महर्षि विद्या मंदिर सुल्तानपुर में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस-महर्षि विद्या मंदिर*
सुल्तानपुर में मातृ दिवस के उपलक्ष में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृ शक्तियों का स्वागत विद्यालय की छात्राओं ने अक्षत और रोली के साथ टीका लगाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत गुरु पूजा के साथ हुई। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं के द्वारा मातृ दिवस पर बहुत ही सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने मातृ दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि पूरी सृष्टि माताओं के द्वारा ही संचालित हो रही है और बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं का विशेष योगदान होता है। मां सहयोग, समर्पण, त्याग व बलिदान की प्रतिमूर्ति है। माता बच्चों की प्रथम गुरू है,आज हम सब जो जहां हैं उन्हीं (मां) के बदौलत हैं। आज मां के योगदान को स्मरण करने एवं उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है।
तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं के द्वारा समूह नृत्य , हिंदी व हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उद्बोधन, समूह गीत प्रस्तुत किया गया। सभी कार्यक्रम बड़े ही मनमोहक रहे,सभी ने कार्यक्रमों की खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों की माताओं ज्योति वर्मा, राधा यादव, पिंकी श्रीवास्तव आदि ने मातृ दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने में महर्षि विद्या मंदिर की भूमिका सराहनीय है जिसकी सभी ने प्रशंसा की।
तत्पश्चात उपस्थित बच्चों की माताओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलों में सहभागिता बड़ी ही रोमांचक रही। अरेंजिंग द कप्स गेम में श्रीनिका UKG की माता प्रथम स्थान पर, वर्णित I A2 की मात्रा द्वितीय स्थान पर, अद्विका द्विवेदी नर्सरी की माता तृतीय स्थान पर रही। इसी क्रम में बैलून बैलेंसिंग गेम में अजान यूकेजी तथा अनादिता फर्स्ट A2 की माता प्रथम स्थान, विनायक फर्स्ट A2 तथा अद्विका सिंह यूकेजी की माता द्वितीय स्थान पर तथा शांभवी व संस्कृति यूकेजी की माता तृतीय स्थान पर रही।
सभी विजेताओं को प्रधानाचार्य जी के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी उपस्थित माताओं ने इन कार्यक्रमाे की खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित माताओं,शिक्षक शिक्षिकाओं ने भावातीत ध्यान का अभ्यास किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक राजीव नन्दन पाण्डेय, रणंजय सिंह, अरविंद सिंह, ध्यान एवं सिद्धि प्रशासक शैलेंद्र पाण्डेय शिक्षिका उपासना तिवारी, ममता पाण्डेय ,ममता सिंह, अनुपम द्विवेदी ,अनामिका पाण्डेय ,रेनू सिंह आदि का योगदान सराहनीय रहा।

सुल्तानपुर में मातृ दिवस के उपलक्ष में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृ शक्तियों का स्वागत विद्यालय की छात्राओं ने अक्षत और रोली के साथ टीका लगाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत गुरु पूजा के साथ हुई। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं के द्वारा मातृ दिवस पर बहुत ही सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने मातृ दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि पूरी सृष्टि माताओं के द्वारा ही संचालित हो रही है और बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं का विशेष योगदान होता है। मां सहयोग, समर्पण, त्याग व बलिदान की प्रतिमूर्ति है। माता बच्चों की प्रथम गुरू है,आज हम सब जो जहां हैं उन्हीं (मां) के बदौलत हैं। आज मां के योगदान को स्मरण करने एवं उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है।
तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं के द्वारा समूह नृत्य , हिंदी व हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उद्बोधन, समूह गीत प्रस्तुत किया गया। सभी कार्यक्रम बड़े ही मनमोहक रहे,सभी ने कार्यक्रमों की खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों की माताओं ज्योति वर्मा, राधा यादव, पिंकी श्रीवास्तव आदि ने मातृ दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने में महर्षि विद्या मंदिर की भूमिका सराहनीय है जिसकी सभी ने प्रशंसा की।
तत्पश्चात उपस्थित बच्चों की माताओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलों में सहभागिता बड़ी ही रोमांचक रही। अरेंजिंग द कप्स गेम में श्रीनिका UKG की माता प्रथम स्थान पर, वर्णित I A2 की मात्रा द्वितीय स्थान पर, अद्विका द्विवेदी नर्सरी की माता तृतीय स्थान पर रही। इसी क्रम में बैलून बैलेंसिंग गेम में अजान यूकेजी तथा अनादिता फर्स्ट A2 की माता प्रथम स्थान, विनायक फर्स्ट A2 तथा अद्विका सिंह यूकेजी की माता द्वितीय स्थान पर तथा शांभवी व संस्कृति यूकेजी की माता तृतीय स्थान पर रही।

सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थानाक्षेत्र के डोमापुर गांव में बीते सोमवार को हुए गोलीकांड में घायल 23 वर्षीय श्रवण कुमार की बीती रात मंगलवार को लखनऊ ट्रामा सेंटर में ईलाज के दौरान मौत हो गई। श्रवण अपनी छोटी बहन की शादी के लिए मुंबई से गांव आया था,जिसकी विदाई आज बुधवार को होनी थी।
