* *ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी रोकने में सरकार विफल: राणा*
सुल्तानपुर,देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आम जनता की परेशानी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम आदमी की कमर टूट गई है। महंगाई पहले से ही चरम पर है, ऐसे में ईंधन के दाम बढ़ाना जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है और केवल राजस्व बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। अभिषेक सिंह राणा ने आगे कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है, जिससे महंगाई और बढ़ेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत दाम वापस लेने और आम जनता को राहत देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए गए, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
सुल्तानपुर,कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि और किल्लत के विरोध में टेंट एवं कैटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

सुल्तानपुर, 15 मई 2026: टेंट, कैटर्स एण्ड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उ०प्र० (रजि०) की सुल्तानपुर इकाई ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय के नेतृत्व में शुक्रवार को जिलाधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आसमान छूती कीमतों और बाजार में इसकी भारी किल्लत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए, बढ़े हुए दाम तुरंत वापस लेने और सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने का नेतृत्व एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्रीराम संजय मिश्रा ने किया।

10 दिन में 3194 रुपये पहुँचा गैस का दाम, छोटे कारोबारी बर्बादी की कगार पर
ज्ञापन में बताया गया है कि 15 मार्च 2026 से पहले कमर्शियल गैस का रेट 1863 रुपये था। पहले इसमें 337 रुपये बढ़ाकर इसे 2200 रुपये किया गया और फिर मात्र 10 दिन के भीतर दोबारा 977 रुपये की भारी वृद्धि करते हुए इसे 3194 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया। एसोसिएशन का कहना है कि गैस की अनुपलब्धता और इन मनमाने दामों के कारण कैटरिंग, डेयरी, मिठाई कारोबारी, हलवाई, होटल, ढाबा और ठेले-खोमचे पर खाने-पीने का सामान बेचने वाले छोटे-मझोले उद्योग बर्बादी की कगार पर पहुँच गए हैं और उनके सामने भारी आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री से की ये प्रमुख मांगें:

दरें वापस हों: महंगाई रोकने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर पर बढ़ाई गई दरें तुरंत वापस ली जाएं।

ऑनलाइन बुकिंग: घरेलू गैस सिलेंडर की भांति कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग भी ऑनलाइन की जाने की व्यवस्था हो।

पर्याप्त उपलब्धता: मांग के अनुसार, विशेषकर विवाह और अन्य मांगलिक समारोहों के लिए सिलेंडर आसानी से उपलब्ध कराए जाएं।

GST में कटौती: महंगाई रोकने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर पर GST की दर 18% से घटाकर 5% की जाए। साथ ही, शादी समारोह में टेंट कारोबारियों के लिए भी GST दर घटाकर 5% की जाए।

एनजीट (NGT) नियमों में छूट: कमर्शियल गैस की कमी को देखते हुए उद्योगों को पुराने वैकल्पिक ईंधन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए और प्रदूषण विभाग व एनजीटी के नियमों में 5 साल की छूट प्रदान की जाए।

भाड़े में कटौती: गोदाम से गैस डिलीवरी लेने वाली कंपनियों द्वारा एजेंसी को दिया गया भाड़ा कमर्शियल गैस सिलेंडर के बिलों में कम किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिल सके।

अनुसंधान कमेटी: केंद्र सरकार गैस के वैकल्पिक संसाधनों की खोज के लिए एक अनुसंधान कमेटी का गठन करे।

ज्ञापन के अंत में एसोसिएशन ने सरकार को आश्वस्त किया है कि देश पर आए हर संकट में व्यापारी वर्ग ने सरकार का सहयोग किया है, लेकिन वर्तमान हालात में व्यापारियों को सरकार से फौरी राहत की उम्मीद है।

इस अवसर पर जिले के तमाम टेंट व्यवसाई, कैटर्स और व्यापारी बंधु रामदास पोपटनी, बबलू गोस्वामी, संजय जी, जसकीरत सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
मरीजों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : डॉ. सुप्रीत वर्मा
सुल्तानपुर,राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ द्वारा जिले के लगभग 350 मरीजों, तीमारदारों एवं जरूरतमंदों को गरम ताज़ा निःशुल्क भोजन वितरित किया गया।
संघ के तत्वाधान में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला अस्पताल तथा रेलवे स्टेशन परिसर में प्रत्येक बृहस्पतिवार देर शाम निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक के सामने आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्जन डॉ. सुप्रीत वर्मा, न्यूरो सर्जन यशांक तथा डॉ.आकाश श्रीवास्तव ने जरूरतमंदों को भोजन की थाली वितरित कर किया।
सर्जन डॉ. सुप्रीत वर्मा ने कहा कि मरीजों और तीमारदारों को भोजन उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय एवं मानवीय कार्य है। ऐसे सेवा कार्य समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
न्यूरो सर्जन यशांक ने कहा कि अस्पतालों में दूर-दराज से आने वाले जरूरतमंद लोगों की सहायता करना पुण्य का कार्य है। सामाजिक संगठनों की यह पहल समाज को नई प्रेरणा देती है।
सर्जन डॉ. आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भोजन वितरण जैसे कार्यक्रम जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं। हर सक्षम व्यक्ति को समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
संघ के मार्गदर्शक निज़ाम खान ने बताया कि पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन के मेन्यू में अरहर की दाल, मौसमी सब्जी, रोटी एवं चावल शामिल था।
इस पुनीत कार्य में प्रदीप श्रीवास्तव, सुहेल सिद्दीकी, सरदार गुरुप्रीत सिंह, हाजी मुहम्मद मुजतबा अंसारी, जियाऊल कमर सिद्दीकी, राशिद खान, सद्दाम खान, अमानत खान, युसूफ पठान, बैजनाथ प्रजापति एवं माता प्रसाद जायसवाल सुल्तान महमूद खान कैफ़ी सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहा।
गुरु-शिष्य की मर्यादा तार-तार:छात्रा से अश्लील हरकत कर भागा 'कलयुगी' शिक्षक,मुकदमा दर्ज
बल्दीराय,सुलतानपुर।शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक शर्मनाक घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहाँ एक इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को दरकिनार करते हुए कक्षा 9 की छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। पुलिस की आहट मिलते ही आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी बेटी के साथ *पी.पी. इंटर कालेज वलीपुर* में दस्तावेज जमा करने आई थी। मां स्कूल के मुख्य गेट पर रुकी थी और छात्रा आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर कॉलेज के अंदर अपने क्लास टीचर राजेश कुमार के पास पहुंची।आरोप है कि दस्तावेज लेते समय शिक्षक राजेश कुमार की नीयत डोल गई और उसने छात्रा का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत शुरू कर दी।
विरोध करने पर कपड़ों में डाले पैसे
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शिक्षक की हरकत का कड़ा विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की,तो आरोपी ने उसकी आवाज दबाने के लिए उसके कपड़ों के भीतर जबरन पैसे डाल दिए और उस पर भद्दी फब्तियां कसीं। डरी-सहमी छात्रा किसी तरह अपनी आबरू बचाकर रोती हुई स्कूल से बाहर अपनी मां के पास पहुंची और आपबीती सुनाई।बेटी की बात सुनकर मां ने बिना देर किए तत्काल डायल 112 को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही पुलिस की गाड़ी का सायरन स्कूल के पास गूंजा,गिरफ्तारी के डर से आरोपी शिक्षक राजेश कुमार पिछले रास्ते से भाग निकला। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रधानाचार्य से इस बाबत जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक राजेश कुमार के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी फिलहाल फरार है,जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।पीड़िता की मां ने सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारु निगम पर बिस्वास जताया और कहा कि पुलिस अधीक्षक पर मुझे पूरा भरोसा है,मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरी बेटी को इंसाफ मिलेगा और ऐसे मानसिक विकार युक्त व्यक्ति को शीघ्र सजा मिलेगी।
लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार करने वालों को जनता देगी जवाब : राजेश गौतम
*प्रधानमंत्री का अपमान,145 करोड़ देशवासियों का अपमान : राजेश गौतम*

*सपा सांसद की अमर्यादित टिप्पणी पर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन*