परिजनों के अनुसार,सोमवार शाम करीब 6:30 बजे श्रवण अपने पड़ोसी आनंद निषाद के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। आरोप है कि वहीं से उसका फुफेरा भाई प्रवीण कुमार अपने दो साथियों संतोष और प्रमोद के साथ उसे बुलाकर राहुलनगर- हमीदपुर मार्ग पर ले गया। वहां किसी विवाद के कारण श्रवण को गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो घायल श्रवण घायल मिला,उसे आनन- फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अंबेडकरनगर और फिर गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कार दिया गया था। जहां
मृतक श्रवण कुमार मुंबई में वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह सभाजीत निषाद के दो बेटों में बड़ा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं और श्रवण की कमाई से ही घर का पूरा खर्च चलता था। उस पर अभी दो छोटी बहनों और एक छोटे भाई की पूरी जिम्मेदारी भी थी। हाथ में चोट लगने के कारण वह कुछ दिनों से काम पर नहीं जा सका था। श्रवण 5 मई को हुई अपनी बहन वंदना की शादी के लिए गांव आया था।
आज बुधवार (13 मई) को उसकी बहन की विदाई होनी थी,लेकिन इससे पहले ही घर में मातम छा गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी प्रवीण को पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि "मृतक के पिता की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"
*महिला आरक्षण विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन*
सुलतानपुर ,जनपद के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनपुर बेलहरी गांव के समीप गोमती नदी में डूब रहे तीन बच्चों की जान बचाने वाले 13 वर्षीय बालक राजकुमार निषाद को आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम ने राजकुमार निषाद के अदम्य साहस और सूझबूझ की सराहना करते हुए उन्हे 'बाल वीरता पुरस्कार' से नवाजा।*
*राजीव गांधी पार्क शहर की है पहचान,इसे संजोए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी : राणा*
सुल्तानपुर की जयसिंहपुर पुलिस ने सोमवार को चोरी की योजना बनाते हुए स्कॉर्पियो सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान गाड़ी से एक तमंचा, एक कारतूस और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी गोरखपुर के निवासी हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुबोध त्यागी, दिनेश चंद्र, प्रेमनारायण राजपूत, हेड कांस्टेबल अमित सिंह और कांस्टेबल कृष्ण कुमार चौरासिया व अयोध्या शाह शामिल थे। आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी खुलासा हुआ है। शिवनाथ के खिलाफ गोला और खजनी थानों में 279/304A, 188/270 भादवि और 60 यूपी उत्पाद शुल्क अधिनियम सहित तीन मामले दर्ज हैं। नवनीत यादव के खिलाफ गीडा थाने में 115(2), 351, 352 BNS धाराओं के तहत एक मामला दर्ज है।
संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार द्वारा भाव विभोर कर देने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया सुन्दर प्रस्तुतीकरण
सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा अलाउद्दीनपुर गांव के पास वाहन से बैंड का सामान उतारते समय हुआ। मृतकों के शवों का सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम किया गया।
मृतकों की पहचान अखंडनगर के सरैया मुबारकपुर गांव निवासी अतिबल के पुत्र प्रदीप कुमार (30) और अनिल कुमार (25) के रूप में हुई है। वे रविवार दोपहर करीब 2 बजे घर से ऑटो से निकले थे। दौड़ीपुर, सुल्तानपुर से एक बारात खुटहन, जौनपुर के मैरिज हॉल में गई थी, जहां उन्होंने बैंड बजाया था।
रात करीब 2 बजे वे अखण्डनगर-बेलवाई मार्ग पर अलाउद्दीनपुर गांव में ऑटो से बैंड का सामान उतार रहे थे। तभी अखंडनगर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक भाई ऑटो में दब गया, जबकि दूसरा बोलेरो में फंसकर कुछ दूर तक घसीटा गया। उनके साथ मौजूद दुर्गेश ने एंबुलेंस और परिजनों को सूचना दी। दोनों भाइयों को तत्काल अखंडनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विष्णु स्वरूप यादव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को टांडा-बांदा हाईवे किनारे बड़ी संख्या में मृत और घायल मवेशी पाए गए। सेमरी चौकी क्षेत्र के माधवपुर देवरी गांव के पास हाईवे से सटे खेतों में लगभग 300 मीटर के दायरे में मवेशी बिखरे पड़े थे। सूचना मिलते ही ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम द्वारा की गई गणना में कुल 27 मवेशी मिले, जिनमें 20 गाय और चार बैल मृत पाए गए। तीन गायें गंभीर रूप से घायल अवस्था में थीं। पशु चिकित्सकों की टीम ने तत्काल घायल मवेशियों का उपचार शुरू किया। उपजिलाधिकारी प्रभात कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी प्रमोद मिश्रा सहित कई अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया है,ताकि उनकी मौत के कारणों का पता चल सके।
अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जयसिंहपुर के ग्राम माधवपुर के प्रधान ने सूचना दी थी कि गांव के बाहर अकबरपुर-सुल्तानपुर स्टेट हाईवे के किनारे एक सुनसान रास्ते पर कुछ मृत और जीवित गोवंश मिले हैं।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सर्विलांस के माध्यम से घटना में प्रयुक्त वाहन और अपराधियों की तलाश के लिए एसओजी सहित जयसिंहपुर सर्किल की कुल चार टीमें गठित की गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मृत गोवंशों के सम्मानजनक निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
1 hour and 44 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1