सुलतानपुर।समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को कादीपुर तहसील के सामने भाजपा महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेश गौतम की मौजूदगी में जोरदार प्रदर्शन किया।हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा की महिला नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की। विधायक राजेश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी लोकतंत्र की मर्यादा और 145 करोड़ देशवासियों की भावनाओं का अपमान है।उन्होंने कहा कि सपा नेताओं की भाषा उनके वैचारिक दिवालियापन और सत्ता की हताशा को दर्शाती है।
लोकतंत्र की मर्यादा तार-तार करने वालों को जनता करारा जवाब देगी।इस दौरान किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य मधु काजल,सुनीता बरनवाल व विजय लक्ष्मी शुक्ला आदि महिला नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है,जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है।जनता 2027 में सपा को इसका करारा जवाब देगी।प्रदर्शन के दौरान “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और "सपा घटिया राजनीति बंद करों" जैसे नारों के साथ विरोध जताया।इस मौके सुनीता बरनवाल, विजय लक्ष्मी शुक्ला, करिश्मा गौतम, प्रतिमा सिंह, शकुंतला मिश्रा, सुनीता उपाध्याय, सावित्री सिंह, आसमा खातून समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया की 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले जनपद के सपा सांसद व समाजवादी पार्टी के खिलाफ लंभुआ ब्लाक मुख्यालय के सामने व कादीपुर में महिला मोर्चा की नेता रागिनी मिश्रा,भावना राय, सुनीता बरनवाल, विजय लक्ष्मी शुक्ला आदि ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
हाई स्कूल की परीक्षा के बाद इण्टमीडियट की परीक्षा में भी सरस्वती विद्या मन्दिर का दबदबा बरकरार
*सीबीएसई की  इंटरमीडिएट परीक्षा में सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर की  छात्रा दीक्षा मिश्रा 500 में से 483 अंक पाकर बनीं टापर*
*  प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि बहन दीक्षा मिश्रा ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ इण्टमीडियट की परीक्षा में  प्रथम स्थान प्राप्त कर अद्वितीय सफलता अर्जित की है। इसी विद्यालय के भैया यश शर्मा ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तो बहन दीपाली ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए  95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर  तृतीय स्थान प्राप्त किया।इन भैया बहनों ने अपने प्रदर्शन से समूचे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। कुल पांच भैया बहनों ने 95% से भी अधिक अंक अर्जित कर बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।
* परीक्षा प्रभारी गिरीश दूबे ने बताया कि पंजीकृत 632 छात्रों में से 631 छात्र उत्तीर्ण हुए । विद्यालय का परीक्षाफल 99.9 प्रतिशत रहा। कुल 596 भैया बहनें रिकॉर्ड बनाते  हुए प्रथम श्रेणी में इण्टरमीडियट की परीक्षा उत्तीर्ण किए हैं। कुल 33 छात्र तो ऐसे हैं, जिन्होंने 90% से भी अधिक अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। गौर करने वाली बात यह है कि हाईस्कूल के रिजल्ट में  समूचे जिले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद इण्टरमीडियट की परीक्षा में भी  सरस्वती विद्या मन्दिर विवेकानन्द नगर के छात्रों ने अपना जलवा बरकरार रखा है।
* इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्री प्रकाश, जिला प्रचारक आशीष, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष  भोलानाथ अग्रवाल , प्रबंधक डाक्टर पवन सिंह, उपाध्यक्ष डॉ वी के झा, शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी,उप प्रधानाचार्य रमेश मिश्र , अनिल पाण्डेय,शरद श्रीवास्तव, रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी समेत समस्त विद्यालय परिवार ने  कीर्तिमान स्थापित करने वाले भैया बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। परीक्षा में सफल  छात्रों एवं उनके अभिभावकों को मिष्ठान्न खिलाकर माल्यार्पण कर उनका पूरे उत्साह के साथ अभिनन्दन किया गया।
श्री श्री रविशंकर के जन्मदिवस पर सम्मान समारोह एवं भव्य सत्संग का आयोजन तीन प्रेरणादायक विभूतियों को मिला अनसंग हीरोज अवॉर्ड*
सुल्तानपुर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर के 70 वे जन्मदिवस के अवसर पर पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सत्संग एवं सम्मान समारोह का आयोजन पंडित रामनाथ त्रिपाठी सभागार में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक लाल जी वर्मा द्वारा गुरु पूजा कर देर शाम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,वरिष्ठ चिकित्सक डा आर ए वर्मा, सुमन सिंह आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका श्रीमती पल्लवी वर्मा ने दीप प्रज्वलन एवं गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण करके किया कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने सुंदर भजनों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों में प्रेरणादायक योगदान हेतु रक्तदानी राज्य स्तरीय युवा पुरुस्कार विजेता अभिषेक सिंह को आर्ट लिविंग के संस्थापक सदस्य डॉक्टर आर ए वर्मा डॉक्टर सुधाकर सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने, मानसिक दिव्यांग बच्चों के उत्थान के लिए कार्यरत रिशा वर्मा को डॉ अरविंद चतुर्वेदी एवं मदन सिंह ने एवं धावक श्वेता मिश्रा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सुमन हॉस्पिटल की संचालिका श्रीमती सुमन सिंह ने अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जनपद सुलतानपुर से प्रेरणादायक व्यक्तियों में 10 नाम भेजे बंगलौर भेजे गए थे जिनमें इन तीन प्रेरणादायक व्यक्तियों का चयन इस पुरुस्कार हेतु किया गया।कार्यक्रम का संचालन रंजना सिंह ने किया। इससे पूर्व प्रातः आर्ट ऑफ लिविंग के दर्जन भर युवाओं ने गोमती हॉस्पिटल स्थित रक्त कोष में रक्तदान भी किया। डॉक्टर कुलदीप पाण्डेय द्वारा सुमन सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सुधाकर सिंह,अरविंद चतुर्वेदी,रुद्र प्रताप सिंह सिंह,डॉ कुलदीप पांडेय,कमल श्रीवास्तव,पल्लवी वर्मा,लाल जी,डॉ आर आर मिश्रा,शील भद्र सिंह,संतोष, आकाश,जितेंद्र,नूतन सिंह,सुमन सिंह धर्मेंद्र सिंह राकेश श्रीवास्तव संदीप सिंह जितेंद्र श्रीवास्तव संतोष यादव आकाश सिंह रीता सिंहआदि अनेक लोग उपस्थित रहे।